मनसिम्बल के कैफे में देर रात हंगामा, कथित फायरिंग से फैली दहशत; पुलिस ने पिस्टल बरामद कर शुरू की जांच

Published:

पालमपुर। भवारना के समीप मनसिम्बल पंचायत स्थित ‘कैफे हाइड आउट’ में शनिवार देर रात हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब होटल परिसर में कथित रूप से फायरिंग होने की सूचना सामने आई। घटना के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बाहर की ओर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत रेस्टोरेंट में परोसे गए पनीर में अधिक नमक होने की शिकायत को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि शिकायत करने पहुंचे युवकों पारस और आशीष की होटल संचालक पदम् देव के साथ कहासुनी हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान होटल संचालक ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय बाद होटल संचालक का रिश्तेदार अतुल सिंह कथित तौर पर पिस्टल लेकर मौके पर पहुंचा और फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना को लेकर यह भी आरोप लगाए गए हैं कि आशीष नामक युवक को पिस्टल के बल पर रोके रखा गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। वहीं उसे छुड़ाने पहुंचे पंकज नामक व्यक्ति के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई और पिस्टल से हमला करने का प्रयास किया गया। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य संजीव सैनी ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद भवारना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी संबंधित पक्षों को थाना भवारना लाया गया, जहां घायलों का उपचार और मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

मामले में एक अन्य गंभीर आरोप यह भी है कि घटना के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से होटल की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

भवारना थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में पिस्टल का लाइसेंस भी समाप्त पाया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त होटल में पूर्व में भी छोटे-मोटे विवाद और हंगामे की घटनाएं सामने आती रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें