शादी के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा: पांच महीनों में तीन शादियां कर फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी

Published:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले ने कई जिलों में सक्रिय एक संभावित फर्जी शादी गिरोह की आशंका को जन्म दिया है। आरोप है कि शीतल नाम की एक महिला ने पांच महीनों के भीतर तीन अलग-अलग युवकों से विवाह किया और बाद में विभिन्न बहाने बनाकर उनके घरों से चली गई।

जानकारी के अनुसार, महिला पर जनवरी माह में बिलासपुर जिले के जेजवीं, फरवरी में हमीरपुर के गलोड़ और मई में बिलासपुर के बल्हसीना क्षेत्र में शादी करने के आरोप लगे हैं। प्रभावित परिवारों का कहना है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में महिला मंदिर जाने, रिश्तेदार की मृत्यु या अन्य कारणों का बहाना बनाकर घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस प्रकार के मामलों में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को निशाना बनाया जा रहा था। आरोप है कि कुछ बिचौलिए और महिलाएं परिवारों से संपर्क कर रिश्ते तय करवाते थे और विवाह के कुछ समय बाद दुल्हन अचानक गायब हो जाती थी।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आए मामलों के बीच कोई संबंध है या नहीं।

मामले की शुरुआत तब हुई जब गलोड़ क्षेत्र के मनीष ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, उसकी शादी फरवरी माह में पंजाब के बटाला में हुई थी। बाद में जब उसने विवाह का पंचायत स्तर पर पंजीकरण करवाने की बात कही, तो उसकी पत्नी ने टालमटोल शुरू कर दी।

इससे उसे संदेह हुआ कि विवाह के दौरान प्रस्तुत किए गए दस्तावेज वास्तविक नहीं हैं। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि पंजीकरण के लिए दबाव बनाने पर उसे और उसके परिवार को धमकियां दी गईं।

शिकायत के अनुसार, कुछ समय बाद महिला जम्मू जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसने बिलासपुर जिले के बल्हसीना क्षेत्र में भी विवाह किया था और वहां से भी एक पारिवारिक शोक का बहाना बनाकर चली गई थी।

इसी बीच बिलासपुर जिले के जेजवीं क्षेत्र के एक परिवार ने भी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी कर विवाह करने की शिकायत दर्ज करवाई है। इन शिकायतों के बाद पुलिस पूरे मामले को आपस में जोड़कर देख रही है।

डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। विभिन्न लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें