जानकी दास हत्याकांड: वारदात के बाद नए कपड़े खरीदकर भागे शूटर, CCTV में कैद हुई हर गतिविधि

जानकी दास हत्याकांड: वारदात के बाद नए कपड़े खरीदकर भागे शूटर, CCTV में कैद हुई हर गतिविधि
जानकी दास हत्याकांड: वारदात के बाद नए कपड़े खरीदकर भागे शूटर, CCTV में कैद हुई हर गतिविधि

Published:

चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकर स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि जांच के दौरान तीनों संदिग्ध शूटरों की गतिविधियों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने हुलिए को बदलने की कोशिश में जुट गए थे।

जानकारी के अनुसार, तीनों शूटर वारदात के बाद खजेड़ी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने एक दुकान से नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए। इसके बाद वे इलाके से निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में तीनों संदिग्ध बिना मास्क के दिखाई दिए हैं। फुटेज में यह भी नजर आया कि आरोपी रास्ते को लेकर असमंजस में थे और उन्होंने दो बार अपना रुख बदला।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात के दौरान चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। यह बाइक बाद में चंडीगढ़ की लेजर वैली क्षेत्र से बरामद हुई। जांच में बाइक पर लगा नंबर भी फर्जी पाया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों को इस बात का अंदेशा हो गया था कि उनकी पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो चुकी है। इसके बाद वे सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास पहुंचे और वहां से पंजाब की ओर फरार हो गए। पुलिस ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।

जांच के दौरान पुलिस संबंधित दुकान तक भी पहुंची, जहां से आरोपियों ने कपड़े खरीदे थे। दुकान संचालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं आसपास के क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

मामले में एक और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऑडियो में कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी लेने और कुछ कारोबारियों को धमकी देने जैसी बातें कही गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, हालिया गोलीकांड के बाद चंडीगढ़ के कई कारोबारियों को विदेशों से कथित रंगदारी कॉल भी प्राप्त हुई हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच के लिए विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीमें सक्रिय हैं।

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि जानकी दास हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के दलगांव गांव के निवासी थे। वे लंबे समय से चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर में कार्यरत थे। उनकी पत्नी ईना मच्छरेट हाल ही में दलगांव पंचायत से प्रधान निर्वाचित हुई हैं।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें