ढालपुर में दूध के सैंपल में मिला डिटर्जेंट, मोबाइल वैन में जांच के बाद विक्रेताओं को अंतिम चेतावनी

ढालपुर में दूध के सैंपल में मिला डिटर्जेंट, मोबाइल वैन में जांच के बाद विक्रेताओं को अंतिम चेतावनी
ढालपुर में दूध के सैंपल में मिला डिटर्जेंट, मोबाइल वैन में जांच के बाद विक्रेताओं को अंतिम चेतावनी

Published:

कुल्लू।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है. ढालपुर स्थित भुट्टी चौक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान दूध और पनीर के सैंपल भरे.

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में जब इन नमूनों की मौके पर ही प्रारंभिक जांच की गई, तो दूध के अधिकांश सैंपलों में डिटर्जेंट के अंश पाए गए. विभाग ने इसे बेहद गंभीर मामला मानते हुए संबंधित दूध विक्रेताओं को कड़ी फटकार लगाई और स्वच्छता व शुद्धता मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया.

मोबाइल वैन में ऑन-द-स्पॉट हुई जांच, यूरिया-स्टार्च नहीं मिला

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीम सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने भुट्टी चौक में यह चेकिंग अभियान चलाया था.

इस अभियान के दौरान टीम ने दूध के 15 नमूने और पनीर का 1 नमूना लिया. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की प्रभारी एवं फूड एनालिस्ट दिव्या ठाकुर ने इन सैंपलों की मौके पर ही प्रारंभिक जांच की.

टेस्ट के दौरान दूध में यूरिया, स्टार्च और डिटर्जेंट की मिलावट को परखा गया. जांच रिपोर्ट में राहत की बात यह रही कि दूध में यूरिया और स्टार्च की मिलावट नहीं थी, लेकिन डिटर्जेंट के अंश मिलने से विभाग के कान खड़े हो गए.

इस वजह से दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, मिला सुधार का आखिरी मौका

आमतौर पर मिलावट पाए जाने पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है, लेकिन विभाग ने इस बार विक्रेताओं को सुधरने का एक मौका दिया है. सहायक आयुक्त अनिल शर्मा के अनुसार:

विभाग ने सभी दूध और डेयरी उत्पाद विक्रेताओं को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे स्वच्छता और शुद्धता के मानकों का कड़ाई से पालन करें. यदि भविष्य में दोबारा किए जाने वाले निरीक्षणों या लैबोरेट्री टेस्ट में किसी भी तरह की लापरवाही या मिलावट पाई गई, तो बिना कोई ढील दिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें