समाचार संग्रह: पृष्ठ 14
- हिमाचल में कैंसर इलाज को मिलेगी नई ताकत, सरकार खर्च करेगी 800 करोड़; डॉक्टरों को NPA देने पर विचार
हिमाचल प्रदेश सरकार कैंसर देखभाल संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिकित्सा अधिकारियों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) देने पर विचार करने के साथ ही AIIMS दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक उपकरण खरीदने और जीन व मॉलिक्यूलर थेरेपी जैसी तकनीकों को बढ़ावा देने की बात कही।
- कीरतपुर-मनाली हाईवे पर नई टनलों से यातायात शुरू, जयराम ठाकुर बोले- पर्यटन और कारोबार को मिलेगी रफ्तार
कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डयोड-हणोगी और हणोगी से दवाड़ा तक नव निर्मित टनलों से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे क्षेत्र के विकास, पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
- घनाहटी पीएचसी में डॉक्टर की कमी से मरीज परेशान, शिमला जाने को मजबूर ग्रामीण
घनाहटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से आसपास की पंचायतों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को डॉक्टर नहीं मिलने पर कई मरीजों को जांच और उपचार के लिए शिमला जाना पड़ा, वहीं सीएमओ ने दोपहर दो बजे डॉक्टर को पीएचसी भेजने और जल्द स्थायी व्यवस्था करने की बात कही।
- श्री नैना देवी जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी में लगी भीषण आग, सवारियां सुरक्षित
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी के समीप नमेला गांव के पास श्री आनंदपुर साहिब से आ रही श्रद्धालुओं की गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि सभी सवारियां सुरक्षित बताई जा रही हैं।
- जंगल बैरी में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी-वॉलीबॉल और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी में सुजानपुर और टोनी देवी ब्लॉक के अंडर-19 लड़कों की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
- पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर सरकार पर बरसे सुरेश ठाकुर, सितंबर में आंदोलन की चेतावनी
पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर पेंशनरों की लंबित देनदारियों के भुगतान में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने 15 प्रतिशत डीए/डीआर सहित अन्य बकाया राशि जल्द जारी नहीं होने पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में आंदोलन की चेतावनी दी।
- हमीरपुर जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, अधिकारियों के सहयोग न मिलने पर सदस्यों में रोष
हमीरपुर जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक में जिले के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कई सदस्यों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग न करने, फोन नहीं उठाने तथा बस सुविधा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
- कंगना रनौत के ‘दिशा’ बैठक में अधिकारियों को लताड़ने पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- सांसद पद की मर्यादा का रखें ध्यान
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मंडी सांसद कंगना रनौत के ‘दिशा’ बैठक में अधिकारियों के प्रति कथित व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कंगना पर राजनीतिक अनुभवहीनता और सांसद निधि खर्च न कर पाने की हताशा का आरोप लगाते हुए पूर्व जयराम सरकार और चुनावी चंदे के मुद्दे पर भी निशाना साधा।
- हमीरपुर में परिवहन पेंशनरों का फूटा गुस्सा, लंबित देनदारियां जारी करने की मांग
हमीरपुर में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय देनदारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने सरकार से 50 हजार रुपये की किस्त, 3 प्रतिशत डीए और लंबित एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग की।
- चंबा में पेंशनर्स का फूटा गुस्सा, लंबित वित्तीय देनदारियां जल्द चुकाने की मांग
चंबा में हिम आंचल पेंशनर्ज संघ की मासिक बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। पेंशनर्स ने डीए एरियर, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और पेंशन कम्यूटेशन की राशि जल्द जारी करने की मांग की।
- सोमांश बरवाल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पोते ने पूरा किया कैप्टन दादा का सपना
मंडी जिले के संधोल तहसील के लोअर बेरी गांव के सोमांश बरवाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। OTA गया से पास आउट होकर उन्होंने आर्टिलरी रेजीमेंट में कमीशन हासिल किया और अपने स्वर्गीय दादा कैप्टन पूरन चंद के सेना में जाने के सपने को पूरा किया।
- 5 साल बाद सायरा बानो के परिजनों का चला पता, एसडीएम बल्ह के प्रयासों से परिवार से जुड़ने की उम्मीद
वर्ष 2021 से हिमाचल प्रदेश में देखभाल एवं संरक्षण में रह रही करीब 50 वर्षीय सायरा बानो के परिजनों का पता लगाने में एसडीएम बल्ह के प्रयासों को सफलता मिली है। तमिलनाडु की संस्था ‘The Banyan’ और IndiaCares के सहयोग से उनके भतीजे मोहम्मद अंसारी से संपर्क स्थापित हुआ है।
- सोलन में पेयजल संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने पूर्व मेयर पर साधा निशाना
सोलन शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने पूर्व नगर निगम मेयर पर निशाना साधा है। शहर कांग्रेस की बैठक में संगठन को बूथ और वार्ड स्तर पर मजबूत करने के साथ पानी की नियमित आपूर्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रैली निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना
महंगाई के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित कर शहर में रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
- हिमाचल में कैंसर उपचार संस्थानों को मजबूत करने पर खर्च होंगे 800 करोड़, विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश सरकार कैंसर उपचार संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कैंसर देखभाल संस्थानों की भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश दिए।
- नूरपुर में जनप्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, योजनाओं और अधिकारों की दी जानकारी
नूरपुर के खंड विकास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
- एचआरटीसी पेंशनर्स का सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, 3% डीए की लंबित किश्त जारी करने की मांग
ऊना में एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 3 प्रतिशत डीए की लंबित किश्त जारी न होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। पेंशनर्स ने जल्द भुगतान की मांग करते हुए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
- जिला मुख्यालय के पास धमणा गांव में सड़क-पेयजल संकट, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
जिला मुख्यालय के समीप धमणा गांव के ग्रामीण सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क सुधार और सभी पात्र परिवारों को नियमित पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाने की मांग की है।
- कांगड़ा में HRTC बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, 20 वर्षीय छात्र की मौके पर मौत
कांगड़ा के चालाली में सोमवार सुबह HRTC बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 20 वर्षीय छात्र दीपक भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक बाइक से ढलियारा स्थित शिक्षण संस्थान में पढ़ने जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
- सोलन के रबौण में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी और कार में जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला
सोलन के रबौण क्षेत्र में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार पलटने से बाल-बाल बची। प्रत्यक्षदर्शियों ने नगर निगम की गाड़ी के कथित तौर पर गलत दिशा से आने का आरोप लगाया है।
- नेपाल को फाइनल में 4 गोल से हराकर भारतीय हैंडबॉल टीम बनी चैंपियन, हिमाचल के तीन खिलाड़ियों ने चमकाया नाम
नेपाल के पोखरा में आयोजित हैंडबॉल सीरीज प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय टीम ने नेपाल को 4 गोल के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों आयुष, नितेश और तनिष ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
- सीएम सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली, गडकरी समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे। बैठकों में हिमाचल से जुड़े लंबित मामलों और विकास परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
- आईआईटी मंडी में जन्माष्टमी पोस्टर पर विवाद, ‘शूद्र उच्च वर्गों की सेवा करते हैं’ लिखने पर जांच कमेटी गठित
आईआईटी मंडी में जन्माष्टमी समारोह के दौरान लगाए गए एक पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर में वर्ण व्यवस्था का उल्लेख करते हुए शूद्रों का कार्य उच्च वर्गों की सेवा करना बताया गया। विवाद बढ़ने के बाद संस्थान प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विशेष समिति गठित की है।
- नादौन में जेठानी की मौत का सदमा नहीं सह पाई देवरानी, कुछ ही देर बाद तोड़ा दम
हमीरपुर के नादौन के बदारन गांव में जेठानी की मौत के सदमे से देवरानी की भी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं और चिताएं भी एक साथ जलीं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।
- झंडूता में दर्दनाक सड़क हादसा, ढांक में गिरा ट्रैक्टर; चालक की मौके पर मौत
बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के टिहरी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। डूडियां से भडोलीकलां की ओर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांक में जा गिरा। हादसे में चालक मनीष कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
- मेडिकल कॉलेज चंबा में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में डेढ़ वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने की बात कही है।
- सुजानपुर में पानी की खातड़ी में डूबा 3 साल का मासूम, दर्दनाक मौत
सुजानपुर की ग्राम पंचायत रंगड़ के टपरा गांव में घर के आंगन में बनी पानी की खातड़ी में डूबने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर है।
- ओमान में निषाद कुमार का जलवा, 2.06 मीटर की छलांग से जीता कांस्य पदक
ऊना के स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार ने ओमान में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेवल कॉन्टिनेंटल टूर में हाई जंप स्पर्धा में 2.06 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता में मौसम और मैदान की स्थिति अनुकूल नहीं होने के चलते उन्होंने चोट के जोखिम से बचने के लिए आगे प्रतिस्पर्धा न करने का फैसला किया। अब निषाद की नजरें अक्टूबर में होने वाले एशियन गेम्स पर हैं।
- सैनबैहल स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
शिक्षा खंड सदर-I की राजकीय माध्यमिक पाठशाला सैनबैहल में प्राइमरी और मिडिल स्कूल के बच्चों ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान स्कूल शिक्षा संवाद दिवस का भी आयोजन किया गया, जिसमें बीडीसी सदस्य पूजा कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बच्चों ने कविताओं, भाषण, डांस और नाटी के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
- सीयून में धूमधाम से सम्पन्न हुआ हिमरी गंगा मेला, ज्योति कपूर ने लिया देवी-देवताओं का आशीर्वाद
उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत सीयून में आयोजित एक दिवसीय हिमरी गंगा मेला धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। मेले में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा महासचिव ज्योति कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया और मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी, महिला मंडल व स्कूली बच्चों को सहयोग राशि प्रदान की।
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल में एक महीने चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से होगी शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान के तहत प्रदेशभर में स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएंगे।
- सुरेश कश्यप का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- 51 हजार करोड़ के कर्ज से हिमाचल कंगाली की कगार पर
भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने चार साल में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त कर्ज लिया है। कश्यप ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
- हमीरपुर में खुलेगा एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय, 330 सीटों पर होंगे प्रोफेशनल कोर्स
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर में एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। कॉलेज में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की 330 सीटें होंगी। इसके अलावा IGMC शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में वर्ष 2026-27 से बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।
- हमीरपुर के निश्चल पटियाल बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, बेंगलुरु में पूरा किया प्रशिक्षण
हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के पाहलू निवासी निश्चल पटियाल ने बेंगलुरु में फ्लाइंग ऑफिसर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, पंचायत और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
- भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे बिलासपुर के वीर सिपाही सुख राम, 6 सितंबर को दी गई श्रद्धांजलि
बिलासपुर के मलयावर गांव के वीर सपूत सिपाही सुख राम ने 6 सितंबर 1965 को भारत-पाक युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। पुंछ सेक्टर में ऑपरेशन फौलाद के दौरान अदम्य साहस दिखाने वाले सिपाही सुख राम को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
- घ्याल पंचायत में महिला बैठक के बाद नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
बिलासपुर की ग्राम पंचायत घ्याल में महिला बैठक के दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। इसके बाद नम्होल बाजार में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने नशा विरोधी संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।
- ‘वरिष्ठ जन संवाद’ में 80 वर्ष से अधिक आयु के 250 बुजुर्ग सम्मानित, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
संस्कार संस्था की ओर से आयोजित ‘वरिष्ठ जन संवाद’ कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के 250 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। नौणी विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डॉ.
केआर धीमान ने वरिष्ठजनों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके अनुभवों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। संस्था ने युवाओं को नशे से दूर रखने और चिट्टामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।
- चंबा में पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जहर निगलने से 28 वर्षीय रूबी की मौत
चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के थकोली गांव में 28 वर्षीय महिला रूबी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में महिला ने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
- ज्वाली जोन की अंडर-19 छात्राओं की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, 28 स्कूलों की 258 खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ में ज्वाली जोन की अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने किया। 6 से 8 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों की 258 खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबॉल, चेस, बैडमिंटन और खो-खो में हिस्सा लेंगी।
- थुनाग खड्ड पार करते समय बिगड़ा संतुलन, पानी में गिरने से व्यक्ति की मौत
मंडी जिले के थुनाग में खड्ड पार करते समय संतुलन बिगड़ने से तुलसी राम पानी में गिर गए। पत्थरों से टकराने और डूबने से उनकी मौत हो गई। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की है।
- दिल्ली में ढही इमारत, राहत कार्य में जुटी फायर ब्रिगेड और पुलिस
राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बारिश के बीच एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई हैं।
- हिमाचल पुलिस के पूर्व सिपाही रितेश बने सेना में लेफ्टिनेंट: कड़ी मेहनत और जुनून से पाया मुकाम, क्षेत्र में खुशी की लहर
फतेहपुर के पट्टा जाटियां निवासी रितेश ने हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सेवा देने के साथ-साथ सीडीएस परीक्षा की तैयारी की। 5 सितंबर 2026 को ओटीए चेन्नई से पास आउट होकर वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। बिना किसी सैन्य पृष्ठभूमि के हासिल की गई इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है।
- शाहपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
कांगड़ा जिले के शाहपुर स्थित दरीणी पंचायत में दूली से लौट रहे तीन युवकों की बाइक भलेड़ पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में झुनैणा गांव के तीन नौजवानों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
- दिल्ली के यशोभूमि में गूंजा 'चलो चंबा': BLTM 2026 के रूरल टूरिज्म बाजार में दिखी चंबा की अनूठी ग्रामीण संस्कृति
नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एक्सपो BLTM 2026 में 'चलो चंबा' अभियान ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान चंबा की अनूठी लोक संस्कृति, होम-स्टे, हस्तशिल्प और ग्रामीण पर्यटन को वैश्विक मंच पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटरों के सामने प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
- हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, सीएम सुक्खू ने वर्चुअली दीं शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर पर जापान रवाना हुए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों से वर्चुअली संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस भ्रमण के दौरान छात्र रोबोटिक्स, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और आधुनिक औद्योगिक प्रणालियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे।
- HPU में NET-SET कोचिंग के लिए आवेदन 18 सितंबर तक, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी बढ़ी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र द्वारा दिसंबर 2026 की NET-SET परीक्षा के लिए 21 सितंबर से कोचिंग शुरू की जा रही है, जिसके लिए अभ्यर्थी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, HPU ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर कर दी है।
- शिमला में नगर निगम ने 6 भवनों को गिराने का आदेश दिया
राजधानी शिमला में बिना अनुमति और स्वीकृत नक्शे से बाहर जाकर किए गए निर्माण पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 6 मामलों में निर्माण को अवैध पाते हुए उन्हें गिराने के आदेश जारी किए हैं, जिनमें बालूगंज स्थित मस्जिद का अतिरिक्त ढांचा भी शामिल है।
- ट्रैफिक चालान का भुगतान अब होगा बेहद आसान!
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए चालान प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। अब लोग 'NextGen mParivahan' एप के जरिए घर बैठे चालान भर सकेंगे। साथ ही गलत चालान कटने पर 45 दिनों के भीतर एप पर ही शिकायत दर्ज कराने और समाधान पाने की सुविधा भी दी गई है।
- हिमाचल की ग्रांट में 55% से घटकर 33% हुआ हिस्सा, चिंताजनक
हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से मिलने वाले अनुदान (Grant-in-Aid) में लगातार चौथे वित्तीय वर्ष कमी दर्ज की गई है। साल 2020-21 के 18,412 करोड़ रुपये के मुकाबले 2024-25 में यह घटकर 13,721 करोड़ रुपये रह गया है, जिससे राज्य की कुल राजस्व प्राप्तियों में केंद्रीय अनुदान का हिस्सा 55% से गिरकर 33% पर आ गया है।
- लंपी वायरस से प्रभावित पशुओं की संख्या 2,500 पार!
हिमाचल प्रदेश में लंपी रोग का प्रकोप गहराता जा रहा है, जहां अब तक 2,500 पशु संक्रमित हो चुके हैं और 90 की मौत हो गई है। सिरमौर और ऊना जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए पशुपालन विभाग ने युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू कर 10,000 से अधिक पशुओं को टीका लगाया है।
- नेकराम विवाद: BJP विधायक सुधीर शर्मा का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, बोले—'पड़ोसी होना करीबी होना नहीं, लडूंगा कानूनी लड़ाई'
धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने नेकराम मामले में खुद पर लगे आरोपों को राजनीतिक रंजिश करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पड़ोसी होने का मतलब करीबी होना नहीं होता। वहीं, भाजपा ने भी चेताया है कि यदि सुधीर शर्मा को निशाना बनाया गया तो प्रदेशव्यापी जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
- सोलन की बलजीत कौर को मिलेगा गर्वित 'तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड'
हिमाचल प्रदेश की बेटी और पर्वतारोही बलजीत कौर को साहसिक खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 'तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड' से सम्मानित करेंगी। साधारण परिवार से निकलकर दुनिया की सर्वोच्च चोटियों पर तिरंगा फहराने वाली बलजीत की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।
- संजौली में 24 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड मिला
शिमला के संजौली में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को 24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 7 ग्राम MDM के साथ गिरफ्तार किया है। अदालत से दोनों आरोपियों का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।
- सुक्खू सरकार ने एकल नारियों के सपनों को दिया पंख!
मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित, दिव्यांग महिला आवास योजना मंडी जिले की एकल नारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत मिल रही ₹3 लाख की आर्थिक सहायता से पदमा देवी और कुसमा देवी जैसी महिलाओं के अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।
- एचपी शिवा परियोजना ने झंडूता के किसानों की किस्मत बदल दी!
हिमाचल प्रदेश की एचपी शिवा परियोजना से बिलासपुर जिले के झंडूता ब्लॉक स्थित टिहरी क्लस्टर के 45 किसानों की किस्मत बदल रही है। 100 बीघा में फैले इस क्लस्टर से इस वर्ष 70 मीट्रिक टन अनार उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र में स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।
- सुजानपुर में बैंक कार्य के दौरान सेना के जवान की अचानक मौत, हृदय गति रुकने की आशंका
सुजानपुर शहर में शनिवार को बैंक में कार्य करवाने पहुंचे 46 वर्षीय भारतीय सेना के जवान विनोद कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- एचआरटीसी पेंशनरों की लंबित मांगों पर बैठक, डीए और एरियर समेत कई मुद्दों पर सरकार से नाराजगी
हमीरपुर बस स्टैंड परिसर में हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा हुई। संगठन ने डीए, एरियर, इंक्रीमेंट और 50 हजार रुपये की लंबित किस्त का मुद्दा उठाते हुए सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन से जल्द समाधान की मांग की।
- कैग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस सरकार पर बरसे भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, बोले- कर्ज और वित्तीय अनियमितताओं से बिगड़ी प्रदेश की हालत
हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने कैग की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बढ़ते कर्ज, राजस्व घाटे, सरकारी खरीद में कथित अनियमितताओं और GST से जुड़े मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कैग की सिफारिशों को लागू करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
- सुजानपुर में पंचायत घर में शराब पीने का आरोप, तीन पंचायत सचिव और प्रधान तलब
हमीरपुर के सुजानपुर थाना क्षेत्र में एक पंचायत घर में शराब का सेवन करने के आरोप का मामला सामने आया है। महिला पंचायत प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने तीन पंचायत सचिवों और संबंधित पंचायत प्रधान को थाना तलब किया। पुलिस ने सभी का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ऊना में भाजपा ने तेज की तैयारियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने ऊना में तैयारियां तेज कर दी हैं। दीप कमल कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक रणधीर शर्मा ने अभियान की रूपरेखा साझा की। अभियान के तहत विकसित भारत 2047 को लेकर जनता से सुझाव लेने के साथ विभिन्न कार्यक्रम और नमो सेवा गाथा यात्राएं आयोजित की जाएंगी।
- डलहौजी में आपदा के एक साल बाद भी नहीं सुधरी बरंगाल-वांगल सड़क, जानलेवा गड्ढों से ग्रामीण परेशान
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की बरंगाल-वांगल सड़क पिछले साल की प्राकृतिक आपदा के बाद से बदहाल है। सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और कई हिस्सों में गहरे गड्ढों के साथ मार्ग धंस गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आपदा के एक साल बाद भी सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ है।
- सुजानपुर की मंजरी वी. महाजन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर-टिहरा क्षेत्र के लिए शिक्षक दिवस पर गौरव का क्षण रहा। पीएम श्री सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर टिहरा की प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। देशभर से चयनित 48 श्रेष्ठ शिक्षकों में हिमाचल प्रदेश से मंजरी महाजन का चयन हुआ।
- बिलासपुर के इस सरकारी स्कूल में एक साल से नहीं है नियमित शिक्षक, 13 बच्चों की पढ़ाई डेपुटेशन के भरोसे
बिलासपुर के श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोआ में करीब एक साल से नियमित शिक्षक नहीं है। स्कूल में पढ़ने वाले 13 बच्चों की पढ़ाई डेपुटेशन पर आने वाले शिक्षकों के सहारे चल रही है।
स्कूल प्रबंधन समिति ने सरकार से स्थायी शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है, जबकि शिक्षा विभाग का कहना है कि नियमित शिक्षक के आदेश के बावजूद वह स्कूल में ज्वाइन नहीं कर पाए और मामला न्यायालय में लंबित है।
- मंडी में कंगना रनौत का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, 11 करोड़ के फंड में आधी राशि खर्च न होने पर जताई नाराजगी
मंडी में प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान सांसद कंगना रनौत ने विकास कार्यों में देरी और सांसद निधि के उपयोग में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने करीब 11 करोड़ रुपये के फंड में आधी राशि खर्च न होने पर नाराजगी जताते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
- जन्माष्टमी पर बाबा बाल जी आश्रम पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जन्माष्टमी के अवसर पर ऊना के कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी आश्रम पहुंचे। उन्होंने श्री राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने बाबा बाल जी महाराज के आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयासों की सराहना भी की।
- शिमला में पेयजल संकट पर भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, कर्ण नंदा बोले- जनता बूंद-बूंद पानी को तरसी
शिमला में पेयजल संकट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार और नगर निगम पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने 972 करोड़ रुपये की 24×7 पेयजल योजना की धीमी प्रगति और कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
- नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आगाज, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शोभायात्रा की अगुवाई
नूरपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। उन्होंने भव्य शोभायात्रा की अगुवाई करते हुए श्री बृजराज स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। महोत्सव में दही हांडी प्रतियोगिता, धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।
- घुमारवीं में भाजपा का पुलिस थाने के बाहर धरना दूसरे दिन भी जारी, कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बिलासपुर के घुमारवीं में भाजपा का पुलिस थाना के बाहर क्रमिक धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो रही है।
- शाहपुर में दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल खाई में गिरने से तीन युवाओं की मौत; चनैना गांव में पसरा मातम
कांगड़ा जिले के शाहपुर में भलेड़ पावर हाउस के पास देर रात मोटरसाइकिल खाई में गिरने से चनैना गांव के तीन युवाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना के बाद विधायक केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
- दीक्षिता ठाकुर बनीं भाजपा जिला शिमला की सोशल मीडिया प्रभारी, संगठन ने दी नई जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए दीक्षिता ठाकुर को जिला शिमला का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले वह आरकेएमवी कॉलेज की कैंपस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही हैं।
- ऊना के स्कूल के तीन होनहार विद्यार्थियों का MBBS में चयन, IGMC शिमला समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में मिली सीट
ऊना के स्कॉलर यूनिफाइड सीनियर सेकंडरी स्कूल के तीन विद्यार्थियों का MBBS में चयन हुआ है। ध्रुव का चयन IGMC शिमला, जसनूर कौर का श्री राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और कशिश शर्मा का डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में हुआ। शिक्षक दिवस पर स्कूल प्रबंधन ने तीनों को सम्मानित करते हुए 51-51 हजार रुपये की सम्मान राशि दी।
- धर्मशाला में जमीन रिकॉर्ड हेरफेर मामले में सुधीर शर्मा के करीबी नेक राम गिरफ्तार, 13 करोड़ की संपत्तियों की जांच
धर्मशाला में सरकारी और वन भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेरफेर के मामले में विजिलेंस ने नेक राम को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी, उसकी पत्नी और मां के नाम धर्मशाला व पालमपुर क्षेत्र में करीब 13 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि के लेनदेन का पता चला है। विजिलेंस अब संपत्तियों के धन स्रोत और संभावित अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
- हिमाचल में डिजिटल सेवाएं होंगी और सुरक्षित, हिम एक्सेस और हिम परिवार पोर्टल पर आधार से होगा सत्यापन
हिमाचल प्रदेश के नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए हिम एक्सेस और हिम परिवार पोर्टल पर आधार आधारित प्रमाणीकरण की सुविधा शुरू की गई है। नई व्यवस्था से फर्जी पहचान और डुप्लीकेट पंजीकरण पर रोक लगाने के साथ सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना आसान होगा।
- हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल, हिमाचल का बढ़ाया मान
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर को फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की वर्ष 2026 की देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। प्रभावी पुलिस नेतृत्व, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और तकनीक के इस्तेमाल को चयन का आधार बनाया गया है।
- शिक्षक दिवस पर हिमाचल के 31 शिक्षक होंगे सम्मानित, सरकारी स्कूलों में होगा शिक्षा संवाद
शिक्षक दिवस पर हिमाचल प्रदेश सरकार 31 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इनमें सरकारी स्कूलों के 21, कॉलेजों के पांच और तकनीकी शिक्षा विभाग के पांच शिक्षक शामिल हैं। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा संवाद भी आयोजित किया जाएगा।
- मनरेगा फंड से बनाए पंचवटी पार्क, 4.41 करोड़ का खर्च कैग ने माना अमान्य
हिमाचल प्रदेश में मनरेगा फंड के इस्तेमाल को लेकर कैग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। 180 स्थानों पर पंचवटी पार्क बनाने में 15.75 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिनमें से 4.41 करोड़ रुपये के खर्च को कैग ने अमान्य माना है। रिपोर्ट के अनुसार पंचवटी पार्क मनरेगा की स्वीकृत कार्य सूची में शामिल नहीं थे।
- NCC गर्ल्स ने 16,125 फीट ऊंचा पिन भाभा दर्रा पार किया, 60 किमी ट्रैकिंग के बाद मुद पहुंचा दल
अखिल भारतीय एनसीसी गर्ल्स हाई-एल्टीट्यूड एक्सपीडिशन दल ने 16,125 फीट ऊंचे पिन भाभा दर्रे को पार कर स्पीति की पिन घाटी स्थित मुद गांव पहुंचकर अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया। किन्नौर के काफनू से शुरू हुई करीब 60 किलोमीटर लंबी और 10 दिन की कठिन ट्रैकिंग के बाद अब कैडेट्स अभियान के अगले और अधिक चुनौतीपूर्ण चरण की तैयारी में जुट गए हैं।
- दिव्यांगों के अधिकारों पर हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, बैकलॉग पद भरने के दिए निर्देश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दिव्यांगजनों के अधिकारों, बैकलॉग पदों को भरने और उनके लिए बनाए जा रहे बुनियादी ढांचे में खामियों को लेकर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।
कोर्ट ने हीरानगर स्थित एमआर होम के दोषपूर्ण निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारी की पहचान करने और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए खाली पड़े ग्रुप-डी पदों को भरने के लिए तत्काल विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
- 10 साल बाद परिवार से मिली किरण, सहयोग संस्था के प्रयासों से हुआ भावुक पुनर्मिलन
लूनापानी स्थित सहयोग संस्था के शक्ति सदन के प्रयासों से करीब 10 वर्षों से परिवार से बिछड़ी किरण को उसके परिजनों से मिलाया गया। बिना पहचान पत्र और स्थायी पते के स्वाधार गृह पहुंची महिला की काउंसलिंग और उपलब्ध मोबाइल नंबर के आधार पर संस्था के कर्मचारियों ने उसके परिवार की तलाश की और एक महीने का समय पूरा होने से पहले ही उसे परिवार से मिला दिया।
- सोलन में शराब ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से हमला, सिर पर किए 3-4 वार; दो आरोपी गिरफ्तार
सोलन के माल रोड स्थित आनंद कॉम्प्लेक्स में शराब ठेके के सेल्समैन पर कथित तौर पर बेलचे से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घायल सेल्समैन के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- बल्ह की समस्याओं पर विधानसभा में गरजे विधायक इंद्र सिंह गांधी, बोले- जनता की आवाज उठाना मेरा दायित्व
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि विधानसभा के वर्तमान सत्र में उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े करीब 25 प्रश्न और 8 शून्यकाल के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने खराब सड़कों, कंसा चौक डंपिंग साइट, भंगरोटू खेल मैदान, सिंचाई, पेयजल, किसानों, मेडिकल यूनिवर्सिटी और रोजगार समेत कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।
- डांगऱी पंचायत की सड़क बदहाल, टमाटर सीजन में किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
डांगऱी ग्राम पंचायत की सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। पंचायत प्रधान भूपेंद्र ठाकुर ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से सड़क की स्थायी मरम्मत करवाने की मांग की है।
- फर्जी भर्तियों की न्यायिक जांच हो, विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर हमला नहीं
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 2020 से 2023 के बीच हुई 186 शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर उठे सवालों के बीच स्वतंत्र और समयबद्ध न्यायिक जांच की आवश्यकता है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है, लेकिन इसके समाधान के नाम पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक स्वायत्तता समाप्त करना उचित नहीं होगा।
- शिमला में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिमला के गंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना के चलते पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर धर्म सभा पिछले 137 वर्षों से जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मना रही है। इस वर्ष कार्यक्रम का समापन 19 सितंबर को राधाष्टमी के अवसर पर होगा।
- बिलासपुर की 176 पंचायतों में लगेंगे ऑटोमेटिक रेन गेज, मौसम और बारिश के मिलेंगे सटीक आंकड़े
बिलासपुर जिले की सभी 176 ग्राम पंचायतों में ऑटोमेटिक रेन गेज और प्रत्येक विकास खंड स्तर पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे पंचायत स्तर पर बारिश और मौसम के सटीक आंकड़े उपलब्ध होंगे। इन आंकड़ों का उपयोग फसल नुकसान के आकलन, फसल बीमा दावों के सत्यापन और किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह देने में किया जाएगा।
- घ्याल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, डोलन बना ऑल राउंड बेस्ट स्कूल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घ्याल में सदर और स्वारघाट जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के करीब 120 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
राजकीय उच्च विद्यालय डोलन को ऑल राउंड बेस्ट स्कूल चुना गया। समापन समारोह में कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
- सुजानपुर में व्यापारी नेताओं का स्वागत, सुशील शर्मा और मनीष गुप्ता को कांग्रेस में मिली अहम जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील शर्मा का शुक्रवार को सुजानपुर पहुंचने पर व्यापार मंडल और जैन समाज ने स्वागत किया। हाल ही में उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव और व्यापारी मनीष गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- बड़ू साहिब में 600 छात्राएं ले रहीं NCC का प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास के साथ AI और साइबर सुरक्षा भी सीख रहीं कैडेट्स
सिरमौर के बड़ू साहिब स्थित एटरनल यूनिवर्सिटी परिसर में प्रथम हिमाचल प्रदेश गर्ल्स बटालियन NCC सोलन का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। ATC-248 में हिमाचल के आठ जिलों से करीब 600 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।
कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और तनाव प्रबंधन जैसे आधुनिक विषयों की जानकारी भी दी जा रही है।
- दिलवां में दो कारों की जोरदार टक्कर, वृद्ध की मौत; दो बच्चों समेत तीन घायल
ऊना जिले के अंब उपमंडल के दिलवां में शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग घायल हुए, जिनमें एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है।
- हमीरपुर में कृष्ण भक्ति में डूबा माहौल, सत्यनारायण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हमीरपुर जिला कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया। सत्यनारायण मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भंडारे और भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा।
- बेंगलुरु के लुलु मॉल में घायल धर्मशाला के तेनजिन कुंगा को उपभोक्ता फोरम से राहत, 8.22 लाख मुआवजे का आदेश
बेंगलुरु के लुलु ग्लोबल मॉल के फंटुरा गेमिंग जोन में घायल हुए धर्मशाला निवासी तेनजिन कुंगा को उपभोक्ता फोरम ने राहत दी है। फोरम ने द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 8,22,111 रुपये मुआवजा देने और लुलु ग्लोबल मॉल की चार इकाइयों को 25 हजार रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में देने का आदेश दिया है।
- कुटलैहड़ में सड़क विकास को मिली रफ्तार, लाठियाणी-कोहडरा सड़क के लिए 3 करोड़ जारी
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की लाठियाणी-कोहडरा सड़क के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण के लिए सरकार ने पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- IGMC शिमला में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, परिवार ने CM सुक्खू से मांगी उच्च स्तरीय जांच
IGMC शिमला में उपचार और ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में सुधार न होने पर मंडी के बल्ह निवासी परिवार ने कथित चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार ने विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांगपत्र सौंपकर स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच और बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
- शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
बिलासपुर की युवती को शादी का भरोसा देकर कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में हमीरपुर पुलिस ने चबूतरा क्षेत्र निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
- नेपाल की त्रिशूली बाढ़ में 23 घंटे पहाड़ी पर भूखे-प्यासे रहे सुंदरनगर के ज्ञान सिंह, सेना ने हेलीकॉप्टर से बचाया
नेपाल की त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में सुंदरनगर के मलोह गांव निवासी ज्ञान सिंह ने 23 घंटे पहाड़ी पर भूखे-प्यासे रहकर अपनी जान बचाई। भारतीय और नेपाल सेना ने एक सितंबर को हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के जरिए ज्ञान सिंह समेत हिमाचल के चार लोगों को सुरक्षित निकाला।
- हरोली में चिट्टे के खिलाफ भाजपा खोलेगी मोर्चा, 5 सितंबर से शुरू होगा विरोध प्रदर्शन
हरोली विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या और दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। प्रो. राम कुमार ने सरकार पर चिट्टे के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 5 सितंबर से विरोध प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की।
- सोलन में शराब ठेके पर सेल्समैन से मारपीट, हालत गंभीर; PGI चंडीगढ़ रेफर, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
सोलन के ओल्ड डीसी ऑफिस के समीप शराब ठेके पर अज्ञात युवकों और सेल्समैन के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- सुख-आश्रय योजना बनी अनाथ बच्चों का सहारा, करसोग के 23 लाभार्थियों को घर के लिए 3 लाख तक की मदद
मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत करसोग उपमंडल के 23 अनाथ एवं बेसहारा लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के तहत शिक्षा, जेब खर्च और उच्च शिक्षा के साथ आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
- जोनल स्तरीय बालक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, पंडोह ने कबड्डी में मारी बाजी; कटिंडी बना ओवरऑल चैंपियन
पंडोह में आयोजित जोनल स्तरीय बालक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। पंडोह ने कबड्डी का खिताब जीता, जबकि कटिंडी स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना। चम्पा ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
- ट्रिपल आईटी ऊना का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रदान कीं उपाधियां
ट्रिपल आईटी ऊना के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। सांसद अनुराग ठाकुर ने विद्यार्थियों से जीवनभर सीखते रहने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।