बेंगलुरु के लुलु मॉल में घायल धर्मशाला के तेनजिन कुंगा को उपभोक्ता फोरम से राहत, 8.22 लाख मुआवजे का आदेश

Published:

फंटुरा गेमिंग जोन में बास्केटबाल रिंग से गंभीर चोट के बाद काटनी पड़ी थी अनामिका, लुलु मॉल की चार इकाइयों को 25 हजार मुकदमा खर्च देने के निर्देश

बेंगलुरु के लुलु ग्लोबल मॉल के फंटुरा गेमिंग जोन में सुरक्षा व्यवस्था में कथित कमी के कारण गंभीर रूप से घायल हुए धर्मशाला निवासी तेनजिन कुंगा को उपभोक्ता फोरम से बड़ी राहत मिली है।

उपभोक्ता फोरम ने उनकी शिकायत स्वीकार करते हुए द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 8,22,111 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। इसके अलावा लुलु ग्लोबल मॉल की चार इकाइयों को 25 हजार रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में अदा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह फैसला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा और सदस्यों आरती सूद तथा नारायण ठाकुर की खंडपीठ ने सुनाया। शिकायत के अनुसार, 31 वर्षीय तेनजिन कुंगा लोअर टीसीवी स्कूल में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक हैं। 12 अप्रैल 2024 को वह अपनी मित्र नामग्याल डोलमा के साथ बेंगलुरु के लुलु ग्लोबल मॉल गए थे।

1000 रुपये का खरीदा था टिकट

तेनजिन ने फंटुरा गेमिंग जोन में प्रवेश के लिए 1000 रुपये का टिकट खरीदा था। गेम के दौरान बास्केटबाल रिंग पर छलांग लगाते समय उनका बायां हाथ धातु की रिंग से टकरा गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बास्केटबाल रिंग की उचित देखभाल और सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते उनकी अनामिका अंगुली रिंग में फंस गई और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

तेनजिन के अनुसार, घटना के बाद उन्हें काफी रक्तस्राव और तेज दर्द हो रहा था, लेकिन मॉल के स्टाफ या मेडिकल टीम की ओर से तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अपोलो अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उनकी आपातकालीन री-अटैचमेंट सर्जरी की गई, लेकिन टिश्यू नेक्रोसिस के कारण सर्जरी सफल नहीं हो सकी। आखिरकार चिकित्सकों को उनकी अनामिका अंगुली की सर्जिकल एम्प्यूटेशन करनी पड़ी। उपचार के दौरान करीब तीन लाख रुपये खर्च होने की बात शिकायत में कही गई है।

10 लाख रुपये मुआवजे की थी मांग

तेनजिन कुंगा ने मामले में सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने उपचार में हुए खर्च, चोट और अन्य नुकसान को देखते हुए 10 लाख रुपये मुआवजे के साथ मुकदमे के खर्च की मांग की थी।

मामले की सुनवाई के बाद उपभोक्ता फोरम ने शिकायत को स्वीकार करते हुए द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 8,22,111 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। इसके साथ ही लुलु ग्लोबल मॉल की चार संबंधित इकाइयों को 25 हजार रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में देने के निर्देश दिए गए हैं।

फोरम के इस फैसले से बेंगलुरु में गेमिंग और मनोरंजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण सवाल सामने आए हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें