समाचार संग्रह: पृष्ठ 2
- मंडी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने उत्साह से भाग लिया।
- शिमला में BJP की पदयात्रा में राहुल गांधी पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे दिल चोरी करना सीखो
शिमला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को वोट चोरी के आरोप छोड़ने और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर चुनौती दी। जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस पर हमला बोला।
- हमीरपुर में प्रशासन ने खुलवाया 100 साल पुराना रास्ता, पांच गांवों के लोगों को मिली राहत
हमीरपुर की धरोग पंचायत के कैहड़रू गांव में करीब 100 साल पुराने रास्ते को प्रशासन ने खुलवा दिया है। तहसीलदार ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता करवाया। रास्ता खुलने से पांच गांवों के लोगों को राहत मिली है।
- फोरलेन निर्माण से सुझांता के ग्रामीण परेशान, विधायक निक्का ने मौके पर पहुंचकर सुनी समस्याएं
नूरपुर की ग्राम पंचायत सुझांता के वार्ड नंबर 4 और 5 में फोरलेन निर्माण के चलते ग्रामीणों को आ रही परेशानियों का जायजा लेने विधायक रणबीर सिंह निक्का मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्कूल और श्मशान घाट तक जाने वाले रास्तों के निर्माण की मांग उठाई।
- कांगड़ा बाईपास ट्रायल आधार पर शुरू, 8 KM का सफर अब 4.5 KM में होगा पूरा
कांगड़ा बाईपास को 1 नवंबर 2026 से ट्रायल आधार पर यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके शुरू होने से यात्रा की दूरी करीब 8 किलोमीटर से घटकर 4.5 किलोमीटर रह जाएगी। इससे पुराने मार्ग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
- ऊना-अंब हाईवे पर चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर नंदपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में दिल्ली के तिलक नगर निवासी तीन लोग सवार थे, जो बगलामुखी माता मंदिर से लौट रहे थे। तीनों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि कार पूरी तरह जल गई।
- नूरपुर के बदूही में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, विजेता टीम को मिलेंगे 41 हजार रुपये
नूरपुर के बदूही में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा की ओर से चौथे क्रिकेट कार्निवल सीजन का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 41 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टीमों से 5 नवंबर से पहले पंजीकरण करवाने की अपील की गई है।
- मंडी में 2 नवंबर से शुरू होगी एसपीयू अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक मीट, 20 कॉलेजों की टीमें लेंगी हिस्सा
मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में 2 से 4 नवंबर तक सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक मीट-2026 आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 20 महाविद्यालयों की महिला और पुरुष टीमें भाग लेंगी।
- कुल्लू में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार
कुल्लू में एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने और घटना का खुलासा करने पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
- शिमला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हिमंत बिस्वा सरमा भी हुए शामिल
शिमला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मार्च में शामिल हुए। चौड़ा मैदान में आयोजित जनसभा के जरिए भाजपा ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर अपना पक्ष रखा।
- बच्चों में पीलिया के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, साफ पानी और स्वच्छता से करें बचाव
नूरपुर सिविल अस्पताल की चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. श्वेता भाटिया ने बच्चों में पीलिया के लक्षणों, बचाव और उपचार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने अभिभावकों से साफ पानी, स्वच्छता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श अपनाने की अपील की।
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में गूंजी सिरमौरी संस्कृति, PM मोदी के सामने 80 हाटी कलाकारों ने दी प्रस्तुति
गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सिरमौर के 80 हाटी कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. जोगिंद्र हाब्बी और कैलाश शर्मा के नेतृत्व में कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा से दर्शकों का मन मोह लिया।
- मंडी में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से 791 बच्चे लाभान्वित, 12.94 करोड़ रुपये की सहायता
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 791 अनाथ एवं अर्ध-अनाथ बच्चों को 12.94 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। योजना के तहत शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वरोजगार, विवाह और मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है।
- राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा में ‘परमार्थ इको विलेज’ का किया भूमि पूजन, एक लाख पौधे लगाने का संकल्प
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा के मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। भूमि दान करने वाले राकेश और दिनेश सहित स्थानीय पर्यावरण संरक्षक रूमी देवी और चित्रकार संजय धीमान को सम्मानित किया गया।
- सिरमौर में धान खरीद केंद्रों पर लेबर की कमी, किसानों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धौलाकुआं और पांवटा साहिब धान खरीद केंद्रों पर लेबर की कमी से किसान परेशान हैं। धान की तुलाई में देरी के चलते किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। विभाग ने ठेकेदार को लेबर बढ़ाने के निर्देश देते हुए ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है।
- घुमारवीं में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग, छह ट्रैक्टर जलकर राख
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आग बुझाने में जुटी है।
- वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में कांगड़ा से जाएंगे 5 हजार कांग्रेसी, 100 से अधिक वाहन होंगे रवाना
दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में कांगड़ा जिले से पांच हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला कांग्रेस के अनुसार 100 से अधिक छोटे-बड़े वाहन दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रैली राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।
- नाहन नगर परिषद में 15 दिन से EO का पद खाली, कर्मचारियों को वेतन की चिंता
नगर परिषद नाहन में कार्यकारी अधिकारी का पद पिछले करीब 15 दिनों से रिक्त है। महीने के अंतिम दिनों में कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने की चिंता सताने लगी है। कर्मचारी यूनियन ने सरकार और स्थानीय विधायक से जल्द नियुक्ति की मांग की है।
- भाजपा के प्रदर्शन पर सीएम का निशाना, बोले- कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन के दौरान शिमला में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि देश में लोकतंत्र नहीं होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 18 राज्यों में भाजपा की सरकारें कैसे बनतीं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं की। उनके अनुसार लोकतंत्र संविधान के आधार पर चलता है और कांग्रेस इसी संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है। बाइट -- सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश वाइल्ड फ्लावर हॉल की बिडिंग को लेकर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस होटल से प्रदेश सरकार को हर साल 37 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। अगले 20 वर्षों में यह राशि करीब एक हजार करोड़ रुपये होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर इस संपत्ति पर अपना अधिकार हासिल किया और 401 करोड़ रुपये प्राप्त किए। मुख्यमंत्री के अनुसार होटल की बिडिंग में लीला होटल्स और ओबेरॉय समूह की कंपनी ईआईएच के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। बोली जीतने वाली कंपनी को प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पहले 12 करोड़ रुपये जमा करवाने होंगे। इसके बाद ही बोली को स्वीकार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में भाजपा के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। वहीं, वाइल्ड फ्लावर हॉल से प्रदेश सरकार को हर साल 37 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का दावा किया।
- चमियाना अस्पताल में शुरू होंगे क्रिटिकल केयर और GI सर्जरी विभाग, IGMC में भी नहीं है ये सुविधा
शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में क्रिटिकल केयर और GI सर्जरी के दो नए विभाग सृजित किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद भरने को मंजूरी मिली है और करीब एक साल बाद ओपन हार्ट सर्जरी भी दोबारा शुरू हो गई है।
- SIR के विरोध पर कांग्रेस को रणधीर शर्मा का जवाब, 4 नवंबर को हमीरपुर में भाजपा निकालेगी पदयात्रा
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने SIR के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक कारणों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध कर रही है। 4 नवंबर को हमीरपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आयोजित होगी।
- कांगड़ा की सियासत में विपिन परमार की बढ़ती सक्रियता, धर्मशाला से भाजपा अभियान में निभाई अहम भूमिका
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुलह विधायक विपिन सिंह परमार एक बार फिर कांगड़ा की राजनीति में चर्चा में हैं। धर्मशाला में 30 अक्टूबर को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उनकी सक्रिय भागीदारी सामने आई। छात्र राजनीति से लेकर स्वास्थ्य मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष तक का उनका सफर उनकी राजनीतिक पहचान का अहम हिस्सा है।
- विजिलेंस अवेयरनेस वीक: बद्दी पुलिस ने पंचायतों और स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान
विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत बद्दी पुलिस का जन-जागरूकता अभियान जारी है। पुलिस टीमों ने भटोलीकलां, ढेला और थाना पंचायतों सहित स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों और विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के महत्व के बारे में जागरूक किया।
- SIR के समर्थन में 4 नवंबर को मंडी में भाजपा की पदयात्रा, जयराम ठाकुर होंगे शामिल
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन में 4 नवंबर को मंडी में भाजपा पदयात्रा और जनसभा आयोजित करेगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राकेश जम्वाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
- वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन कल, हिमाचल से उमड़ेगा कार्यकर्ताओं का हुजूम
वोट चोरी के मुद्दे पर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली में हिमाचल से भी हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने सरकार से जनता की आवाज सुनने की अपील की।
- कुसुम्पटी के अर्ली लर्निंग स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
शिमला के कालीबाड़ी हॉल में अर्ली लर्निंग स्कूल कुसुम्पटी का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान ने बच्चों के आत्मविश्वास और स्कूल के आयोजन की सराहना की।
- हमीरपुर में नशामुक्त भारत और फिट इंडिया का संदेश लेकर दौड़े 300 युवा
SAI NCOE हमीरपुर ने MY Bharat और फिट इंडिया पहल के सहयोग से मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसमें करीब 300 बच्चों और युवाओं ने भाग लेकर नशामुक्त भारत और फिट इंडिया का संदेश दिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री मुख्य अतिथि रहे।
- हिमाचल में खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिदिन, राष्ट्रीय पदकों का लक्ष्य 100: रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजगढ़ में 41वीं अंडर-14 राज्य स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों की डाइट मनी 130 से बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिदिन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल छात्रावासों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 की जा रही है और राष्ट्रीय स्तर पर 100 पदक जीतने का लक्ष्य रखा गया है।
- बिलासपुर में 41वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 12 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
बिलासपुर में 41वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री राजेश धर्मानी ने किया। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों के खिलाड़ी छह खेलों में भाग ले रहे हैं। मंत्री ने खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता, यात्रा सुविधाएं और पुरस्कार राशि देने की जानकारी दी।
- ऊना की बंगाणा ITI में युवाओं ने ली नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ऊना जिले की बंगाणा ITI में माय भारत की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग और वाद-विवाद जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
- कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का कर रही काम, राजीव बिंदल ने साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर देश में अराजकता और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली पर निशाना साधा। साथ ही हिमाचल की सुक्खू सरकार को घेरते हुए महंगाई, वैट और सेस के मुद्दे उठाए।
- चंबा में STF की बड़ी कार्रवाई, 9.028 किलो चरस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में STF कांगड़ा की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 किलो 28 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके से 32 वर्षीय राकेश कुमार निवासी चुराह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- हिमाचल में बिजली सरप्लस, फिर भी अघोषित कटों से जनता परेशान: त्रिलोक जमवाल ने सुक्खू सरकार को घेरा
बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने हिमाचल में अघोषित बिजली कटों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली सरप्लस राज्य होने के बावजूद सरकार दूसरे राज्यों को बिजली बेच रही है, जबकि प्रदेश के लोगों को नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही। उन्होंने बिजली-पानी की व्यवस्था सुधारने और बढ़े हुए पानी के बिल वापस लेने की मांग की है।
- बिलासपुर की बृज मार्शल आर्ट अकैडमी के 26 बच्चों ने हासिल की कराटे में कलर बेल्ट
बिलासपुर की बृज मार्शल आर्ट अकैडमी के 26 बच्चों ने कराटे की कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। बच्चों को येलो, ऑरेंज और ग्रीन बेल्ट प्रदान की गई। नगर पालिका समिति बिलासपुर के उपाध्यक्ष नरेंद्र पंडित ने बच्चों को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
- हिमाचल के 20 हजार संस्कृत छात्र भर्ती से वंचित! पुलिस और होमगार्ड भर्ती में नहीं मिल रहा मौका
हिमाचल प्रदेश के 20 से अधिक संस्कृत कॉलेजों में पढ़ने वाले 20 हजार से ज्यादा छात्र विभिन्न सरकारी भर्तियों में भाग नहीं ले पा रहे हैं। पुलिस, होमगार्ड और वन विभाग की भर्ती में अवसर नहीं मिलने से छात्रों में नाराजगी है। भाजपा के राज्य सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने सरकार की भर्ती नीति पर सवाल उठाए हैं।
- सर्दियों की दस्तक के साथ बढ़े सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले, बच्चों-बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। नूरपुर सिविल अस्पताल की एमएस डॉ. अनुपमा शर्मा ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
- इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला में मनाया संकल्प दिवस, CM सुक्खू बोले- वोट चोरी से लोकतंत्र कमजोर कर रही BJP
शिमला के रिज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप भी लगाए।
- नाहन के यादविंदर सिंह ने विश्व कप किक बॉक्सिंग में जीते दो कांस्य पदक
नाहन के किक बॉक्सर यादविंदर सिंह ने उज्बेकिस्तान में आयोजित विश्व कप किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक हासिल किए। गृह क्षेत्र पहुंचने पर सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया।
- अनिता वर्मा का BJP पर निशाना, बोलीं- बड़े राज्यों में करती है वोट चोरी, हिमाचल में नहीं करवाया विकास
पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता वर्मा ने भाजपा पर बड़े राज्यों में वोट चोरी के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद जयराम ठाकुर के कार्यकाल में हिमाचल में विकासात्मक कार्य नहीं हुए।
- बरमाणा बस स्टॉप पर सफाई, शौचालय और पीने के पानी की सुविधा नहीं, अदानी समूह से लगाई गुहार
बिलासपुर की ग्राम पंचायत बरमाणा के बस स्टॉप पर सफाई, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने का मामला सामने आया है। पूर्व उपप्रधान नतीश ठाकुर ने अदानी समूह से CSR फंड के तहत इन सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की मांग की है।
- सिरमौर में किसानों का विश्राम गृह असुरक्षित घोषित, पांवटा साहिब में बनेगा नया भवन
सिरमौर के पांवटा साहिब कृषि उपज मंडी परिसर में किसानों के लिए बना विश्राम गृह असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। अब यहां नया विश्राम गृह बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा जिले की अन्य मंडियों में बुनियादी सुविधाएं सुधारने और विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई।
- चंबा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में धाम-भंडारे का शुल्क ₹7,000 से बढ़ाकर ₹11,000
चंबा के ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धाम और भंडारे के आयोजन का शुल्क बढ़ाकर 11 हजार रुपये कर दिया गया है। मंदिर न्यास की बैठक में बजंत्री का मासिक मानदेय दोगुना करने और न्यास की संपत्तियों का आकलन करवाने का भी निर्णय लिया गया।
- जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- चार साल में कुछ नहीं किया, अब जनता का ध्यान भटका रही सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए चार साल में विकास कार्य न करने और चुनावी वर्ष में जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर भी सवाल उठाए।
- पांवटा साहिब के वार्ड 13 में बदहाल सीवरेज और खस्ताहाल सड़कें, जर्जर स्कूल भवन से भी खतरा
पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 के हिरपुर क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था बदहाल है और सड़कें खस्ताहाल हैं। राजकीय माध्यमिक पाठशाला हिरपुर का भवन भी जर्जर स्थिति में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है।
- कांगड़ा के गगल में निजी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़
कांगड़ा के गगल में निजी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार संदीप कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और हाईवे पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों ने दो बच्चों के भविष्य को लेकर प्रशासन से लिखित आश्वासन मांगा है।
- सुजानपुर के टिरा में जल्द शुरू होगी पैराग्लाइडिंग, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया ऐलान
सुजानपुर की ग्राम पंचायत टिरा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने घर-द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने CSC केंद्र का लोकार्पण किया और जल्द पैराग्लाइडिंग शुरू करने की दिशा में प्रयासों की जानकारी दी।
- हमीरपुर के 10 सरकारी स्कूलों को पर्यावरण संरक्षण के लिए 2.40 लाख की ग्रांट
हमीरपुर जिले के 10 सरकारी स्कूलों के ईको क्लबों को पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के लिए 2.40 लाख रुपये की ग्रांट मिली है। मिशन लाइफ प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में जल संरक्षण, जैविक कचरा प्रबंधन, सौर ऊर्जा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- हिमाचल में GST कानून में संशोधन, हजारों कारोबारियों को छूट और रिफंड में मिलेगी राहत
हिमाचल प्रदेश सरकार ने GST कानून में संशोधन कर कारोबारियों को छूट और रिफंड से जुड़े मामलों में राहत देने का रास्ता साफ किया है। नए प्रावधानों में आपूर्ति के बाद छूट, क्रेडिट नोट और अप्रयुक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट के रिफंड को शामिल किया गया है।
- हिमाचल के पूर्व सैनिकों को AIIMS बिलासपुर में मिलेगी ECHS के तहत कैशलैस इलाज की सुविधा, अब नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़
हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक अब AIIMS बिलासपुर में ECHS के तहत कैशलैस इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। विधायक त्रिलोक जमवाल ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया है।
- हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 21वें से 5वें स्थान पर पहुंचा, NAS-2025 में देशभर में पहला स्थान: रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 21वें से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। NAS-2025 में भी प्रदेश ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
- हमीरपुर में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का होगा आयोजन, तीन प्रतिभागी करेंगे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व
हमीरपुर में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित तीन प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ निर्धारित किया गया है।
- शिलाई में IPH भर्ती प्रक्रिया पर भाजपा ने उठाए सवाल, बलदेव तोमर ने लगाए धांधली के आरोप
सिरमौर के शिलाई डिवीजन में जल शक्ति विभाग की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने आरोप लगाया कि सरकारी छुट्टी के दिन साक्षात्कार आयोजित कर चुनिंदा अभ्यर्थियों को मौका दिया गया। उन्होंने भर्ती में पारदर्शिता की मांग उठाई।
- हमीरपुर में ड्रोन बनाने वाले छात्र सर्वेश से साइबर फ्रॉड मामले की पड़ताल, पॉलिटेक्निक प्रिंसिपल ने रखा पक्ष
हमीरपुर में ड्रोन प्रोजेक्ट से जुड़े छात्र सर्वेश कुमार के साथ कथित साइबर फ्रॉड मामले में पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रिंसिपल चंद्रशेखर ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को डिफेंस की ईमेल से मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। मामले की जांच जारी है।
- हमीरपुर में पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्याओं का मौके पर समाधान, ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0’ के तहत लगा शिविर
हमीरपुर के ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक परिसर में ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0’ के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें कई पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और उन्हें सेना की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
- सोलन में 7वां प्रोग्रेसिव फार्मर अवार्ड समारोह, तीन जिलों के 51 प्रगतिशील किसान सम्मानित
सोलन में आयोजित सातवें प्रोग्रेसिव फार्मर अवार्ड समारोह में सोलन, शिमला और किन्नौर के 51 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। आयोजक कार्तिक दत्त शर्मा के अनुसार, अब तक करीब 350 किसानों को इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मान मिल चुका है।
- धर्मशाला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, 13 विधानसभा क्षेत्रों से जुटे कार्यकर्ता
धर्मशाला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। इसमें जिला भर के 13 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई और भाजपा नेताओं ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निशु में सात दिवसीय NSS शिविर का समापन, बेस्ट स्वयंसेवी सम्मानित
मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निशु में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का समापन हुआ। प्रधानाचार्य ब्रिकम चंद ने स्वयंसेवियों को सम्मानित किया और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
- हरोली में ₹36 करोड़ से अधिक की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास, मुकेश अग्निहोत्री बोले- पानी की कमी नहीं आएगी आड़े
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली आठ परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हिमाचल के हितों से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया।
- वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष की रैली, CM सुक्खू ने हिमाचल के लोगों से की अपील
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की है। विपक्ष इस दौरान चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाएगा।
- सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर होंगे कार्यक्रम, पांच राज्यों के वक्ता देंगे भाषण
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर पांच राज्यों के वक्ता राष्ट्र निर्माण और विविधता में एकता जैसे विषयों पर विचार रखेंगे। विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
- दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हिमाचल से जाएंगे 10 से 15 हजार कांग्रेसी, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी रवाना
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हिमाचल प्रदेश से 10 से 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार के अनुसार, कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने के लिए करीब 200 बसें और 500 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियां रवाना होंगी।
- शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सुक्खू सरकार, बांटेगी ₹17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि
हिमाचल प्रदेश सरकार 31 अक्टूबर को शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। राज्यस्तरीय समारोह में खिलाड़ियों को कुल 17.85 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के 51 और राष्ट्रीय स्तर के 368 खिलाड़ी शामिल हैं।
- हिमाचल से 10 हजार लोग जाएंगे दिल्ली, रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन; नरेश चौहान बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में हिमाचल प्रदेश से करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने की योजना है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़ी लड़ाई बताया।
- नालागढ़ में फायरिंग की 3 वारदातों का खुलासा, बद्दी पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार; पिस्तौल और स्कॉर्पियो बरामद
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में फायरिंग की तीन घटनाओं का बद्दी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक स्कॉर्पियो गाड़ी, पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब संभावित आपराधिक गिरोह और हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रही है।
- चंबा में 22 वर्षीय युवक ने कमरे में लगाया फंदा, तेज आवाज में चला रखा था वूफर; अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम
चंबा के पुखरी क्षेत्र के बनगाटी गांव में 22 वर्षीय युवक की फंदा लगाने से मौत हो गई। युवक ने कमरे में तेज आवाज में वूफर चला रखा था। मां ने जब कमरे के अंदर झांककर देखा तो बेटा फंदे से लटका मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
- JNVST 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 28 नवंबर को होगा एग्जाम
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। शिमला जिले में परीक्षा के लिए 16 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
- बिलासपुर के लुहणू मैदान में अंडर-19 महिला T-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, वर्ल्ड कप-एशिया कप के लिए चुनी जाएगी टीम
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के जरिए आगामी वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। आयोजन के लिए स्टेडियम को पिंक थीम में सजाया गया है।
- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अपनी गलती से जूनियर से कम हुई सैलरी तो सीनियर कर्मचारी नहीं मांग सकता बराबर वेतन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वेतन विसंगति को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी के खुद चुने गए गलत वेतन विकल्प के कारण जूनियर से कम सैलरी होने पर वह बराबर वेतन की मांग नहीं कर सकता। मामले में सीनियर और जूनियर कर्मचारी के वेतन में ₹4,000 का अंतर था।
- हमीरपुर में ₹3.5 करोड़ की ड्रोन ग्रांट का दावा संदिग्ध, छात्र से साइबर ठगी की FIR दर्ज
हमीरपुर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बडू के छात्र सर्वेश शर्मा के ₹3.5 करोड़ की ड्रोन ग्रांट के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। DIO-iDEX ने ऐसी ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। पुलिस ने कथित साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
- ऊना के बल्क ड्रग पार्क में देरी पर PM मोदी नाराज, मार्च 2027 की डेडलाइन पर उठे सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सहित अन्य राज्यों में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। हिमाचल के ऊना जिले के हरोली में बन रहे पार्क को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि बैठक में इसके वर्ष 2028 तक तैयार होने की आशंका सामने आई।
- कैंसर की 397 दवाओं के दाम घटे, 93% तक राहत; ₹2,006 करोड़ की आपदा सहायता पर रणधीर शर्मा ने उठाए सवाल
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कैंसर की 397 दवाओं की कीमतों में कटौती को मरीजों के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने हिमाचल सरकार पर स्वास्थ्य परियोजनाओं में देरी और आपदा पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत करीब 2,006 करोड़ रुपये के इस्तेमाल में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए
- हिमाचल के 5 सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, 2027-28 सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
हिमाचल प्रदेश के पांच सरकारी स्कूलों को CBSE से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इन स्कूलों में 2027-28 सत्र से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य है।
- राजगढ़ में 41वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 480 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
सिरमौर के राजगढ़ स्थित नेहरू मैदान में अंडर-14 छात्र वर्ग की 41वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 13 टीमें और करीब 480 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विधायक अजय सोलंकी ने मैदान के विकास के लिए 4 लाख और स्थानीय स्कूल के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
- केंद्र ने सस्ती की कैंसर की दवाएं, हिमाचल में महंगे इलाज और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर राकेश जम्वाल ने उठाए सवाल
भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कैंसर की दवाओं की कीमतों में कटौती के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाते हुए डॉक्टरों की कमी, हिमकेयर भुगतान और अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पर चिंता जताई।
- दिवाली पर बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त
दिवाली के दौरान पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। मुख्य बाजारों में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे और शाम से रात 12 बजे तक गश्त होगी। एसपी कुलभूषण वर्मा के अनुसार, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर और बैजनाथ में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
- कांगड़ा-चंबा में PWD के यांत्रिक मंडल में स्टाफ का भारी टोटा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी
कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों का रखरखाव करने वाले यांत्रिक मंडल धर्मशाला में कर्मचारियों की भारी कमी है। 330 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 58 कर्मचारी तैनात हैं। तकनीकी स्टाफ की कमी और वर्कशॉप के आधुनिकीकरण में देरी से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।
- मुख्यमंत्री सुक्खू का ब्लड शुगर टेस्ट आया 177, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया, जिसमें स्तर 177 बताया गया। रिपोर्ट को लेकर उन्होंने जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गलत रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को दवा दिए जाने का खतरा हो सकता है।
- कुल्लू दशहरा से लौटते वक्त काल बनी खाई! दर्दनाक हादसे में 4 की मौत, 3 घायल
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू दशहरा से लौट रहे लोगों की गाड़ी बिलासपुर के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लोग गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम में साउंड सिस्टम लगाने के बाद वापस लौट रहे थे।
- नादौन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो दुकानों से 30 किलो मिठाई नष्ट; एक दुकानदार का चालान
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर मिठाई और फास्ट फूड की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान दो दुकानों से करीब 30 किलो रसगुल्ला और चमचम नष्ट करवाए गए, जबकि बिना वैध खाद्य लाइसेंस के कारोबार करने पर एक दुकानदार का चालान किया गया। मिठाइयों के 9 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
- हिमाचल के भरनाल में ड्रैगन फ्रूट की खेती से बदली किसानों की तकदीर, दो बीघा जमीन से 2 लाख रुपये की कमाई
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के भरनाल गांव में ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का नया माध्यम बन रही है। बागवान रूप लाल ने दो बीघा जमीन से पहली व्यावसायिक पैदावार के सीजन में करीब दो लाख रुपये की आमदनी की है। वहीं, टेक चंद ने भी ड्रैगन फ्रूट की बागवानी अपनाई है। दोनों को बगीचा स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान मिला है।
- हिमाचल कांग्रेस में CM चेहरे पर चर्चा तेज, विक्रमादित्य सिंह बोले- अभी सफर बहुत लंबा है
हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा ने विक्रमादित्य सिंह को अगला मुख्यमंत्री बताया था। इस पर विक्रमादित्य ने कहा कि अभी सफर लंबा है और वह फिलहाल अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दे रहे हैं।
- हिमाचल के देहरा में दुर्गेशारण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के लिए भरे जाएंगे 111 पद, 61 सहायक कर्मचारी भी होंगे तैनात
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में निर्माणाधीन दुर्गेशारण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार उद्यान के लिए 111 पद भरेगी, जबकि 19 पद वन विभाग से समर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा 61 सहायक कर्मचारियों और 31 वन मित्रों की तैनाती की जाएगी।
- नूरपुर के थपकौर में गुरु राजीव वशिष्ठ वालीबाल एवं फिटनेस एकेडमी शुरू, युवाओं को नशे से दूर रखना लक्ष्य
हिमाचल प्रदेश के नूरपुर के थपकौर में गुरु राजीव वशिष्ठ वालीबाल एवं फिटनेस एकेडमी को दोबारा शुरू किया गया है। यहां बच्चों और युवाओं को सुबह-शाम वालीबाल और फिजिकल फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकेडमी का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, नशे से दूर रखना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।
- भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर
हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ दोस्ती की चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हैं। कंवर ने भाजपा में टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं को मौका देने की उम्मीद जताई और कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा।
- हमीरपुर में SC-ST एक्ट के कथित दुरुपयोग का मामला उठा, राजपूत कल्याण सभा ने SP को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर में राजपूत कल्याण सभा ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा। सभा ने भोरंज थाने में दर्ज मामलों सहित सभी संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की।
- निषाद कुमार का एशियाई पैरा गेम्स में डबल धमाल, दो गोल्ड मेडल जीतकर लौटे तो मैहतपुर में हुआ भव्य स्वागत
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पैरा एथलीट निषाद कुमार ने जापान में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हाई जंप और लॉन्ग जंप में गोल्ड जीतकर लौटने पर मैहतपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। निषाद ने हाई जंप की तैयारी के साथ गुपचुप तरीके से लॉन्ग जंप का अभ्यास भी किया था।
- बिलासपुर में फोरलेन निर्माण के दौरान भूस्खलन से किसानों की जमीन और फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग
बिलासपुर में शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण के दौरान हुए भूस्खलन से किसानों की कृषि भूमि, खड़ी फसलों और गोशाला को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है।
- बिक्रम ठाकुर का सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- कहीं से भी चुनाव लड़ लें मुख्यमंत्री, हारना तय
भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को एकजुट बताते हुए कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ाई चलने का आरोप लगाया। साथ ही तपोवन विधानसभा सत्र में जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की बात कही।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, संजय चौहान और पायल बने बेस्ट वॉलंटियर
मंडी के पधर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। संजय चौहान और पायल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में द्रंग बीडीसी उपाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
- बिंदल का कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला, बोले- भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्रदेश में चार स्थानों पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालने का ऐलान किया।
- सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरे, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज जारी
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले बहुतकनीकी संस्थान के छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
- सोलन में पानी और कूड़े की समस्या पर नागरिक सभा सख्त, मेयर को सौंपा ज्ञापन; 15 दिन का अल्टीमेटम
सोलन में पानी की किल्लत और कूड़े की समस्या को लेकर नागरिक सभा ने नगर निगम के समक्ष मांगें उठाईं। मेयर को ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति नियमित करने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। संगठन ने 15 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
- किमटा के ‘भविष्य के मुख्यमंत्री’ वाले बयान पर विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया, बोले- अभी लंबा सफर बाकी
हिमाचल प्रदेश में विक्रमादित्य सिंह को भविष्य का मुख्यमंत्री बताए जाने वाले रजनीश किमटा के बयान पर सियासी चर्चा तेज हो गई है। शिमला में प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी लंबा सफर बाकी है और इस दौरान उतार-चढ़ाव भी आएंगे। उन्होंने प्रदेश हित में लगातार काम करने की बात कही।
- हिमाचल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बड़ी पहल, निकायों के प्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
हिमाचल प्रदेश में ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए शहरी विकास विभाग और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की संयुक्त पहल के तहत प्रदेशस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
- सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान; गाड़ी जलकर राख
हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की चपेट में आने से एक गाड़ी भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
- मंडी के हितेश कुमार चंडीगढ़ में ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के हितेश कुमार चंडीगढ़ में आयोजित ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेरा युवा भारत (MY Bharat) की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसमें युवाओं को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।
- सिरमौर: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जरूरतों का आकलन, सहायक उपकरणों से मिलेगी मदद
सिरमौर के राजगढ़ में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आकलन शिविर आयोजित किया गया। समग्र शिक्षा अभियान और एलिम्को के सहयोग से हुए इस शिविर में बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों का आकलन किया गया। इसके आधार पर पात्र बच्चों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण और सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
- चम्बा मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों को मिली EPF और पेंशन योजनाओं की जानकारी, सामाजिक सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
चम्बा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ईपीएफओ के ‘निधि आपके 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को EPF, पेंशन और बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही दस्तावेज अपडेट रखने का आग्रह किया गया।
- दिवाली बोनस मांगा तो उद्योग पर जड़ दिया ताला! ऊना में धागा उद्योग के कामगारों ने प्रशासन से लगाई गुहार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के नंगल सलांगड़ी स्थित धागा उद्योग में दिवाली बोनस की मांग को लेकर विवाद सामने आया है। कामगारों का आरोप है कि प्रबंधन से बातचीत के बाद उद्योग की बिजली आपूर्ति बंद कर परिसर पर ताला लगा दिया गया। बुधवार को कामगारों ने जिला प्रशासन के पास पहुंचकर हस्तक्षेप की मांग की।