समाचार संग्रह: पृष्ठ 39
- जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर नगर निगम सख्त; 4 कर्मचारियों को नोटिस, ड्यूटी रद्द कराने वालों के लिए बैठेगा मेडिकल बोर्ड
नगर निगम शिमला ने राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
- इन-सर्विस शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य, सरकार ने 31 अगस्त 2028 तक दी अंतिम समय-सीमा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के एक महत्वपूर्ण आदेश का पालन करते हुए शिक्षा विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
- शिमला के रामपुर में गहरी खाई में गिरी कार; हादसे में चालक की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार सुबह रामपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोगनी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी।
- नेरी कलां में मुख्यमंत्री ने 90.66 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें पुल, सड़क उन्नयन, कौशल्या बांध, शैक्षणिक भवन और अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
- रिवालसर स्कूल में 18 सदस्यीय एसएमसी का गठन, 27 जून को होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव
राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में गुरुवार को आयोजित बैठक में 18 सदस्यीय स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावकों ने सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का चयन किया, जबकि तीन सदस्यों को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित एसएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 27 जून को होगा।
- हाथों में लालटेन लेकर DC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी स्वतंत्रता सेनानी की 90 वर्षीय पत्नी, रो-रोकर मांगी न्याय की भीख!
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से व्यवस्था और प्रशासन को झकझोर देने वाला एक बेहद भावुक और गंभीर मामला सामने आया है।
- मरीज से भरी एंबुलेंस का रास्ता रोकना कैश वैन चालक को पड़ा भारी, जोगेंद्रनगर पुलिस ने काटा ₹10,000 का चालान!
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में जीवनदायिनी एंबुलेंस का रास्ता रोकना एक कैश वैन चालक को बेहद महंगा पड़ गया।
- मनरेगा का नाम बदलने पर हिमाचल सरकार का केंद्र पर तीखा हमला, मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले— "राज्यों पर थोपा 'विकसित ग्राम जी', 164 करोड़ का पड़ेगा अतिरिक्त बोझ"
केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर 'विकसित ग्राम जी' करने और इसमें कई नए कड़े प्रावधान लागू करने पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
- हिमाचल में हुंडई कार मालिकों की मौज: 'देव भूमि हुंडई' का 'स्मार्ट केयर क्लीनिक' शुरू, 30-पॉइंट फ्री चेकअप के साथ लेबर और वारंटी पर 30% तक बंपर छूट!
देश की प्रतिष्ठित और अग्रणी कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) अपने ग्राहकों के लिए 'हुंडई स्मार्ट केयर क्लीनिक' (Hyundai Smart Care Clinic) का देशव्यापी आयोजन कर रही है।
- मंडी में 'लव-इश्क और लापता' का ड्रामा: ज्युणी घाटी की दो बच्चों की मां और पंचायत का चौकीदार पुणे में मिले, वीडियो भेजकर बोले— 'हम साथ जिएंगे-साथ मरेंगे'
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर उपमंडल के तहत आने वाली ज्युणी घाटी से कुछ दिन पहले रहस्यमयी ढंग से गायब हुए दो शादीशुदा लोगों की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।
- अब नशा तस्करों की संपत्तियां होगी कुर्क, SP सचिन हीरेमठ बोले- हिमाचल ही नहीं पंजाब के तस्करों पर भी पैनी नज़र
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक जंग छेड़ दी है।
- 27 जून को दुर्गम 'बड़ा भंगाल' के दौरे पर रहेंगे CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, अंतिम छोर पर बसे लोगों से मिलकर वहीं करेंगे रात्रि विश्राम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 27 जून को कांगड़ा जिले के सबसे दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्र बड़ा भंगाल का एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक दौरा करने जा रहे हैं।
- हिमाचल कांग्रेस में कलह: किन्नौर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर भड़के मंत्री जगत सिंह नेगी, बोले- 'पार्टी के भीतर सक्रिय हैं स्लीपर सेल'
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठन की नियुक्तियों को लेकर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। किन्नौर जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है।
- हिमाचल में JOA (IT) का बना अलग राज्य कैडर: अब भर्ती निदेशालय ही करेगा नियुक्तियां, करुणामूलक आधार पर जॉब ट्रेनी के रूप में मिलेंगे नियुक्ति पत्र
हिमाचल प्रदेश सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट यानी जेओए (आइटी) के पदों को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला लिया है।
- बिलासपुर में STF का बड़ा एक्शन: फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान पंजाब नंबर की स्कार्पियो से 101 ग्राम चिट्टा बरामद, मोगा के 3 तस्कर गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्टेट टास्क फोर्स (STF) सेंट्रल रेंज मंडी की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
- हिमाचल कांग्रेस में बड़े फेरबदल के संकेत! खरगे और वेणुगोपाल से मिले प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार; संगठन में नीचे तक तैनात होंगे 'पृष्ठ प्रभारी'
'मिशन-2027' को फतह करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी से अपनी कमर कस ली है। संगठन को जमीनी स्तर पर चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
- हिमाचल के PWD मल्टी टास्क वर्कर्स को सुक्खू सरकार का तोहफा, मानदेय बढ़कर हुआ ₹6000; अप्रैल से मिलेगा एरियर
हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत हजारों मल्टी टास्क वर्कर्स के लिए राहत भरी खबर है।
- मंडी-पठानकोट फोरलेन पर सनसनी: शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे मिला मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका जताकर परिजनों का हाईवे पर चक्का जाम
हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट फोरलेन पर शाहपुर के समीप पुहाड़ा में खोली खड्ड पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
- हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन: कसोल जंगलों में रेव पार्टियों पर नहीं रुकी रोक, SP कुल्लू और SDM के तबादले के आदेश
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल के जंगलों में अवैध रूप से आयोजित होने वाली रेव पार्टियों को लेकर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है।
- 107 चालान, ₹2.36 लाख जुर्माना और बिना हेलमेट सवार; गुरुग्राम में जब्त हुई 'वीआईपी डिफॉल्टर' बाइक
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-48 पर चेकिंग के दौरान एक ऐसी मोटरसाइकिल जब्त की, जिस पर 107 चालान लंबित थे और कुल जुर्माना 2.36 लाख रुपये तक पहुंच चुका था। चालक बिना हेलमेट मिला और वाहन पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट भी नहीं लगी थी।
- एचआरटीसी चालक-परिचालकों ने वापस ली हड़ताल, सरकार से बनी सहमति; लंबित नाइट ओवरटाइम और भत्तों पर बड़ा फैसला
एचआरटीसी चालक-परिचालकों ने सरकार के साथ सफल वार्ता के बाद प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। बैठक में लंबित नाइट ओवरटाइम, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, वर्दी भत्ता और कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी। इसके साथ ही प्रदेशभर में बस सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
- THE Impact Ratings 2026: शूलिनी यूनिवर्सिटी ने लगातार पांचवें साल ग्लोबल टॉप-200 में बनाई जगह, भारत में संयुक्त चौथा स्थान
सोलन स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी ने टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) इम्पैक्ट रेटिंग्स 2026 में लगातार पांचवें वर्ष दुनिया की टॉप-200 यूनिवर्सिटीज़ में अपनी जगह बनाए रखी है।
विश्वविद्यालय को भारत में संयुक्त रूप से चौथा स्थान मिला है। स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण और जलवायु कार्रवाई जैसे सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ शूलिनी यूनिवर्सिटी ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
- ऐतिहासिक रिज पर सजी प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सीएम सुक्खू बोले- 'खेलों से युवाओं में पैदा होता है अनुशासन और आत्मविश्वास'
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का मंगलवार देर शाम रंगारंग समापन हो गया।
- एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू: जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह बोले- 'हड़ताल कुचलने के लिए एस्मा लगाना सरकार की तानाशाही'
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों और पेंशनरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू किए गए आंदोलन को अब अन्य मजदूर संगठनों का भी खुला समर्थन मिलने लगा है।
- सुक्खू सरकार का गरीब विरोधी फैसला, 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों से आयुष्मान और हिमकेयर की विदाई: राकेश जमवाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना से डी-एम्पैनल (बाहर) किए जाने के निर्णय पर कड़ा प्रहार किया है।
- सिया हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चलाने की उठी मांग, वित्तीय सहायता न मिलने पर सरकार से नाराज हुआ परिवार
गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव की कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।
- नाहन नगर परिषद का फैसला पर्ची से: कांग्रेस की उपमा धीमान बनीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदीप सहोत्रा जीते
देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद 'नाहन' की सत्ता का फैसला आखिरकार पर्ची (लॉटरी सिस्टम) के सहारे हुआ।
- शिमला के सुन्नी में सनसनी: महीने भर से लापता व्यक्ति का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, सड़ी-गली हालत में थी लाश
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के सुन्नी क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लापता एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला है।
- एचआरटीसी हड़ताल पर डिप्टी सीएम सख्त: बोले- 'चक्का जाम पूरी तरह अवैध, बसें नहीं चलानी तो चाबियां सरकार को सौंपें, लगेगा एस्मा'
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की चेतावनी के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
- महिला आयोग सख्त: सुनवाई से गायब रहने वालों को अब घर से उठाएगी पुलिस, वर्षों से लंबित मामलों पर लिया बड़ा फैसला
राज्य महिला आयोग ने अपनी सुनवाइयों में लगातार गैरहाजिर रहने वाले प्रतिवादियों और संबंधित पक्षों के प्रति अब बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
- मासूम की भावुक अरदास: 'हे माता रानी, पापा की दारू छुड़वा दो, मम्मी प्रेग्नेंट हैं'... मंदिर में बच्ची की प्रार्थना सुन भर आईं लोगों की आंखें
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के बड़ाई गाँव से एक बेहद भावुक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
- होटलों को लीज पर देने के फैसले से भड़के हिमाचल पर्यटन निगम के कर्मचारी, धर्मशाला की सड़कों पर उतरकर जताया विरोध
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पर्यटन निगम (HPTDC) के आठ प्रमुख होटलों को लीज पर देने के फैसले के बाद पर्यटन कर्मियों में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है।
- HRTC की हड़ताल से निपटने की तैयारी: मंडी डिपो में ₹1500 दिहाड़ी पर चालकों की भर्ती शुरू, होमगार्ड संभालेंगे कंडक्टर का जिम्मा
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।
- हिमाचल में कृषि-बागवानी मंडी समितियों के अध्यक्षों का बढ़ेगा मानदेय, ₹24,000 से सीधे ₹60,000 करने का प्रस्ताव
हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में कृषि और बागवानी उपज विपणन समितियों (APMC) को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।
- कालका टीचर सुसाइड केस में खौफनाक खुलासा: सामने ही स्पीकर पर महिला मित्र से बात करता था पति, सुसाइड नोट के बाद आरोपी गिरफ्तार
कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गत 20 जून को एक सरकारी अध्यापिका अनिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
- इरादे मजबूत हों तो हर राह आसान: शाहपुर की बोह घाटी की सपना कुमारी बनीं सीबीएसई स्कूल में अंग्रेजी शिक्षिका, शादी के बाद पूरे किए सपने
कहते हैं कि यदि इरादे मजबूत हों और परिवार का साथ मिले, तो कोई भी मंजिल पाना असंभव नहीं रह जाता। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की बोह घाटी के रूल्हेड़ गाँव की बेटी और बहू सपना कुमारी (पत्नी विनोद कुमार) ने इस कहावत को सच कर दिखाया है।
- मां-बाप की आंखों का तारा और सेना की वर्दी का सपना... पटलांदर में इकलौते बेटे ने फंदे से लटककर दी जान, पसरा मातम
हिमाचल प्रदेश के पटलांदर में आधी रात को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 11वीं कक्षा के छात्र अनि उर्फ मिठ्ठू ने कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
- किन्नौर में बादल फटने से तबाही: काचरंग नाले में आई बाढ़ से पुल बहा, पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार देर रात प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। भावानगर के समीप स्थित काचरंग नाले में अचानक बादल फटने (Cloudburst) से भयावह बाढ़ आ गई।
- कांगड़ा में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, एक ही परिवार के तीन सदस्य 39 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार
कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के तीन सदस्यों को 39.14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए नूरपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में छापा मारकर हेरोइन बरामद की। पुलिस अब ड्रग नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है
- माता चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धा का अनूठा उदाहरण, भक्त ने चढ़ाया एक किलो चांदी का छत्र
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के एक श्रद्धालु ने मनोकामना पूर्ण होने पर मां के चरणों में एक किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालु ने परिवार सहित विधिवत पूजा-अर्चना कर अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर प्रशासन ने भक्त परिवार को माता रानी की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
- HRTC हड़ताल पर सरकार का सख्त संदेश: कानून हाथ में लिया तो होगी कार्रवाई, जरूरत पड़ी तो होगी नई भर्ती
एचआरटीसी कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया है कि एस्मा लागू होने के बाद हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को करोड़ों रुपये के वित्तीय लाभ दिए हैं तथा जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नई भर्तियां भी की जाएंगी। URL Slug
- बिलासपुर के प्रो. प्रेमलाल गौतम को पद्मश्री सम्मान, कृषि विज्ञान में योगदान का मिला राष्ट्रीय गौरव
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो. प्रेमलाल गौतम को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके शोध, नवाचार और किसानों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।
- HRTC हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन: ESMA लागू, आज 656 ड्राइवरों की होगी भर्ती
हिमाचल सरकार ने HRTC कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाते हुए निगम सेवाओं को आवश्यक सेवा घोषित कर ESMA लागू कर दिया है। साथ ही 31 डिपो में 656 अस्थायी ड्राइवरों की भर्ती के लिए आज वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बस सेवाएं प्रभावित न हों।
- हिमाचल की बेटी, उत्तराखंड की बहू प्रो. नीतिका कौशल को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
हिमाचल के मंडी की बेटी और उत्तराखंड की बहू प्रो. नीतिका कौशल को शिक्षा, अनुसंधान और नर्सिंग शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देहरादून में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए), सोलन में प्लम्बर एवं WWT ट्रेड की वार्षिक एलुमनाई मीट का आयोजन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए) सोलन में प्लम्बर एवं डब्ल्यूडब्ल्यूटी ट्रेड की वार्षिक एलुमनाई मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रशिक्षुओं ने रोजगार, स्वरोजगार और उद्योगों की जरूरतों से जुड़ी जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल, अनुशासन और व्यावसायिक नैतिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
- सलोगड़ा-अश्वनी खड्ड मार्ग पर बढ़ेगी पुलिस गश्त, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई
वाटरफॉल के आसपास सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर भी होगी कार्रवाई, सप्ताहांत पर बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सीएम सुक्खू ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी; खेल पुरस्कारों में ऐतिहासिक वृद्धि का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के गरिमामयी अवसर पर अपने आधिकारिक निवास ‘ओक ओवर’ से ओलंपिक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
- शिमला को मिली बड़ी सौगात: सीएम सुक्खू ने ऑकलैंड टनल के पास ₹7.60 करोड़ की बहुमंजिला कार पार्किंग का किया उद्घाटन
राजधानी शिमला में पार्किंग की गंभीर समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राज्य सरकार ने एक बड़ी राहत दी है।
- अंग्रेजों से ज्यादा दलितों और अल्पसंख्यकों के शोषण का रिकॉर्ड है कांग्रेस के नाम: चेतराम
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चेतराम ने कांग्रेसी नेता चमन राही द्वारा दलितों और वंचितों को लेकर दिए गए हालिया बयान पर कड़ा संज्ञान लिया है।
- 'एस्मा' लगाना कांग्रेस सरकार की तानाशाही का प्रमाण, कर्मचारियों की आवाज दबाना चाहती है सरकार: बिक्रम ठाकुर
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एचआरटीसी (HRTC) कर्मचारियों पर छह महीने तक हड़ताल करने पर लगाए गए प्रतिबंध और आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) लागू करने के निर्णय की तीखी आलोचना की है।
- राम मंदिर पर सवाल उठाकर आस्था को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं जगत नेगी, सनातन समाज से मांगें माफी: राकेश जमवाल
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर और मंदिरों में दिए जाने वाले चढ़ावे को लेकर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की सनातन विरोधी मानसिकता समय-समय पर उनके बयानों में स्पष्ट दिखाई देती है।
- हमीरपुर में जम्मू के मजदूर की संदिग्ध मौत: 2 महीने पहले कुत्ते ने काटा था, रैबीज की आशंका से दहशत
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत रैबीज संक्रमण के कारण हुई है
- हिमाचल में परिवहन सेवाओं पर 'एस्मा' लागू: अगले 6 महीने तक HRTC कर्मियों की हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी जेल
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) कर्मचारी संघ द्वारा घोषित राज्यव्यापी चक्का जाम को रोकने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
- देशभर में 157 दवाओं के सैंपल फेल, हिमाचल की सबसे ज्यादा 43 दवाएं मानकों पर नहीं उतरीं खरी: सीडीएससीओ
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ओर से मई महीने का ड्रग अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें देशभर में निर्मित 157 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए हैं।
- वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, बोले— '6 बार के मुख्यमंत्री के जीवन से सीखने की जरूरत'
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- हिमाचल के प्री-2016 पेंशनरों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा: जुलाई में होगा शत-प्रतिशत पेंशन एरियर का भुगतान
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए हजारों पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को एक बड़ी आर्थिक राहत दी है।
- सिरमौर को बड़ी सौगात: NH-07 पर मारकंडा नदी पर बने आधुनिक 'बो-स्ट्रिंग' पुल का 24 जून को नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण
जिला सिरमौर से गुजरने वाले अंबाला-कालाअंब-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (NH-07) पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में मारकंडा नदी (खजुरना) पर बनकर तैयार हुआ 180 मीटर लंबा आधुनिक 'बो-स्ट्रिंग' पुल अब जनता को समर्पित होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- स्कूल के दबाव में छात्र ने दी जान? परिजनों का डीएवी आलमपुर में बवाल, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटलानदर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
- HRTC कर्मचारियों की वार्ता विफल: 24 जून रात 12 बजे से हिमाचल में पूर्ण चक्का जाम, तबादले पर भड़के यूनियन अध्यक्ष
लंबित वित्तीय देनदारियों और अन्य मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब बड़े आंदोलन में बदल गया है।
- किन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर चोलिंग बैली ब्रिज टूटा, सतलुज नदी में गिरा बजरी से भरा ट्रक
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर टापरी-चोलिंग के समीप सतलुज नदी पर बना महत्वपूर्ण चोलिंग बैली ब्रिज अचानक टूटकर नदी में समा गया।
- मंडी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: पति-पत्नी 20 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
- बद्दी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब और 7.73 लाख रुपये नकद बरामद
किराये के कमरे से चल रहा था अवैध कारोबार, आरोपी गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
- 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मियों को बड़ी राहत, जुलाई में मिलेगा पूरा लंबित एरियर
हिमाचल सरकार ने जारी किए आदेश, 100 फीसदी बकाया भुगतान के साथ खत्म होंगे सभी लंबित एरियर
- जमीन के लालच में बेटे ने ली मां की जान, पिता को भी बेरहमी से पीटा
संपत्ति अपने नाम करवाने को लेकर हुआ विवाद बना खूनी, सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र की घटना
- 137 करोड़ से बदलेगी चैलचौक-जंजैहली सड़क की तस्वीर, सराज के विकास को मिलेगी रफ्तार : सुक्खू
83 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, सराज की कई संपर्क सड़कों के लिए भी धनराशि स्वीकृत
- किराये का कमरा लेकर चला रहे थे चिट्टे का कारोबार, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
मनाली के अलेऊ में पुलिस की दबिश, 19.350 ग्राम चिट्टा और 15 हजार रुपये नकद बरामद
- हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
राज्य सरकार ने जारी किए तबादला आदेश, शिमला, बिलासपुर, कांगड़ा, नूरपुर और धर्मशाला में बदली तैनाती
- प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 22 गांवों में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य : डीसी राहुल कुमार
ग्राम विकास योजनाएं तैयार करने के लिए पंचायतों को 40-40 हजार रुपये जारी, प्रत्येक गांव को मिलेंगे 20 लाख रुपये
- ढली में किराये के कमरे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
डिजिटल वज़न मशीन और सिरिंज भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
- छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें, शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने न खोजें : जयराम ठाकुर
ननखड़ी महाविद्यालय को बहाल करने की मांग, स्कूल-कॉलेज बंद करने में सरकार पर पक्षपात का आरोप; दूध खरीद को लेकर भी मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
- कृष्ण लीला से सजी ओकवुड विद्यालय की वार्षिक संध्या, विद्यार्थियों ने मंच पर जीवंत किया श्रीकृष्ण का जीवन
एएसपी अभिमन्यु वर्मा रहे मुख्य अतिथि, नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
- एक से श्रेष्ठ केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, 8 हजार से अधिक लोगों ने किया योग
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 600 से अधिक केंद्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम, छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
- हिमाचल में नदी-खड्डों में नहाने उतरे दो युवाओं की डूबने से मौत; बिलासपुर में 11वीं का छात्र और नेरवा में शिमला का युवक डूबा
हिमाचल प्रदेश में गर्मी से निजात पाने के लिए नदी और खड्डों में नहाने उतरे दो युवाओं की डूबने से मौत होने के दर्दनाक मामले सामने आए हैं।
- जुब्बल से लापता नाबालिग 4 दिन बाद चिरगाँव बाजार से सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के तहत पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक लापता नाबालिग बालक को सकुशल ढूंढ निकालने में बड़ी सफलता हासिल की है।
- सरकाघाट में सुरक्षा डंगा धंसने से खाई में पलटी HRTC बस, ढांक में फंसने से टला जानी नुकसान
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सरकाघाट उपमंडल के तहत भटेड़ी चौक के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गई।
- हिमाचल में अगले 6 साल में बदलेगी बिजली आपूर्ति की तस्वीर, स्मार्ट मीटरिंग से होगी सीधी निगरानी
हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की एक बड़ी खबर है। आने वाले वर्षों में राज्य में बिजली की आपूर्ति को पहले से कहीं अधिक स्थिर, भरोसेमंद और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
- आपदा के 1 साल बाद भी नहीं लगी सुरक्षा दीवार, किराये के कमरों में रहने को मजबूर चंबा के प्रभावित परिवार
हिमाचल प्रदेश में पिछले साल मानसून के दौरान आई भीषण आपदा के जख्मों पर मरहम लगने का इंतजार कर रहे प्रभावित परिवार आज भी मायूस और बेसहारा हैं।
- संजौली मर्डर केस: मनीषा मित्तल हत्याकांड में 7 दिन बाद भी मास्टरमाइंड का सुराग नहीं, आज कोर्ट में पेश होंगे दोनों शूटर
संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रशासक मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई नृशंस हत्या के मामले में सात दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बावजूद जांच एजेंसियां अभी तक इस पूरी साजिश के असली मास्टरमाइंड तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाई हैं।
- 4 साल पहले स्कूल जाते समय लापता हुआ बेटा हिमाचल में मिला जिंदा, एक 'पैन कार्ड' ने खोला रहस्य
बिहार के सारण जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला और भावुक मामला सामने आया है, जिसने चार साल से अपने बेटे के इंतजार में पथराई आँखों वाले एक परिवार को आखिरकार खुशियों से भर दिया।
- NTA की बड़ी लापरवाही: एडमिट कार्ड में दे दिया 'फर्जी' परीक्षा केंद्र, नीट (NEET) परीक्षा से वंचित हुई धर्मशाला की छात्रा
परीक्षा केंद्र अबू धाबी में आवंटन को लेकर उठे विवाद के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
- सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: निर्विरोध चुनी गईं 136 पंचायतों को मिलेंगे ₹25-25 लाख, ₹34 करोड़ का प्रस्ताव तैयार
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाली पंचायतों पर सुक्खू सरकार मेहरबान होने जा रही है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में आएगी पूरी पारदर्शिता, गांव की संसद ही चुनेगी घर के असली हकदार
हिमाचल प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान की सौगात देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
- हिमाचलियों की औसत आयु तो बढ़ी, पर NHM रिपोर्ट में शिशु मृत्यु दर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
हिमाचल प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का एक बड़ा सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के लोग अब पहले की तुलना में अधिक लंबा और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
- शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी में लापरवाही पर न्यू शिमला थाना के SHO हटाए गए, महकमे में हड़कंप
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस विभाग ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू शिमला थाना के एसएचओ (थाना प्रभारी) को उनके पद से हटा दिया है।
- हिमाचल में विधायक निधि बहाल: वित्तीय संकट के बीच 6 महीने बाद जारी हुई पहली किस्त, सालाना बजट आधा किया
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय संकट और आपदा के दौर से उबरते हुए प्रदेश के विधायकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर दी है।
- हिमाचल की पंचायतों में बड़ा वित्तीय खेल: शिमला, बिलासपुर और सिरमौर में लाखों का हेरफेर, बिना टेंडर हुई खरीदारी
हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में वर्ष 2024-25 के ऑडिट के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और लापरवाही के बड़े मामले सामने आए हैं।
- सुंदरनगर में कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मां को उतारा मौत के घाट, पिता गंभीर रूप से घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के जयदेवी क्षेत्र के गहरी गांव में रविवार रात एक घरेलू विवाद इस कदर खूनी खेल में बदल गया कि एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी
- दूसरों के घरों के चिराग बुझाने वाला अपने ही घर में कर गया अंधेरा
नशे का कारोबार केवल समाज को ही नहीं, बल्कि उसे फैलाने वालों के अपने परिवारों को भी तबाह कर रहा है। ऊना जिले में सामने आई एक दर्दनाक कहानी इस कड़वी सच्चाई को बयां करती है। जो व्यक्ति वर्षों तक मुनाफे के लिए नशीले पदार्थ बेचकर दूसरों के घरों के चिराग बुझाता रहा, आखिरकार उसी के घर में अंधेरा छा गया।
- बलोह फोरलेन पर 17 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के दो युवक गिरफ्तार
जिला बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घुमारवीं थाना क्षेत्र के बलोह फोरलेन के समीप मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Jairam Thakur ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन का स्वरूप दिया है और आज यह करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है।
- सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से विकास ठप, टैक्स वसूली में व्यस्त सरकार : राकेश जमवाल
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय नए-नए कर लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने में लगी हुई है।
- भाजपा सत्ता में आई तो ओपीएस बंद कर देगी : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ओपीएस संबंधी बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा यदि दोबारा सत्ता में आती है तो पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बंद कर देगी।
- योग हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी उपलब्धि, पूरी दुनिया कर रही स्वीकार : सुक्खू
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग की ओर से रविवार सुबह अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा आयुष विभाग की योग स्मारिका का विमोचन भी किया।
- कड़ी सुरक्षा के बीच हिमाचल में संपन्न हुई नीट-यूजी परीक्षा, हजारों अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य
हिमाचल प्रदेश में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली।
- धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा मानसून, बारिश को तरसे हिमाचल के किसान
दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार ने हिमाचल प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जून माह में अब तक प्रदेश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे खेतों में नमी की कमी महसूस की जा रही है और किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
- मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय न लें अनुराग ठाकुर, 20 साल के काम का दें हिसाब : सुक्खू हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज परियोजना का झूठा श्रेय लेने के बजाय अनुराग ठाकुर को बताना चाहिए कि पिछले 20 वर्षों में सांसद रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के लिए क्या योगदान दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज यूपीए सरकार की देन है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार के हिस्से का बजट उपलब्ध करवाया है। 189 करोड़ केंद्र ने दिए, बाकी खर्च प्रदेश सरकार ने उठाया मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए 189 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, जबकि अब परियोजना की लागत करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 189 करोड़ रुपये के अलावा जो भी अतिरिक्त धनराशि खर्च हुई है, वह वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के खजाने से उपलब्ध करवाई है। 5 से 10 जुलाई के बीच नए परिसर में होगा शिफ्ट मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को 5 से 10 जुलाई के बीच जोलसप्पड़ स्थित नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है और यहां एम्स दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाएं विकसित की जाएंगी। मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। पांचों मेडिकल कॉलेजों में बनेंगी वर्ल्ड क्लास लैब सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के पांचों मेडिकल कॉलेजों में विश्वस्तरीय प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए 150 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और यह राशि प्रदेश सरकार उपलब्ध करा रही है। जेपी नड्डा को भी रखनी चाहिए पूरी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के जाइका परियोजना को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन हजार करोड़ रुपये की सहायता की बात की जा रही है, जबकि अभी तक जाइका के साथ औपचारिक अनुबंध ही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते उन्हें तथ्यों की पूरी जानकारी रखनी चाहिए।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज परियोजना का झूठा श्रेय लेने के बजाय अनुराग ठाकुर को बताना चाहिए कि पिछले 20 वर्षों में सांसद रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के लिए क्या योगदान दिया है।
- माता-पिता कर रहे थे काम, दूसरी मंजिल से गिरा मासूम, नहीं बची जान
जिले के घुमारवीं उपमंडल के कन्दरौर क्षेत्र स्थित नाल्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान राहुल (4) निवासी गांव नेवाड़, डाकघर मानपुरा, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
- कसुम्पटी में 315 वाहनों की बहुमंजिला पार्किंग का लोकार्पण, शिमला सर्कुलर रोड चौड़ीकरण को 150 करोड़ मंजूर
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए राज्य सरकार 246 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत यूटिलिटी डक्ट प्रणाली का निर्माण कर रही है। उन्होंने बताया कि शहर की सौंदर्यात्मक छवि को बेहतर बनाने के लिए बिजली और संचार से संबंधित केबलों को भूमिगत किया जा रहा है।
- भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक आधारित बने लोक निर्माण विभाग, कार्यक्षेत्र बढ़ाने पर विचार: सुक्खू
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। इन परिस्थितियों में लोक निर्माण विभाग ने सड़क संपर्क बहाल करने और क्षतिग्रस्त अवसंरचना को पुनर्स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव हिमाचल में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और आने वाले समय में अन्य राज्यों को भी ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
- IIT मंडी के 643 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, वयून गोयल को मिला प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले वयून गोयल को प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वयून को एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में आकर्षक पैकेज भी मिला है। वहीं सुखवंश जैन को निदेशक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।