किराये का कमरा लेकर चला रहे थे चिट्टे का कारोबार, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

किराये का कमरा लेकर चला रहे थे चिट्टे का कारोबार, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
किराये का कमरा लेकर चला रहे थे चिट्टे का कारोबार, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Published:

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में किराये के कमरे से कथित तौर पर नशे का कारोबार चलाने का मामला सामने आया है। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने अलेऊ क्षेत्र में एक किराये के मकान पर छापा मारकर पति-पत्नी समेत पंजाब के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 19.350 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 20 जून को गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने अलेऊ स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां किराये पर रह रहे युसूफ (30) निवासी धारीवाल, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर, उसकी 30 वर्षीय पत्नी तथा आशीष (28) निवासी नागकला, जिला अमृतसर के कब्जे से मादक पदार्थ और नकदी बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि आरोपी किराये के कमरे का इस्तेमाल नशीले पदार्थों के भंडारण और सप्लाई के लिए कर रहे थे। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्क सूत्रों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है, ताकि नशे की खेप के स्रोत और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। यदि जांच में नशा तस्करी से अर्जित चल या अचल संपत्ति के प्रमाण मिलते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें