हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

Published:

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस और एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत पुलिस मुख्यालय, जिला पुलिस इकाइयों और विशेष शाखाओं में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार आईपीएस अधिकारी अभिषेक दुलार को पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था), शिमला नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. डी.के. चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएं, हमीरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार धवल का तबादला पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया है।

जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन को पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) नियुक्त किया गया है। वहीं विदेश अध्ययन अवकाश से लौटीं आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज को पुलिस जिला नूरपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी को पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एचपीपीएस अधिकारी रमन शर्मा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (उत्तरी रेंज), धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कुलभूषण वर्मा को जिला कांगड़ा, धर्मशाला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उन्हें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) धर्मशाला जोन का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा, आईपीएस अधिकारी अभिषेक (2021 बैच) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस अधिकारी गौरवजीत सिंह (2022 बैच) को एसडीपीओ नादौन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला बनाया गया है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें