137 करोड़ से बदलेगी चैलचौक-जंजैहली सड़क की तस्वीर, सराज के विकास को मिलेगी रफ्तार : सुक्खू

137 करोड़ से बदलेगी चैलचौक-जंजैहली सड़क की तस्वीर, सराज के विकास को मिलेगी रफ्तार : सुक्खू
137 करोड़ से बदलेगी चैलचौक-जंजैहली सड़क की तस्वीर, सराज के विकास को मिलेगी रफ्तार : सुक्खू

Published:

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी जिले की महत्वपूर्ण चैलचौक-जंजैहली सड़क के चौड़ीकरण के लिए 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। 83 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के पूरा होने से सराज क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को ओक ओवर में सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सराज क्षेत्र की कई संपर्क सड़कों के रखरखाव और सुदृढ़ीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

इसके तहत नौणा-छलैला-विनीधार सड़क के लिए 10 लाख रुपये, बालीचौकी-खलोआ-शारश सड़क के लिए 20 लाख रुपये, नौणा-भराड़ी, खनेठी-खूहन और हणोगी-शलोई-छमार सड़कों के लिए 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान मंडी और विशेषकर सराज क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। सरकार ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई और हिमाचल प्रदेश अपने संसाधनों से आपदा राहत राशि बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य बना है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें