ढली में किराये के कमरे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

ढली में किराये के कमरे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
ढली में किराये के कमरे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

Published:

शिमला। पुलिस थाना ढली की टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विकास कॉलोनी स्थित एक किराये के कमरे से करीब 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक डिजिटल वज़न मशीन और एक सिरिंज भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 21 जून को गश्त और नशा तस्करी की रोकथाम के दौरान एक विश्वसनीय सूचना मिली थी कि विकास कॉलोनी, ढली के एक किराये के कमरे में कुछ युवक मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान कमरे से करीब 6 ग्राम चिट्टा, एक डिजिटल वज़न मशीन और एक सिरिंज बरामद हुई। मौके पर मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सौरभ निवासी पुनण, ननखड़ी, 30 वर्षीय पंकज कुमार निवासी धारन, ननखड़ी तथा 27 वर्षीय विक्रांत निवासी ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 46/2026 के तहत धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें