कृष्ण लीला से सजी ओकवुड विद्यालय की वार्षिक संध्या, विद्यार्थियों ने मंच पर जीवंत किया श्रीकृष्ण का जीवन

Published:

ओकवुड विद्यालय का वार्षिक उत्सव इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं को समर्पित रहा। "कृष्ण लीला" विषय पर आधारित इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिमन्यु वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। कक्षा सातवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मंत्रोच्चारण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विद्यालय की स्कूल कैप्टन देवांशी ने स्वागत भाषण के माध्यम से मुख्य अतिथि, अभिभावकों और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत की।

वार्षिक उत्सव में नन्हे बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। नर्सरी के बच्चों का समूह नृत्य, एलकेजी के विद्यार्थियों की "मटकी माखन" प्रस्तुति तथा यूकेजी के बच्चों द्वारा पूतना वध और होली नृत्य का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

वहीं पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने कंस परिचय, विष्णु स्तुति, देवकी-वासुदेव विवाह और श्रीकृष्ण जन्म की झांकियों के माध्यम से दर्शकों को द्वापर युग की झलक दिखाई।

विद्यार्थियों ने रासलीला, नंद के घर आनंद भयो, मथुरा आगमन, कंस वध, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, द्रौपदी चीरहरण और महाभारत युद्ध जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। विशेष रूप से कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कंस वध की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

आकर्षक वेशभूषा, सजीव अभिनय, मधुर संगीत और भव्य मंच सज्जा ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सभागार में मौजूद अभिभावक और अतिथि बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर भावुक नजर आए, जबकि पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज लगातार सुनाई देती रही।

मुख्य अतिथि एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या विजया ठाकुर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय की मुख्य निदेशक प्रकृति ठाकुर और अशोक शर्मा ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें