एक से श्रेष्ठ केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, 8 हजार से अधिक लोगों ने किया योग

एक से श्रेष्ठ केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, 8 हजार से अधिक लोगों ने किया योग
एक से श्रेष्ठ केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, 8 हजार से अधिक लोगों ने किया योग

Published:

हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में संचालित 600 से अधिक एक से श्रेष्ठ केंद्रों में बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में 8 हजार से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों ने भाग लेकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से संचालित इन केंद्रों में विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व से अवगत कराना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

योग प्रशिक्षकों और अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और श्वास संबंधी अभ्यास किए। इस दौरान योग के वैज्ञानिक और व्यावहारिक महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक होता है।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया, वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ सहभागिता निभाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कई केंद्रों में योग के महत्व पर भाषण, समूह चर्चा और जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

अध्यापिकाओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें