राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए), सोलन में प्लम्बर एवं WWT ट्रेड की वार्षिक एलुमनाई मीट का आयोजन

Published:

पूर्व प्रशिक्षुओं ने साझा किए रोजगार और स्वरोजगार के अनुभव

सोलन: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए), सोलन में मंगलवार को प्लम्बर एवं डब्ल्यूडब्ल्यूटी (वाटर वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट) ट्रेड की वार्षिक एलुमनाई मीट का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व और वर्तमान प्रशिक्षुओं के बीच संवाद स्थापित करना, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी साझा करना तथा उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं से विद्यार्थियों को अवगत कराना था। इस कार्यक्रम को Pidilite Industries Ltd. द्वारा प्रायोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्रधानाचार्या इंजीनियर नवीन कुमारी ने की। उन्होंने पूर्व प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि एलुमनाई किसी भी शिक्षण संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं और उनके अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत बनते हैं।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और व्यावसायिक नैतिकता को अपनाने का संदेश दिया।

आलumni मीट में लोग एक मंच पर खड़े हैं।
कार्यक्रम की तस्वीर

इस अवसर पर ग्रुप इंस्ट्रक्टर सरदार करमजीत सिंह और इंजीनियर एम.के. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर नरेंद्र कुमार ने किया।

कार्यक्रम में विभिन्न बैचों के पूर्व प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और उद्योगों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, आवश्यक तकनीकी कौशल, कार्य संस्कृति तथा स्वरोजगार की संभावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वर्तमान प्रशिक्षुओं ने भी उनसे सीधे संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए और भविष्य की करियर योजना को लेकर मार्गदर्शन हासिल किया।

इस दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह के रूप में टूल किट भेंट की गई।

कार्यक्रम में कारपेंटर ट्रेड के अनुदेशक सुभाष धीमान और प्लम्बर ट्रेड के ट्रेनर इंजीनियर लखविंदर सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन अवसर पर सभी अतिथियों, पूर्व प्रशिक्षुओं और Pidilite Industries Ltd. के प्रतिनिधियों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें