सलोगड़ा-अश्वनी खड्ड मार्ग पर बढ़ेगी पुलिस गश्त, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई

सलोगड़ा-अश्वनी खड्ड मार्ग पर बढ़ेगी पुलिस गश्त, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई
सलोगड़ा-अश्वनी खड्ड मार्ग पर बढ़ेगी पुलिस गश्त, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published:

सोलन: सलोगड़ा-अश्वनी खड्ड मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक जाम, बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटकों द्वारा हुड़दंग और स्थानीय लोगों के साथ बहस की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में सलोगड़ा एवं मनसार के बीडीसी सदस्य मनीष कुमार ने पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन को पत्र सौंपा है।

उन्होंने विशेष रूप से शनिवार और रविवार को क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सोलन राजकुमार चंदेल ने कहा कि सलोगड़ा-अश्वनी खड्ड मार्ग पर बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचते हैं। यदि कोई व्यक्ति हुड़दंग करता है, स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करता है या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वाटरफॉल के आसपास और सड़क किनारे अपने वाहन खड़े न करें, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं या जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके।

एएसपी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं, बीडीसी सदस्य मनीष कुमार ने पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई और क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर दिए गए आश्वासन पर आभार व्यक्त किया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें