HRTC हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन: ESMA लागू, आज 656 ड्राइवरों की होगी भर्ती

HRTC हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन: ESMA लागू, आज 656 ड्राइवरों की होगी भर्ती
HRTC हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन: ESMA लागू, आज 656 ड्राइवरों की होगी भर्ती

Published:

25 जून की प्रस्तावित हड़ताल से पहले सख्त कदम; सभी RM कार्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू, परिवहन सेवाएं बाधित नहीं होने देने का दावा

शिमला।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के ड्राइवर और कंडक्टर यूनियनों द्वारा 25 जून से प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने HRTC सेवाओं को तत्काल प्रभाव से आवश्यक सेवा (Essential Service) घोषित करते हुए एस्मा (ESMA) लागू कर दिया है।

इसके तहत अब हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रिकॉर्ड समय में अस्थायी ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 24 जून को दोपहर 12 बजे से राज्य के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) कार्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। भर्ती अभियान के माध्यम से 31 डिपो में करीब 656 अस्थायी ड्राइवरों की नियुक्ति की जाएगी।

एचआरटीसी में अस्थायी चालक की भर्ती का विज्ञापन।
notification

भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मैट्रिक प्रमाणपत्र, वैध HTV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस तथा भारी वाहन चलाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य रखा गया है।

मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों और सरकार के बीच वार्ता हुई। बैठक में एक चालक के तबादले को तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर सहमति नहीं बन सकी। सरकार का कहना है कि यूनियन प्रतिनिधि अन्य लंबित मांगों पर चर्चा किए बिना बैठक छोड़कर चले गए।

सरकार ने यह भी याद दिलाया है कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय वर्ष 2016 में इस प्रकार की हड़तालों को अवैध करार दे चुका है। परिवहन सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए हिमाचल होम गार्ड्स की सेवाएं लेने की तैयारी की गई है, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।

HRTC प्रबंधन ने यूनियनों से जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की अपील की है। वहीं प्रशासन का दावा है कि किसी भी स्थिति में प्रदेश की बस सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

Facebook page

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें