हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं क्षेत्र के कंडयाना गांव के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो. प्रेमलाल गौतम को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया।
78 वर्षीय प्रो. गौतम ने अपने लंबे वैज्ञानिक और शैक्षणिक जीवन में कृषि अनुसंधान, उन्नत बीज विकास, जैव विविधता संरक्षण तथा कृषि संस्थानों के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके शोध और नवाचारों का लाभ देशभर के लाखों किसानों को मिला है।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई उन्नत फसल किस्मों के विकास में अहम योगदान दिया। इन किस्मों की विशेषता अधिक उत्पादन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर अनुकूलता रही है। इन तकनीकों को अपनाने से किसानों की उत्पादकता और आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
प्रो. गौतम
प्रो. गौतम ने कृषि विज्ञान को केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक तकनीकों को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया। प्रशिक्षण कार्यक्रमों, फील्ड डेमो और विस्तार गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दिया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज के निदेशक के रूप में उन्होंने दुर्लभ और विलुप्तप्राय फसल प्रजातियों के संरक्षण का नेतृत्व किया। उनके प्रयासों से देश की जैव विविधता और खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिली।
उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय सोलन में डीन, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति तथा आईसीएआर में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार सेवाओं को नई दिशा प्रदान की। अपने अकादमिक जीवन में उन्होंने सैकड़ों कृषि वैज्ञानिकों और शोधार्थियों का मार्गदर्शन भी किया।
पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...
बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...
हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...