बलोह फोरलेन पर 17 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के दो युवक गिरफ्तार

बलोह फोरलेन पर 17 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के दो युवक गिरफ्तार
बलोह फोरलेन पर 17 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के दो युवक गिरफ्तार

Published:

घुमारवीं। जिला बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घुमारवीं थाना क्षेत्र के बलोह फोरलेन के समीप मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस टीम बलोह फोरलेन के पास वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मंडी जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार (28) निवासी गांव अलगण, जिला मंडी और दमन कपूर (32) निवासी भगवान मोहल्ला, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

आपूर्ति नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किस क्षेत्र में की जानी थी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

डीएसपी ने की पुष्टि

डीएसपी घुमारवीं ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें