समाचार संग्रह: पृष्ठ 23
- हिमाचल पुलिस की सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी, फर्जी खबर और भ्रामक सूचना शेयर करने से बचें
हिमाचल पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को लेकर लोगों को सतर्क किया है। पुलिस ने सरकारी आदेश, मौसम चेतावनी, पुलिस कार्रवाई, आपदा और भर्ती से जुड़ी जानकारी को शेयर करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से सत्यापन करने की अपील की है। पुलिस ने पुरानी तस्वीरों, एडिटेड वीडियो और फर्जी स्क्रीनशॉट से भी सावधान रहने को कहा है।
- शिमला में स्कूल-कॉलेज बंद करने का फर्जी आदेश वायरल, जिला प्रशासन ने किया अलर्ट
शिमला जिला प्रशासन के नाम से स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र पर जिला दंडाधिकारी के नाम और हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया है। प्रशासन ने इसे फर्जी और भ्रामक बताते हुए लोगों से आधिकारिक माध्यमों से जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।
- चंबा बस हादसे में एक और मौत, टांडा में घायल महिला ने तोड़ा दम; मृतकों की संख्या 8 हुई
चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर चलुंज मोड़ के पास हुए निजी बस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला धर्मो की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में पहले सात लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी। महिला की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। वहीं, हादसे में घायल 11 लोगों का उपचार जारी है।
- शिमला के डीडीयू अस्पताल में CT Scan और MRI की सुविधा नहीं, रोजाना 50-60 मरीज हो रहे रेफर
राजधानी शिमला के क्षेत्रीय अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) में अब तक CT Scan और MRI जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। अस्पताल से रोजाना करीब 50 से 60 मरीजों को CT Scan के लिए IGMC या अटल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना रेफर किया जा रहा है। निजी सेंटरों में जांच कराने पर मरीजों को हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।
- शिमला जिला परिषद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा की रणनीति तेज, 13 सदस्यों के साथ बहुमत का दावा
शिमला जिला परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा 13 सदस्यों के समर्थन के साथ बहुमत का दावा कर रही है। अध्यक्ष पद के लिए विक्रम सेन समेत कई नाम चर्चा में हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर युवा महिला चेहरे को मौका देने पर भी मंथन चल रहा है।
- चम्बा में HRTC की बदहाली पर भड़के भाजपा नेता जय सिंह, 15 अगस्त तक बसें नहीं मिलीं तो आंदोलन की चेतावनी
चम्बा में एचआरटीसी की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा नेता जय सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चम्बा में एचआरटीसी के बस रूट 202 से घटकर 115-120 रह गए हैं और 222 मेकैनिकों की जरूरत के बावजूद केवल 49 कर्मचारी कार्यरत हैं। जय सिंह ने 15 अगस्त तक बसों की व्यवस्था नहीं होने पर काले झंडे दिखाकर विरोध और आंदोलन की चेतावनी दी है।
- मणिमहेश यात्रा में बारिश-भूस्खलन से निपटने के लिए प्लान-B तैयार
मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त से शुरू होने जा रही है। भारी बारिश और भूस्खलन की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने प्लान-B तैयार किया है। सामान्य मार्ग प्रभावित होने पर वैकल्पिक रास्ते से श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा। यात्रा के दौरान ड्रोन से निगरानी होगी और 5,000 श्रद्धालुओं का स्लॉट रहेगा।
- हिमाचल में बारिश से बिगड़ी व्यवस्था, 124 सड़कें बंद; 255 बिजली ट्रांसफार्मर और 17 पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में बारिश से सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 124 सड़कें बंद हैं और 255 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।
- ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, गले पर कट के निशान से मचा हड़कंप
शक्तिपीठ ज्वालामुखी के मुख्य मंदिर मार्ग पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। गले पर कट के निशान पाए गए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- हिमाचल में छह दिन खराब रहेगा मौसम, कांगड़ा-सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। कांगड़ा और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बिलासपुर, मंडी और सोलन में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
- सुंदरनगर में घर में घुसकर दुष्कर्म और चोरी का आरोप, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
सुंदरनगर में एक महिला ने एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने, करीब पांच तोले सोने के आभूषण चोरी करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल और फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
- जसूर फ्लाईओवर को लेकर स्थानीय लोगों का सब्र टूटा, दिसंबर 2026 तक काम पूरा न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
पठानकोट-शाहपुर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन जसूर फ्लाईओवर को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा ने दिसंबर 2026 तक काम पूरा न होने पर विरोध प्रदर्शन और जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
- हिमाचल के स्वास्थ्य क्षेत्र को 83.85 करोड़ की सौगात, IGMC शिमला को मिलेगी 256-स्लाइस CT स्कैन मशीन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना मजबूत करने के लिए 83.85 करोड़ रुपये जारी किए हैं। IGMC शिमला में 256-स्लाइस CT स्कैन, SPECT और सेल सेपरेटर मशीनें लगाई जाएंगी, जबकि टांडा में छह अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें और नेरचौक में PET स्कैन भवन बनेगा।
- फिना सिंह सिंचाई परियोजना जल्द होगी पूरी, केंद्र ने जारी किए 60.26 करोड़ रुपये: मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा की फिना सिंह बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना जल्द पूरी होगी। 643 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 60.26 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
- किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मेहला के पास स्लाइडिंग, यातायात रोका; स्वारघाट से डायवर्ट किए वाहन
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मेहला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने और स्लाइडिंग के बाद यातायात रोक दिया गया है। वाहनों को पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग वाया स्वारघाट से भेजा जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है।
- बिलासपुर में मनाली फोरलेन पर करीब 4 किलो चरस बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने मनाली फोरलेन पर बलोह के पास एक वाहन से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने होशियारपुर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- हमीरपुर के लंबलू में चप्पल खरीदने के बहाने महिला दुकानदार से छेड़छाड़, युवक पर मामला दर्ज
हमीरपुर के लंबलू क्षेत्र में चप्पल खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचे युवक पर 52 वर्षीय महिला दुकानदार से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- धर्मशाला में करुणामूलक आश्रितों ने उपमुख्यमंत्री से उठाई मांग, 3 लाख आय सीमा खत्म कर वन टाइम सेटलमेंट की मांग
धर्मशाला में करुणामूलक आश्रितों ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर 3 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा खत्म करने की मांग की। आश्रितों ने करीब 1650 परिवारों के लिए वन टाइम सेटलमेंट के तहत नौकरी देने की मांग उठाई। उपमुख्यमंत्री ने आगामी कैबिनेट बैठक में मामला उठाने का आश्वासन दिया।
- कंगना रनौत के Gen Z बयान पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत के Gen Z को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कंगना की टिप्पणी की तुलना आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कथित विचारों से करते हुए कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें सम्मान व विश्वास देने की जरूरत है।
- केलांग में विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम, अनुराधा राणा ने संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण का दिलाया संकल्प
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर केलांग में आदिवासी कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक एवं प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा राणा ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
- सुजानपुर में कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर
सुजानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर चर्चा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के इतिहास और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
- सुजानपुर-संधोल मार्ग पर व्यास नदी किनारे फेंकी टनों मिट्टी-पत्थर, NGT नियमों की अनदेखी
सुजानपुर-संधोल मुख्य मार्ग पर व्यास नदी के किनारे टनों के हिसाब से मिट्टी और पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि मलबा लगातार नदी में मिल रहा है, जिससे पर्यावरण और जलस्रोत को नुकसान का खतरा है। स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई, चेतावनी बोर्ड और CCTV कैमरे लगाने की मांग की है।
- अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- जनता को गुमराह करना और संसद न चलने देना ही विपक्ष का एजेंडा
हमीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने NEET, E20 पेट्रोल और एथेनॉल के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि विपक्ष का एकमात्र एजेंडा संसद को नहीं चलने देना है।
- नादौन के ढगोह में संत रविदास कलश वंदन यात्रा का समापन, अनुराग ठाकुर समेत कई नेता रहे मौजूद
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर शुरू की गई कलश वंदन यात्रा का नादौन के ढगोह में समापन हुआ। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर सहित भाजपा नेता, संत समाज और अन्य लोग शामिल हुए। आगामी सात महीनों तक संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
- हिमाचल में मछुआरों को बड़ी राहत, नाव पर 70% और जाल पर 90% सब्सिडी देगी सरकार
हिमाचल सरकार ने मछुआरों के लिए दो नई अनुदान योजनाएं शुरू की हैं। फिशिंग बोट सब्सिडी योजना के तहत पात्र मछुआरों को नाव खरीदने पर 70 फीसदी और कास्ट नेट व गिल नेट पर 90 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। इससे मछुआरों को कम लागत में जरूरी उपकरण उपलब्ध होंगे।
- RDG बंद होने पर CM सुक्खू की विपक्ष से अपील, बोले- राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल के हक के लिए साथ आएं
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आरडीजी बंद होने के मुद्दे पर विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल के हित में सरकार का साथ देने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि आरडीजी बंद होने से प्रदेश को हर साल 8 से 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, जबकि प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1,500 करोड़ रुपये की आपदा सहायता अभी तक नहीं मिली है।
- Bilaspur Vehicle Registration Scam: चोरी की लग्जरी गाड़ियों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, बिलासपुर RLA से जुड़ा कनेक्शन
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चोरी की लग्जरी गाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए वैध वाहन दिखाकर बेचने वाले गिरोह के एक एजेंट को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी का कनेक्शन बिलासपुर RLA से जुड़े मुख्य आरोपी गौरव से सामने आया है। मामले में अब तक 14 गिरफ्तारियां और 37 वाहनों की बरामदगी हो चुकी है।
- पालमपुर में शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 19.50 लाख की साइबर ठगी, WhatsApp कॉल से फंसाया
पालमपुर में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 19.50 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने WhatsApp कॉल के जरिए 15 से 20 फीसदी मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- रोहड़ू में दुर्गा माता मंदिर चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार, चांदी की चौरी-छत्तर और नकदी चोरी का आरोप
शिमला के रोहड़ू स्थित अढ़ाल के दुर्गा माता मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्तर और दानपात्र में रखी नकदी चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
- धर्मपुर में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, मोबाइल को लेकर डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम
धर्मपुर क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल फोन को लेकर परिजनों की डांट के बाद बच्ची के यह कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस ने धारा 194 BNSS के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
- ऊना में BJP ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की, बूथ स्तर पर फीडबैक लेने की रणनीति
ऊना में भाजपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। दीपकमल कार्यालय में ऊना और बसदेहड़ा मंडल की संयुक्त बैठक में विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर का फीडबैक लेने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
- नूरपुर की फिन्ना सिंह परियोजना को 60.26 करोड़ की नई फंडिंग, 15 साल बाद किसानों की जगी उम्मीद
नूरपुर की करीब 15 साल से अधूरी पड़ी फिन्ना सिंह बहुउद्देशीय बांध परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 60.26 करोड़ रुपये जारी किए हैं। नई फंडिंग से क्षेत्र के किसानों और लोगों में परियोजना के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
- पीर निगाह मंदिर विवाद: पूर्व विधायक रायजादा के बयान पर अनु ठाकुर का पलटवार, सार्वजनिक माफी की मांग
पीर निगाह मंदिर प्रकरण में पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा के बयानों पर जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने मंदिर में वेश्यावृत्ति, अवैध शराब और जुएबाजी जैसे आरोपों को गंभीर बताते हुए रायजादा से ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।
- हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 10-11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 9 अगस्त को कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 10 और 11 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भूस्खलन और फ्लैश फ्लड को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
- मंडी में बढ़ रहा प्राकृतिक खेती का दायरा, 48 हजार से अधिक किसान जुड़े; MSP बढ़ने से किसानों का बढ़ा रुझान
हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर मंडी जिले में दिखने लगा है। जिले में 48,380 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं और 8,400 हेक्टेयर भूमि इसके तहत लाई जा चुकी है। प्राकृतिक खेती की उपज पर बढ़े न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसानों का रुझान भी बढ़ा है।
- शिमला बाईपास निर्माण में लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त, 4 सप्ताह में पीड़ित महिला को मुआवजा देने के आदेश
हिमाचल हाई कोर्ट ने शिमला बाईपास फोरलेन निर्माण के दौरान लापरवाही से मकान ढहने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने NHAI और निर्माण कंपनी को पीड़ित महिला रंजना देवी को चार सप्ताह के भीतर मुआवजा देने का आदेश दिया है।
- जोगिंदरनगर में घर का ताला तोड़कर 8 लाख के गहने और नकदी चोरी, बुजुर्ग दंपती सोता रहा
जोगिंदरनगर के ढेलू गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के समय बुजुर्ग दंपती घर में सो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- चंबा हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
- मणिमहेश यात्रा में बढ़ सकता है घोड़े का किराया, 700 से 900 रुपये बढ़ोतरी का प्रस्ताव
मणिमहेश यात्रा पर इस बार श्रद्धालुओं को घोड़े की सवारी के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। घोड़ा संचालकों ने किराये में 700 से 900 रुपये तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव जिला प्रशासन के सामने रखा है।
- विपिन परमार का दावा- 2027 में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी भाजपा, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कुशासन, भ्रष्टाचार और झूठे वादों का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर चुनाव मैदान में उतरेगी।
परमार ने चंबा में दिए बयान को संदर्भ से काटकर प्रचारित करने पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
- केवल सिंह पठानिया का भाजपा पर पलटवार, बोले- राजनीतिक विरोध व्यक्तिगत कटुता में नहीं बदलना चाहिए
शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध व्यक्तिगत कटुता और अपमान में नहीं बदलना चाहिए।
पठानिया ने कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, पर्यटन राजधानी समेत विभिन्न विकास कार्यों और आपदा राहत का भी जिक्र किया।
- जेबीटी शिक्षकों के युक्तीकरण को हिमाचल सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी, हजारों शिक्षकों के तबादले की संभावना
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के युक्तीकरण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके तहत कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से शिक्षकों को अधिक जरूरत वाले स्कूलों में भेजा जाएगा।
इससे आने वाले समय में हजारों जेबीटी शिक्षकों के स्थानांतरण की संभावना है। सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब प्राथमिक शिक्षक संघ युक्तीकरण के विरोध में क्रमिक अनशन कर रहा है।
- घुमारवीं कॉलेज में मंत्री राजेश धर्माणी का विद्यार्थियों से संवाद, बोले- डिग्री के साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल डिग्री और किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है।
विद्यार्थियों को संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अगले पांच या दस वर्ष बाद स्वयं को किस मुकाम पर देखना चाहते हैं, इस विषय पर निबंध लिखने को कहा।
- सुधीर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में नादौन में कांग्रेस का धरना, जमकर किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में नादौन ब्लॉक कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुधीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की और उनके बयान की निंदा की।
- अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रही कांग्रेस
हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर में कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हिमाचल की सड़कों और विकास कार्यों के लिए केंद्र से मिले बजट का सही उपयोग नहीं करने का आरोप लगाया।
- सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर संदीप सांख्यान का पलटवार, बोले- मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा दुर्भाग्यपूर्ण
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा को अमर्यादित और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की अपील की।
- हमीरपुर में पीएम मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर से छेड़छाड़, भाजपा ने जताया विरोध
हमीरपुर-सुजानपुर मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री मुक्त बिजली योजना से जुड़े पोस्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि शरारती तत्वों ने पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को विकृत कर आपत्तिजनक नारे लिख दिए। शहरी भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- श्री नैना देवी में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा का सांकेतिक धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
श्री नैना देवी में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर भाजपा ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करने और खाली पड़े चिकित्सकों के पद भरने की मांग उठाई।
- हमीरपुर में अंडर-17 राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप शुरू, 150 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
हमीरपुर चेस एसोसिएशन की ओर से एनआईटी हमीरपुर परिसर में राज्य स्तरीय अंडर-17 चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो लड़के और दो लड़कियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
- राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की खेल उपलब्धियों का सम्मान, खो-खो और बैडमिंटन में लगातार तीन साल विजेता
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में आयोजित खेल परिषद की बैठक में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की शानदार खेल उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय को लगातार तीन वर्षों तक अंतर महाविद्यालय खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में विजेता रहने पर दोनों खेलों की मिनिएचर ट्रॉफियां प्रदान की गईं।
- मुख्यमंत्री सुक्खू पर भाजपा के आरोपों पर यूथ कांग्रेस का पलटवार, चंदन राणा बोले- तथ्य हैं तो सार्वजनिक करें
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भाजपा नेताओं की ओर से की जा रही टिप्पणियों को लेकर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. चंदन राणा ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं से मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों के समर्थन में तथ्य सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही उन्होंने भाजपा में शामिल हुए नौ नेताओं को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।
- सैनिक स्कूल सुजानपुर में डिजिटल लैब और दो टेनिस हॉल का लोकार्पण, अनुराग ठाकुर ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने सैनिक स्कूल सुजानपुर में नव निर्मित डिजिटल लैब और दो नए टेनिस हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान छात्रों ने सांसद से क्रिकेट, करियर और उनके जीवन के लक्ष्य को लेकर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने खुलकर जवाब दिया।
- जिला परिषद चुनाव को लेकर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- डीसी शिमला कांग्रेस एजेंट की तरह कर रहे काम
शिमला जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने डीसी शिमला पर कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर चुनाव की तारीख तय नहीं हुई तो भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य सोमवार को हिमाचल हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
- स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ड्यूटी नहीं, हिमाचल में सियासी पारा चढ़ा
स्वतंत्रता दिवस के सरकारी कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ड्यूटी नहीं लगाए जाने को लेकर हिमाचल की सियासत गरमा गई है। इससे पहले हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में भी उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। वहीं, एक विधायक की कार्यक्रम में ड्यूटी लगाए जाने के बाद लगातार दो बड़े आयोजनों से मंत्री को दूर रखने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
- स्क्रीन की दुनिया में खो रहे बच्चे, बढ़ रहा डिप्रेशन का खतरा
हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। डीडीयू अस्पताल के एमएस डॉ. लोकेंद्र शर्मा के अनुसार बढ़ता स्क्रीन टाइम, कम उम्र में अनुचित सामग्री देखना और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने और उनके व्यवहार में होने वाले बदलावों पर नजर रखने की अपील की।
- शिमला में चिट्टा तस्करी मामले में आरोपी को 2 साल की सजा, 25 हजार रुपये जुर्माना
शिमला में चिट्टा तस्करी के मामले में अदालत ने आरोपी रणवीर सिंह को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 शिमला की अदालत ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
- 55 साल बाद भी हक की जमीन के लिए संघर्ष, पौंग बांध विस्थापितों ने सरकार से मांगा न्याय
पौंग बांध निर्माण के लिए जमीन और घर छोड़ने वाले विस्थापित परिवार 55 साल बाद भी अपने अधिकार की जमीन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फतेहपुर के राजा का तालाब में आयोजित प्रदेश पौंग बांध विस्थापित समिति की बैठक में विस्थापितों ने श्रीगंगानगर में उनके लिए आरक्षित भूमि पर कथित कब्जे का आरोप लगाया और सरकार से अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की।
- नूरपुर नगर परिषद की पहली बैठक में विकास का एजेंडा साफ, पार्किंग-पेयजल और स्वच्छता पर जोर
कांगड़ा जिले के नूरपुर शहर में नई नगर परिषद ने पहली बैठक में विकास का एजेंडा तय कर दिया है। परिषद ने पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाने का फैसला लिया। वहीं, पुराने ठेकेदारों के लंबित भुगतान और बिजली के बकाया बिल परिषद के सामने बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं।
- चंडीगढ़-पंचकूला से सटे हिमाचल में नया आधुनिक शहर बनाने का प्रस्ताव, केंद्र से मांगी मदद
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे राज्य के क्षेत्र में साझा आधारभूत ढांचे के साथ नया आधुनिक शहर विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा है।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर परियोजना के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार का भरोसा देते हुए राज्य सरकार से डीपीआर प्रस्तुत करने को कहा।हिमाचल प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे राज्य के क्षेत्र में साझा
आधारभूत ढांचे के साथ नया आधुनिक शहर विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर परियोजना के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार का भरोसा देते हुए राज्य सरकार से डीपीआर प्रस्तुत करने को कहा।
- भाजपा ने किया हरोली थाने का घेराव, पीएम मोदी पर कथित अश्लील पोस्ट मामले में कार्रवाई की मांग
ऊना के हरोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरोली थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाजपा ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष कंवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
- सुधीर शर्मा पर एक और FIR, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की जांच तेज
धर्मशाला से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले के बाद उनके खिलाफ सीएम सुक्खू पर टिप्पणी को लेकर एक और FIR दर्ज हुई है। वहीं, विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो उनकी चुनावी हलफनामों, बैंक खातों, आयकर रिटर्न, संपत्तियों और अन्य वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रहा है।
- शिमला में भाजपा की तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी ने शिमला में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा सांसद सुरेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कश्यप ने संसद में जारी गतिरोध को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दलों पर निशाना साधा।
- हिमाचल में अगस्त से शुरू होंगे कई बड़े सर्वे, आय से लेकर पलायन तक जुटाई जाएगी जानकारी
हिमाचल प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का वास्तविक आकलन करने के लिए केंद्र सरकार अगस्त में व्यापक सर्वेक्षण अभियान शुरू करने जा रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की टीमें चयनित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परिवारों से आय, रोजगार, कर्ज, निवेश, कृषि, पलायन और महंगाई से जुड़ी जानकारी जुटाएंगी।
सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े भविष्य की सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
- सोलन सेब मंडी में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का औचक निरीक्षण, भुगतान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
सेब सीजन के बीच राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेब की खरीद-फरोख्त, बागवानों को भुगतान, आढ़तियों की व्यवस्था और पैकेजिंग का जायजा लिया। मंत्री ने समय पर भुगतान नहीं करने वाले आढ़तियों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
- बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन के फाइनल सर्वे का काम शुरू, 40 दिनों में रिपोर्ट देने का लक्ष्य
प्रस्तावित बिलासपुर-मनाली-लेह ब्रॉडगेज रेललाइन के अंतिम लोकेशन सर्वे का काम शुरू हो गया है। रेलवे की ओर से सर्वे का जिम्मा संभाल रही निजी कंपनी ने सलापड़ से सरचू तक सर्वे शुरू किया है। करीब 475 किलोमीटर लंबी रेललाइन में लगभग 60 सुरंगें प्रस्तावित हैं। कंपनी ने 40 दिनों में सर्वे पूरा कर रिपोर्ट रेलवे को सौंपने का लक्ष्य रखा है।
- हिमाचल में 428 सरकारी पदों पर भर्ती, हाई कोर्ट और सचिवालय में नौकरी का मौका
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। प्रदेश में कुल 428 पदों पर भर्ती होगी। इनमें हिमाचल हाई कोर्ट की जिला न्यायपालिका में 388 और हिमाचल सचिवालय में क्लर्क जॉब ट्रेनी के 40 पद शामिल हैं। हाई कोर्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से शुरू होंगे, जबकि सचिवालय क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन लिंक 14 अगस्त से सक्रिय होगा।
- हिमाचल में बारिश से 185 सड़कें ठप, 104 ट्रांसफार्मर और 77 पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में मानसून के चलते भूस्खलन का दौर जारी है। शनिवार सुबह 10 बजे तक राज्य में 185 सड़कें बंद रहीं, जबकि 104 बिजली ट्रांसफार्मर और 77 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, खराब मौसम के चलते किन्नौर कैलाश यात्रा को अब 15 अगस्त तक संचालित करने का फैसला लिया गया है।
- हिमाचल में सोलो महिला पर्यटकों की सुरक्षा पर जोर, पुलिस ने 112 इंडिया एप इस्तेमाल करने की दी सलाह
हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन के दौरान अकेले यात्रा करने वाली महिला पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने 112 इंडिया एप के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है। एप का ट्रैक मी फीचर यात्रा के दौरान लोकेशन पर नजर रखता है, जबकि SOS पैनिक बटन, साइलेंट इमरजेंसी अलर्ट और शाउट जैसे फीचर आपात स्थिति में पुलिस,
परिजनों और आसपास के पंजीकृत स्वयंसेवकों तक मदद का संदेश पहुंचाते हैं।
- सेरी मंच पर सेल्फ हेल्प ग्रुपों की परेशानी, स्थायी समाधान की मांग
नगर निगम मंडी के तहत संचालित सेल्फ हेल्प ग्रुपों की महिलाओं ने सेरी मंच पर स्टॉल लगाने में आ रही परेशानियों को लेकर प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को मंच प्रशासनिक कार्यक्रमों के लिए बुक होने के कारण उन्हें खुले में बैठना पड़ता है, जिससे बारिश के दौरान सामान खराब होने के साथ बिक्री भी प्रभावित होती है।
- धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी, दो कथित दलाल गिरफ्तार
धर्मशाला में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो कथित दलालों को मिलिट्री इंटेलिजेंस और धर्मशाला पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के शिकार युवाओं की जानकारी जुटा रही है।
- स्वर्ण जयंती आश्रय योजना: जोगिंदर नगर में 114 पात्र गरीब परिवारों को मिला 'अपना घर', लाभार्थियों ने सुक्खू सरकार का जताया आभार
हिमाचल प्रदेश की स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत जोगिंदर नगर के 114 गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। सुक्खू सरकार द्वारा दी गई ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के जरूरतमंदों को सुरक्षित जीवन और नया सहारा मिला है।
- हिमफेड पर 5.50 करोड़ की देनदारी, इफको ने रोकी खाद की सप्लाई; प्रदेश में संकट की आशंका
हिमफेड पर ₹5.50 करोड़ की बकाया देनदारी के चलते इफको ने हिमाचल में खाद की आपूर्ति रोक दी है। आगामी आलू सीजन से ठीक पहले डीएपी और एनपीके की किल्लत से किसानों की चिंता बढ़ गई है, जबकि हिमफेड ने आईपीएल से खाद खरीदकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास शुरू किया है।
- बिलासपुर प्रवास पर पहुंचीं जिला प्रभारी रश्मीधर सूद, श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा
बिलासपुर के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचीं जिला प्रभारी रश्मीधर सूद ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगी।
- चंबा में दर्दनाक बस हादसा: 7 यात्रियों की मौत, 11 घायल, चालुज मोड़ पर हुआ हादसा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
- तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल पर दें जोर: राजेश धर्माणी
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने तकनीकी ज्ञान, एआई टूल्स, कौशल विकास और खेल गतिविधियों में भागीदारी पर जोर दिया।
- सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर मनोज ठाकुर का पलटवार, बोले- सार्वजनिक जीवन में ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं
हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर ने विधायक सुधीर शर्मा की कथित टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल जरूरी है और अवैध संपत्ति के मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
- स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार का बड़ा कदम, मेडिकल कॉलेजों में शोध और डायग्नोस्टिक सुविधाएं होंगी मजबूत
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने और डायग्नोस्टिक सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। सरकार का लक्ष्य मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
- बद्दी में क्राइम मीटिंग आयोजित, एसपी विनोद धीमान ने नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
बद्दी में पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
- जोगिंदरनगर में दो नाबालिग बहनें एक सप्ताह से लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मंडी जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल में दो नाबालिग बहनों के एक सप्ताह से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बदहाल सड़क बनी परेशानी, बारिश में दलदल में तब्दील हो रहा रास्ता
पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर नालियां के पास सड़क की बदहाली से वाहन चालक परेशान हैं। बारिश के दौरान सड़क कीचड़ और दलदल में बदल जाती है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से स्थायी मरम्मत की मांग की है।
- एचआरटीसी पेंशन भुगतान के फैसले का सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया स्वागत, लंबित वित्तीय मांगें उठाईं
एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच पेंशन जारी करने के फैसले का स्वागत किया है। ऊना में हुई बैठक में पेंशन, एरियर और लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर चर्चा की गई।
- किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी: डॉ. सुनील चौहान
हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि परियोजना की हर गतिविधि का केंद्र किसानों का कल्याण होना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक धन के सही उपयोग और पारदर्शिता पर जोर दिया।
- सोलन में शुरू होगा एक वर्षीय पंचकर्म प्रशिक्षण कोर्स, युवाओं को मिलेगा आयुर्वेद में प्रशिक्षण का अवसर
आयुर्वेद को बढ़ावा देने और युवाओं को पंचकर्म चिकित्सा पद्धति में दक्ष बनाने के लिए हिमाचल सरकार ने पहल शुरू की है। सोलन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एक वर्षीय पंचकर्म प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित की गई।
- नूरपुर में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज, एसडीएम ने विभागों को दिए दिशा-निर्देश
नूरपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
- पीरनिगाह मंदिर प्रबंधन विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, पंचायत को अधिकार लौटाने की मांग
ऊना के पीरनिगाह मंदिर के प्रबंधन और अधिकार को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बसोली पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मंदिर का प्रबंधन पंचायत को वापस सौंपने की मांग की। विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे।
- किन्नौर के विश्वेश नेगी बने ईरान में भारत के राजदूत
किन्नौर के कानम गांव निवासी वरिष्ठ IFS अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान की राजधानी तेहरान में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से हिमाचल और खासकर किन्नौर में खुशी का माहौल है।
- हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 10 बैठकें होंगी; सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा। सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कानून-व्यवस्था और विधायकों, मंत्रियों, मीडिया व आम लोगों की आवाजाही को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
- कांगड़ा में निजी कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियम लागू, 50 से अधिक छात्रों वाले संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निजी कोचिंग केंद्रों के लिए पंजीकरण और विनियमन नियम-2026 लागू किए गए हैं। कांगड़ा में 50 या उससे अधिक विद्यार्थियों वाले निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण की वैधता तीन वर्ष होगी।
- विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, हिमाचल के विकास और कांग्रेस संगठन पर चर्चा
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में AICC महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं ने हिमाचल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, विकास परियोजनाओं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
- हिमाचल में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट; कुल्लू में 10 से ज्यादा सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 7 से 12 अगस्त तक कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। कुल्लू में भारी बारिश के कारण 10 से अधिक सड़कें बंद हैं और बंजार घाटी में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
- सोलन में नशामुक्ति अभियान, 56 हजार लोगों ने ली नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा
सोलन में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशामुक्त प्रतिज्ञा महा-अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक करीब 56 हजार लोग नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ले चुके हैं। अभियान 20 अगस्त तक जारी रहेगा।
- मंडी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.5 बीघा जमीन से 2 लाख से ज्यादा भांग के पौधे नष्ट
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत एसटीएफ कुल्लू ने मंडी के थाची-पंजाई क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 2.5 बीघा निजी भूमि पर उगाए गए दो लाख से अधिक भांग के पौधों को नष्ट किया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
- सरकाघाट विधायक दलिप ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- हिमाचल की टूटी सड़कें सरकार की नाकामी का प्रमाण
सरकाघाट विधायक दलिप ठाकुर ने हिमाचल की खराब सड़क व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं और सरकार केवल प्रचार तक सीमित है। उन्होंने सड़कें जल्द ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
- सोलन में पेंशनरों की बैठक, लंबित मेडिकल बिल, 3% DA और ओवरटाइम भुगतान का मुद्दा उठा
सोलन में पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक में पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिल, 3 प्रतिशत DA और HRTC ड्राइवरों के नाइट ओवरटाइम भुगतान सहित कई आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन ने सरकार से लंबित मामलों का जल्द समाधान करने की मांग की है।
- नूरपुर में आंगनवाड़ी भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ी, कम आवेदन के चलते मिला अतिरिक्त मौका
कांगड़ा के नूरपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और शिशु केयर सेंटर के रिक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ा दी गई है। कम आवेदन प्राप्त होने के कारण विभाग ने पात्र महिलाओं को आवेदन का अतिरिक्त अवसर दिया है।
- हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: EWS को लेकर HPPSC ने जारी किया स्पष्टीकरण, 21 अगस्त तक आवेदन
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में EWS श्रेणी को लेकर HPPSC ने महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। संबंधित सरकारी योजनाओं में लगे ट्रेनी और जॉब ट्रेनी के परिवारों को EWS श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 है।
- हिमाचल में फल-सब्जी कारोबार पर 1% मार्केट शुल्क लागू, व्यापारियों के लिए APMC लाइसेंस जरूरी
हिमाचल प्रदेश में फल एवं सब्जी कारोबार करने वाले आढ़तियों और व्यापारियों के लिए 1 प्रतिशत मार्केट शुल्क लागू किया गया है। बाहरी राज्यों से हिमाचल और हिमाचल से बाहर फल-सब्जी बेचने वालों के लिए APMC लाइसेंस जरूरी होगा। किसानों को 500 किलो तक फल-सब्जी बेचने पर शुल्क से छूट दी गई है।
- ऊना में आवारा पशुओं के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, छह बेसहारा बैल पकड़कर गौशाला भेजे
ऊना शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया। नगर निगम, पशुपालन विभाग और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने छह आवारा बैलों को पकड़कर बंगाणा स्थित गौशाला भेजा। प्रशासन ने भविष्य में भी अभियान जारी रखने की बात कही है।
- भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, रश्मि धर सूद बोलीं- 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार
भाजपा बिलासपुर जिला प्रभारी रश्मि धर सूद ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। उन्होंने बिलासपुर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात भी कही।
- Kinnaur Kailash Yatra 2026: खराब मौसम के चलते किन्नौर कैलाश यात्रा रोकी, 375 श्रद्धालुओं पर फैसला शनिवार को
किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते शुक्रवार को किन्नौर कैलाश यात्रा रोक दी गई। तंगलिंग बेस कैंप और गणेश बाग में श्रद्धालुओं को रोका गया है। मौसम अनुकूल रहने पर शनिवार को 375 श्रद्धालुओं को यात्रा पर भेजा जा सकता है।