चंडीगढ़-पंचकूला से सटे हिमाचल में नया आधुनिक शहर बनाने का प्रस्ताव, केंद्र से मांगी मदद

चंडीगढ़-पंचकूला से सटे हिमाचल में नया आधुनिक शहर बनाने का प्रस्ताव, केंद्र से मांगी मदद
चंडीगढ़-पंचकूला से सटे हिमाचल में नया आधुनिक शहर बनाने का प्रस्ताव, केंद्र से मांगी मदद

Published:

विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात; 1,200 करोड़ की लंबित परियोजनाओं और अमृत योजना के 64.45 करोड़ रुपये जारी करने की मांग

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे क्षेत्र में बढ़ते शहरी दबाव को देखते हुए एक नया आधुनिक शहर विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। इस शहर में साझा आधारभूत ढांचे की सुविधा विकसित करने की योजना है।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर इस प्रस्ताव पर चर्चा की।

उन्होंने केंद्र सरकार से नए शहर के विकास के लिए वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग और बेहतर नियोजन में सहयोग देने का आग्रह किया।

केंद्र ने डीपीआर तैयार करने को कहा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राज्य सरकार से प्रस्ताव की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रस्ताव पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा।

इससे हिमाचल के चंडीगढ़-पंचकूला से सटे क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं।

1,200 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी की मांग

बैठक के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने अर्बन चैलेंज फंड के तहत लंबित करीब 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी देने का अनुरोध किया।

इसके साथ ही अमृत योजना के तहत राज्य के लिए लंबित 64.45 करोड़ रुपये जारी करने की भी मांग की गई।

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का मुद्दा उठाया

विक्रमादित्य सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के यूज्ड वाटर मैनेजमेंट घटक में प्रदेश के 76 शहरी स्थानीय निकायों में से केवल 31 को शामिल किए जाने का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने शेष शहरी स्थानीय निकायों की परियोजनाओं को भी मंजूरी देने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश में सीवेज और इस्तेमाल किए गए पानी के बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था विकसित की जा सके।

चार शहरों में स्ट्रीट फूड हब की योजना

बैठक में नादौन, मनाली, डलहौजी और रामपुर में प्रस्तावित स्ट्रीट फूड हब की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर जल्द निर्णय लेने का भी अनुरोध किया गया।

इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय कारोबार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने की उम्मीद है।

मनोहर लाल को शिमला-धर्मशाला आने का निमंत्रण

विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को शिमला और धर्मशाला के दौरे का निमंत्रण भी दिया। केंद्रीय मंत्री ने दौरे के लिए सहमति जताई।

बैठक में हिमाचल के शहरी विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और लंबित परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी के लंबित बिजली एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल के लिए बड़ी जीत बताते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने अगले 20 वर्षों...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सम्मू गांव में इस त्योहार को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखता। ग्रामीणों के अनुस...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी बिजली हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फै...

पूरा पढ़ें (Read More) →
पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में सदियों से चली आ रही पारंपरिक लोक परंपरा ‘हुशू’ का आयोजन आज संपन्न होगा। दुर्गा अष्टमी की रात से शुरू होकर दीपावली से एक दिन पह...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्ष...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें