शिमला में भाजपा की तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश

शिमला में भाजपा की तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश
शिमला में भाजपा की तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश

Published:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप ने की अगुवाई; संसद में गतिरोध को लेकर कांग्रेस पर बरसे कश्यप, बोले- जनता की गाढ़ी कमाई हो रही जाया

स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए भाजपा ने शिमला में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा सांसद सुरेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा सीटीओ चौक से शुरू होकर शेर-ए-पंजाब, मालरोड होते हुए रिज मैदान पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

जयराम ठाकुर ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा की ओर से देशभर में जिला मुख्यालयों और विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।

तिरंगा एकता और अखंडता का प्रतीक: सुरेश कश्यप

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश में देशभक्ति का माहौल बनाने और पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने के उद्देश्य से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तिरंगे की रक्षा के लिए अनेक वीरों ने अपना जीवन बलिदान किया है। ऐसे में हर घर में तिरंगा फहराकर उनके बलिदान और देश के प्रति सम्मान को मजबूत करने की जरूरत है।

कश्यप ने कहा कि तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के जश्न में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का संदेश दिया गया।

संसद में गतिरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना

वहीं, संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध को लेकर सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित कर रहा है। इससे देश और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं हो पा रही है।

कश्यप ने कहा कि पिछले करीब दो सप्ताह से संसद की कार्यवाही प्रभावित हो रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से सांसद अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाना चाहते हैं, लेकिन हंगामे के कारण उन्हें चर्चा का अवसर नहीं मिल रहा है।

बाढ़ और बारिश जैसे मुद्दों पर चर्चा जरूरी: कश्यप

भाजपा सांसद ने असम सहित देश के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर संसद में चर्चा होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित किए जाने हैं, लेकिन लगातार हो रहे हंगामे के कारण संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद हो रहा है।

‘जनता की गाढ़ी कमाई हो रही जाया’

सुरेश कश्यप ने कहा कि संसद की कार्यवाही चलाने में जनता की गाढ़ी कमाई खर्च होती है। ऐसे में यदि सदन लगातार बाधित रहता है तो यह पैसा भी निरर्थक जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। कश्यप ने कहा कि विपक्ष को देशहित और जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाना चाहिए और सभी दलों को विधायी कार्य आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें