बलोह में मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा वाहन, पुलिस खंगाल रही नशे की सप्लाई का नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम ने मनाली फोरलेन पर बलोह में मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने वाहन में सवार पंजाब के होशियारपुर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नाकाबंदी के दौरान वाहन नंबर PB-07-AC-2688 को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से करीब चार किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
होशियारपुर के दो युवक गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रवि कुमार (22) निवासी शक्ति नगर, धोबीघाट, जिला होशियारपुर और सुखबीर (28) निवासी कणक मंडी, वार्ड नंबर 24, गढ़ी गेट, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
नशे की सप्लाई का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
करीब चार किलोग्राम चरस बरामद होने के बाद पुलिस अब नशे की इस खेप के स्रोत और इसके संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चरस आरोपितों तक कहां से पहुंची थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।
क्या कहते हैं एसपी
बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार नाकाबंदी, गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube