फिना सिंह सिंचाई परियोजना जल्द होगी पूरी, केंद्र ने जारी किए 60.26 करोड़ रुपये: मुकेश अग्निहोत्री

फिना सिंह सिंचाई परियोजना जल्द होगी पूरी, केंद्र ने जारी किए 60.26 करोड़ रुपये: मुकेश अग्निहोत्री
फिना सिंह सिंचाई परियोजना जल्द होगी पूरी, केंद्र ने जारी किए 60.26 करोड़ रुपये: मुकेश अग्निहोत्री

Published:

643 करोड़ की परियोजना पर राज्य सरकार खर्च कर चुकी करीब 300 करोड़, निर्माण कार्य में आएगी तेजी

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला की महत्वाकांक्षी फिना सिंह बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना जल्द पूरी होगी। करीब 643 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 60.26 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने यह जानकारी धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परियोजना के लिए राज्य सरकार अपने संसाधनों से अब तक करीब 300 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। लंबे समय से अधर में पड़ी इस परियोजना के लिए केंद्र से जारी नई राशि से निर्माण कार्य में तेजी आएगी और इसे जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ लगातार प्रभावी पैरवी और निर्णायक बैठकों के परिणामस्वरूप यह राशि जारी हुई है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार दीर्घकालिक दृष्टि से जिले की आर्थिकी को मजबूत करने पर काम कर रही है। कांगड़ा में प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा विकसित किया जा रहा है, जिस पर प्रदेश सरकार करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। हवाई अड्डे के तैयार होने से पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कांगड़ा में चिड़ियाघर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में प्रदेश का सबसे बड़ा दूध प्रसंस्करण संयंत्र भी स्थापित किया जा रहा है।

पेपर लीक पर पारदर्शी व्यवस्था जरूरी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा पूरे देश में चिंता का विषय बना हुआ है। मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और विकास चाहिए, न कि हिंदू-मुस्लिम तथा मंदिर-मस्जिद की राजनीति।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में पिछली सरकार के समय पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ था। भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है।

आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में जल्द होगी बढ़ोतरी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। मंत्रिमंडल इस संबंध में निर्णय ले चुका है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। उनके सम्मान से जुड़े कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

विकास की राजनीति में मर्यादा जरूरी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति विकास के एजेंडे पर होनी चाहिए और इसमें शिष्टाचार व मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से राजनीति में हैं और कभी लक्ष्मण रेखा लांघकर विरोधियों पर व्यक्तिगत हमला नहीं किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और जनकल्याण की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है। जनता को सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याण की योजनाओं का मूल्यांकन करना चाहिए।

इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता विशाल जसवाल, एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्ढा, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्रधानाचार्य राकेश पठानिया सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें