समाचार संग्रह: पृष्ठ 6
- चंबा के सिल्लाघ्राट में गोवंशीय पशु की हत्या से तनाव, विरोध में बाजार बंद; पुलिस ने दर्ज किया मामला
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिल्लाघ्राट में गोवंशीय पशु की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। विरोध में चंबा बाजार बंद रखा गया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सरकारी हेलीकॉप्टर को साइकिल की तरह इस्तेमाल कर रहे CM सुक्खू, राजिंदर राणा ने उठाए खर्च पर सवाल
भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सरकारी हेलीकॉप्टर के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली की यात्राओं और हाई-टी कार्यक्रम पर खर्च को लेकर सवाल उठाते हुए हेलीकॉप्टर की लॉगबुक और उड़ानों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।
- सोलन में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, चुनावी गारंटियों को लेकर किया प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश के सोलन में भाजपा शहरी मंडल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने चुनावी गारंटियों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए महिलाओं, युवाओं, किसानों और सरकारी कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
- धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को जुटेंगे देशभर के ई-गवर्नेंस विशेषज्ञ, जेपी नड्डा और सीएम सुक्खू होंगे शामिल
हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने का कार्यक्रम है। देशभर से करीब 100 अधिकारी और विशेषज्ञ डिजिटल प्रशासन एवं आईटी परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे।
- हिमाचल में दिवाली के बाद शुरू होगी लॉटरी, ई-टेंडर में देरी से ₹50 करोड़ के राजस्व पर असर
हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की शुरुआत अब दीपावली के बाद होने की संभावना है। ई-टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण सरकार की सालाना करीब 50 करोड़ रुपये की संभावित आय प्रभावित हो रही है। प्रदेशभर के लिए एक ही लॉटरी एजेंट अधिकृत करने की योजना है।
- चंबा के 6 स्कूलों को मिली स्मार्ट कंप्यूटर लैब, सांसद हर्ष महाजन ने किया शुभारंभ
चंबा जिले के छह विद्यालयों में स्मार्ट कंप्यूटर लैब का शुभारंभ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने किया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
- रोहतांग दर्रे में फोटो खींचते समय खाई में गिरा गाजियाबाद का स्कूली छात्र, मौत
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में मनाली घूमने आए गाजियाबाद के एक स्कूली छात्र की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र फोटो खींचने के लिए ढांक के किनारे गया था, जहां अचानक उसका पांव फिसल गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- माता सिमसा मंदिर में संतान सुख की कामना लेकर पहुंचीं 550 महिलाएं
लडभड़ोल के विश्व प्रसिद्ध माता सिमसा (शारदा) मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर कमेटी के अनुसार, संतान सुख की कामना लेकर अब तक करीब 550 महिलाएं माता के दरबार में पहुंच चुकी हैं। श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क ठहरने और लंगर की व्यवस्था की गई है।
- विक्रम ठाकुर पर पुनीत मल्ली का हमला, बोले- ‘यह देवभूमि है, बाहुबली प्रदेश नहीं’
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर पर पुलिस अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने माफी की मांग करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है। मल्ली ने भाजपा के प्रदर्शनों और उसके राजनीतिक रुख पर भी सवाल उठाए।
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों से किया संवाद
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों से संवाद कर आधुनिक तकनीक, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और जीवन कौशल पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय को खेल सामग्री प्रदान की।
- ऊना जच्चा-बच्चा मौत मामला: विनय शर्मा ने डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल
ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले को लेकर भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने संबंधित डॉक्टर से कथित टिप्पणी वापस लेकर माफी मांगने और पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
- अगले महीने हिमाचल आएंगे अरविंद केजरीवाल, AAP ने शिमला में खोला प्रदेश कार्यालय
आम आदमी पार्टी ने शिमला में अपने नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा ने ऐलान किया कि अरविंद केजरीवाल 15 नवंबर के आसपास शिमला आएंगे। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अपने दम पर उतरने की बात कही।
- एस्टीमेट नहीं बने और शिलान्यास की जल्दबाजी में मुख्यमंत्री सुक्खू: दलीप ठाकुर
सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकाघाट बस स्टैंड, भदरोता मिनी सचिवालय और मल्टी लेवल कमर्शियल पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के एस्टीमेट और बजट की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
- कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत कोआर्डिनेशन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने 29/10/1999 की पेंशन बहाली बारे मण्डी के सीनियर सिटीजन हॉल में वर्तमान सरकार के मुख्य मंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से चुनाव के समय किए गए वायदे को पूरा करने की मांग की यह बैठक एच पी कॉरपोरेट सेक्टर सेवा निवृत कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवी लाल ठाकुर जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आए हुए भिन्न भिन्न निगमों/ बोर्डों के सभी सदस्यों ने सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया और माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से आग्रह किया की कॉरपोरेट सेक्टर की 29/10/1999 की पेंशन बहाली बारे शीघ्र ही सभी 17 निगमों बोर्डों के लगभग साढ़े छे हजार पेंशनरों के प्रतिनिधियों के साथ आमने सामने बातचीत करके पैदा हो गई विसंगति का हल किया जाए क्योंकि यह पेंशन सुविधा इन निगमों बोर्डों के उन कर्मचारियों के लिए दी गई थी जो 01/04/1999 से पहले इन निगमों बोर्डों में रेगुलर थे उस समय तत्कालीन मुख्य मंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल जी थे उन्होंने यह पेंशन सरकारी अधिसूचना जो 29/10/1999 को जारी की थी उसके अनुसार ही दी थी और उसके अनुसार जो कर्मचारी 02/12/2004 से पहले सेवा निवृत हो गए हैं उन्हें तो अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह पूरी पेंशन मिल रही है परंतु जो कर्मचारी इन्हीं निगमों बोर्डों से 01/12/2004 के बाद रिटायर हुए हैं उन्हें तत्कालीन सरकार के मुख्य मंत्री श्री वीर भद्र सिंह जी ने OPS के साथ ही बंद कर दिया था जिससे एक ही कैटेगरी में एक बहुत भारी विसंगति पैदा हो गई है तब से लेकर इन निगमों बोर्डों के सेवा निवृत कर्म चारी धक्के खाने को मजबूर हो रहे हैं वर्तमान कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने भी और उनके अन्य स्टार प्रचारकों ने भी 2022 के चुनाव में कॉरपोरेट सेक्टर के प्रतिनिधियों से यह वायदा किया था की अगर इस बार आप अपना और अपने परिवारों का वोट देकर हमारी सरकार बनाने में सहयोग करेंगे तो हम आपकी 29/10/1999 की पेंशन बहाली 100% करवा देंगे परंतु सरकार बने हुए भी लगभग चार साल होने वाले हैं परंतु अभी तक इस बारे कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है जिसका इन सेवानिवृत कर्मचारियों में सरकार के प्रति बहुत ही नाराजगी व्यापत है इस बैठक में जिला मण्डी की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें निम्न लिखित पदा धिकारी सर्व सहमति से चुने गए।
हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कोऑर्डिनेशन कमेटी ने मंडी में बैठक कर 29 अक्टूबर 1999 की पेंशन बहाली की मांग उठाई। कमेटी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 17 निगमों और बोर्डों के करीब 6,500 पेंशनरों की समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।
- हमीरपुर कॉलेज में संगीत की सुर लहरियों से गूंजा परिसर, 40 कॉलेजों के 500 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा
एनएससीबीएम राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एचपीयू के पांच दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-दो (संगीत) का शुभारंभ हुआ। 13 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले उत्सव में प्रदेश के करीब 40 कॉलेजों के लगभग 500 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
- केंद्र सरकार कम दिनों की मेहमान, सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस बनाएगी सरकार रिपीट करने का इतिहास: केवल सिंह पठानिया
हिमाचल सरकार के डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने दिल्ली में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से लौटने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने वोट कटौती और EVM को लेकर सवाल उठाए तथा आपदा राहत पर श्वेत पत्र जारी करने और RDG बहाल करवाने की मांग की।
- कांगड़ा में 304 कॉमन सर्विस सेंटर से घर-द्वार पर मिल रहीं डिजिटल सेवाएं
कांगड़ा जिले में 304 कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी और डिजिटल सेवाएं नजदीक उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन केंद्रों की स्थापना और संबंधित गतिविधियों पर अब तक 14.89 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सीएससी के जरिए स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।
- वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन अब जनता के हाथों में: नरेश चौहान
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर कहा कि आंदोलन में कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने भी भाग लिया। उन्होंने SIR की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर से जुड़े मामले में उन्होंने कहा कि गलत करने वाले को परिणाम भुगतना होगा।
- चंबा नगर परिषद में बदले सियासी समीकरण, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पार्षद विजय कुमार
भाजपा नेता हर्ष महाजन के चंबा पहुंचने के बाद नगर परिषद की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हटनाला वार्ड के कांग्रेस पार्षद विजय कुमार भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके पार्टी बदलने से नगर परिषद में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों की संख्या पांच-पांच हो गई है।
- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्र जांच के घेरे में
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। मामले में द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र संदेह के घेरे में हैं।
- मातृत्व लाभ के आवेदन के 3 दिन बाद महिला वैज्ञानिक की सेवा समाप्त, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मातृत्व लाभ के लिए आवेदन करने के तीन दिन बाद महिला वैज्ञानिक की सेवा समाप्त करने के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई है। अदालत ने डॉ. आईना शर्मा को तुरंत पद पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।
- टंग नरवाणा बायोडायवर्सिटी पार्क की 90 लाख में नीलामी, एग्रीमेंट की प्रक्रिया बाकी
कांगड़ा जिले के टंग नरवाणा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क की करीब 90 लाख रुपये में नीलामी हुई है। एच-1 बिडर के साथ शिमला में एग्रीमेंट की प्रक्रिया बाकी है। पार्क में स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं होगी, जबकि टेंट गतिविधियों को लेकर विभाग विचार कर सकता है।
- श्री नैना देवी मंदिर में नवरात्रों पर आस्था का अद्भुत नजारा, मां चंद्रघंटा के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में नवरात्रों के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर न्यास ने दर्शन, सुरक्षा और सदा व्रत लंगर की व्यवस्था की है।
- नाहन में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के पुतले फूंके
सिरमौर के नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राहुल गांधी और सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के पुतले फूंके गए। डॉ. बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कर्ज, भ्रष्टाचार, माफिया राज और जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने के आरोप लगाए।
- नूरपुर: ज्वाली में 48 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, नकदी और सोने के आभूषण बरामद
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली में पुलिस ने चोरी के एक मामले को 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए चोरी की पूरी संपत्ति बरामद कर ली है। बरामद सामान में 27 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण शामिल हैं। मामले की जांच के दौरान एक नाबालिग की भूमिका सामने आई है।
- मंडी में पाइपलाइन से मिलेगी रसोई गैस, टारना और चडयारा में जमीन चिह्नित
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस पहुंचाने की तैयारी चल रही है। टारना और चडयारा में जमीन चिह्नित कर ली गई है, जबकि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में अंतिम मंजूरी का इंतजार है। परियोजना आगे बढ़ने पर उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी की परेशानी से राहत मिल सकती है।
- देहरा के ढलियारा में JNU प्रकरण पर भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और सांसद के पुतले फूंके; पुलिसकर्मी झुलसे
कांगड़ा जिले के देहरा स्थित ढलियारा में JNU प्रकरण को लेकर भाजपा ने आक्रोश रैली निकाली और राहुल गांधी व सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के पुतले फूंके। पुतला दहन के दौरान विधायक विक्रम सिंह ठाकुर की पुलिस कर्मियों से तीखी बहस हुई। आग की चपेट में आने से कुछ पुलिस कर्मियों के झुलसने की सूचना है।
- विधायक सुरेश कुमार का भाजपा पर निशाना, बोले- SIR के नाम पर काटे जा रहे वोटरों के नाम
हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार और स्थानीय भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने SIR के नाम पर वोटरों के नाम काटने का आरोप लगाया और कहा कि भोरंज में 35 वर्षों तक भाजपा के विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ।
- बद्दी में 8 साल की बच्ची की मौत, मां गिरफ्तार; पिता के आरोप पर हत्या का मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार किया है। पिता के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
- अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2026 की तारीख तय, रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक होगा आयोजन; 4 सांस्कृतिक संध्याएं रहेंगी खास
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर निर्णय लिए गए। चार सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, पारंपरिक बाजार, लेजर शो, खेल प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
- पालमपुर में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, विपिन सिंह परमार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल
हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। विधायक विपिन सिंह परमार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और राहुल गांधी व संबंधित कांग्रेस सांसद के पुतले फूंके।
प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर JNU में 11 छात्राओं के कथित उत्पीड़न मामले में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग की गई।
- चंबा में HAS अधिकारी डॉ. बशीर को इंटरनेट मीडिया पर धमकी देने का आरोप
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तैनात एचएएस अधिकारी डॉ. बशीर की शिकायत पर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट धारक कुमार मोनू और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने करीब एक साल से भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट प्रसारित करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- वोट चोरी के विरोध में दिल्ली पहुंचे हिमाचल के 2 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, CM सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री भी होंगे मार्च में शामिल
वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश से करीब दो हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी दिल्ली में मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं के सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जाने वाले मार्च में शामिल होने की बात कही गई है।
- हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 3 जिलों में ऑरेंज और 7 में येलो अलर्ट; चूड़धार में दो लोग रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। रोहतांग, शिंकुला और धौलाधार की चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। शिंकुला दर्रे में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया और चूड़धार में रास्ता भटके दो लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू किया।
- हिमाचल में सेब कारोबार आधा, 1,000 करोड़ रुपये तक के नुकसान का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में मौसम की मार से सेब कारोबार प्रभावित हुआ है। पिछले साल के 2.65 करोड़ पेटियों के मुकाबले इस बार मंडियों में डेढ़ करोड़ पेटियां पहुंचने का अनुमान है। बागवानी विभाग के अनुसार, सेब सीजन में प्रदेश को 800 से 1,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। इसका असर बागवानों की आय, परिवहन, मजदूरों और स्थानीय बाजारों पर भी पड़ रहा है।
- हमीरपुर में नातिन के जन्म पर नाना ने निकाली रथ यात्रा, बैंड-बाजे के साथ घर लाकर मनाई खुशी
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में नातिन के जन्म पर नाना ने अनोखे अंदाज में खुशी मनाई। रिटायर्ड कानूनगो शेर सिंह अपनी नातिन श्रजीनिका को दूल्हे वाले रथ में बिठाकर बैंड-बाजे के साथ घर लाए। परिवार ने इस खुशी के मौके पर रथ यात्रा निकालकर बेटियों के जन्म का उत्सव मनाया।
- हिमाचल की DC किरण भड़ाना के पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, राजस्थान के भरतपुर में क्रेशर प्लांट विवाद के दौरान हमला
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान के भरतपुर में हत्या कर दी गई। क्रेशर प्लांट विवाद के दौरान हुए हमले में घायल भड़ाना ने जयपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके निधन पर दुख जताया है।
- कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को मिले भूमि के मालिकाना पट्टे, मकान निर्माण के लिए भी सहायता
किन्नौर के कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भूमि के मालिकाना पट्टे वितरित किए। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से प्रत्येक परिवार को मकान निर्माण के लिए अंतिम किस्त के रूप में 3.56 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता के चेक भी दिए गए।
- ऊना में प्रसूता और नवजात की मौत पर वीरेंद्र कंवर ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
ऊना जिले के अर्नियाला गांव में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की मौत पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने दुख जताया है। उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और आपातकालीन सुविधाओं की कमी दूर करने की मांग की।
- जीवन में सफलता के लिए संघर्ष, अनुशासन और मेहनत जरूरी : प्रीति ठाकुर
घुमारवीं में संस्कार सोसायटी के युवा मंच युवा प्रोत्साहन एवं सहयोग कार्यक्रम में कबड्डी खिलाड़ी प्रीति ठाकुर ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीण व स्कूली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और 46 जरूरतमंद विद्यार्थियों को एक साल की फीस के लिए 1.30 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।
- विपिन सिंह परमार बोले- SIR पर बेबुनियाद आरोपों से लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को ठेस न पहुंचाएं विपक्षी दल
भाजपा नेता विपिन सिंह परमार ने SIR को लेकर विपक्षी दलों के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप ठोस प्रमाणों के साथ सामने रखे जाने चाहिए। परमार ने 124 पूर्व वरिष्ठ नौकरशाहों के समर्थन पत्र का भी उल्लेख किया।
- छोटी काशी मंडी में 50 साल बाद रामकथा का आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
छोटी काशी मंडी के माता बंगलेश्वरी मंदिर में वीर मंडल की ओर से नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। करीब 50 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रही रामकथा का समापन विजयदशमी पर पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा।
- NIT हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ का समापन, अनुराग ठाकुर बोले- शिक्षा और सुरक्षा के लिए मिला मजबूत नेतृत्व
एनआईटी हमीरपुर में तीन दिवसीय शिक्षा महाकुंभ के छठे संस्करण का समापन हुआ। समापन समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर ने शिक्षा और सुरक्षा के लिए मजबूत नेतृत्व की बात कही। वहीं डॉ. इंद्रेश कुमार ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
- हमीरपुर की प्रिया ठाकुर ने सीनियर नेशनल 400 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक
हिमाचल की एथलीट प्रिया ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। हमीरपुर पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री की अगुवाई में सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रिया और उनके कोच अनिल शर्मा का स्वागत किया।
- चंबा मेडिकल कॉलेज में निशुल्क हृदय चिकित्सा शिविर, करीब 100 मरीजों की जांच
जिला स्वर्णकार संघ चंबा की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में निशुल्क हृदय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
- हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर राकेश जम्वाल ने उठाए सवाल, बोले- मशीनें खरीदना ही उपचार नहीं
सुंदरनगर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। निहरी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान उन्होंने डॉक्टरों की कमी, जरूरी दवाइयों की अनुपलब्धता और बंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की।
- बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं की आस्था, बडोली माता मंदिर में 2000 भक्तों ने किए दर्शन
झंडूता उपमंडल के प्रसिद्ध बडोली माता मंदिर में पहले नवरात्र पर करीब 2000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई और दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
- बडोली देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर सर्वजीत सिंह ने लिया जनसंपर्क अभियान का संकल्प
झंडूता के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नेता सर्वजीत सिंह ने पहले नवरात्र पर बडोली देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपमंडल के गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
- हरोली में 5 करोड़ से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास
ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में 5 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसका शिलान्यास किया। स्टेशन शुरू होने से वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग आधुनिक मशीनों से होगी।
- हमीरपुर से लापता विवाहिता अंब में मिली, डिजिटल लोकेशन से पुलिस ने लगाया पता
हमीरपुर स्थित ससुराल से लापता हुई 35 वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने ऊना जिले के अंब थाना क्षेत्र में तलाश लिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल लोकेशन की मदद से उसका पता लगाया। महिला को अंब थाने बुलाकर पूछताछ की गई है।
- त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र मेले का आगाज, 400 से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात
सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मेला क्षेत्र में 400 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।
- ऊना में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में डॉ. प्रियंका शर्मा निलंबित, 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता रीना देवी और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. प्रियंका शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए गठित समिति को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मौत के कारणों और उपचार में संभावित लापरवाही को लेकर जांच जारी है।
- हिमाचल के कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली से पहले मिल सकता है DA, बकाया एरियर पर CM सुक्खू का आश्वासन
हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) की किस्त और बकाया एरियर मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के शिष्टमंडल को इस दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया है। मुख्य अध्यापकों सहित अन्य वर्गों की पदोन्नति सूची भी दिवाली से पहले जारी करने का भरोसा दिया गया।
- पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में मुफ्त लंगर सेवा शुरू, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगा भोजन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए निशुल्क लंगर सेवा शुरू की गई है। वेलफेयर सोसायटी और सैनी समाज की इस पहल से दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज करवाने आने वाले लोगों को दोपहर में मुफ्त भोजन मिलेगा।
- हिमाचल में पोषण नीति-2026 को मंजूरी, आंगनबाड़ी और स्कूलों की थाली में शामिल होगा पहाड़ी खाना
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने सुरक्षित अन्न-निरोगी जन अभियान के तहत न्यूट्रिशन पॉलिसी-2026 को मंजूरी दी है। इसके तहत आंगनबाड़ी और स्कूलों के पोषण कार्यक्रमों में कोदा, फाफरा, राजमाह, कुलथ और चौलाई जैसे पारंपरिक हिमाचली खाद्य पदार्थों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार ने अगले 10 वर्षों में बच्चों में कुपोषण की दर कम करने का लक्ष्य रखा है।
- सेवानिवृत्त अध्यापकों के वित्तीय लाभ लंबित, मेडिकल बिलों की अदायगी न होने पर जताई चिंता
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में सेवानिवृत्त अध्यापक संघ की बैठक में लंबित वित्तीय लाभ, डीए की किस्तों और मेडिकल बिलों की अदायगी का मुद्दा उठा। संघ ने 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर मिलने वाली वेतन वृद्धियों को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग भी उठाई।
- मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना से आत्मनिर्भर बने उत्तम सिंह, सालाना 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आय
हिमाचल प्रदेश के जोगिंदरनगर उपमंडल के कुंड गांव निवासी उत्तम सिंह मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बने हैं। मछली पालन से वह सालाना करीब 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। सरकार ने तालाब निर्माण के लिए 49,600 रुपये का अनुदान दिया और उन्हें ओडिशा में प्रशिक्षण भी मिला।
- नाहन के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम, दुल्हन की तरह सजा मां का दरबार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन स्थित ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजा मां का दरबार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
- ऊना में रीना और नवजात की मौत पर भड़का गुस्सा, रेड लाइट चौक पर एक घंटे तक चक्काजाम
ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के दौरान रीना कुमारी और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने रेड लाइट चौक पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में संबंधित डॉक्टर की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग उठाई गई। स्वास्थ्य विभाग के लिखित आश्वासन और मृतका के पति की अपील के बाद रास्ता खोला गया।
- चंबा में सीटू का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर जताया विरोध
चंबा में सीटू कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। सीटू ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
- JNU के पूर्व प्रोफेसर के मामले पर शिमला में BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव
JNU के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजाम से जुड़े मामले को लेकर शिमला में बीजेपी ने प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, डॉ. अकोइजाम पहले आरोपों को खारिज कर चुके हैं।
- जोगिंदरनगर में जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता शुरू, 160 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल जोगिंदरनगर में 8वीं जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में मंडी जिले के विभिन्न क्लबों और स्कूलों के 160 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन कई आयु और भार वर्गों में मुकाबले हुए।
- हिमाचल में EMRSST-2027 के तहत ST वर्ग को मिलेगा 90% प्रभावी आरक्षण, HPBOSE ने बदली व्यवस्था
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने EMRSST-2027 की आरक्षण व्यवस्था में संशोधन किया है। विशेष श्रेणियों के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर निर्धारित 10% आरक्षण एसटी वर्ग में समायोजित होगा, जिससे प्रभावी आरक्षण 90% हो जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संशोधित प्रॉस्पेक्टस पढ़ने की सलाह दी है।
- नैना देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों की तैयारियां पूरी, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड से मंगवाए विदेशी फूलों से होगी सजावट
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मंदिर की भव्य सजावट लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार सजावट में ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड से मंगवाए गए विदेशी फूलों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
- IIM सिरमौर में बिजनेस कॉन्क्लेव ‘पिनेकल 4.0’ का आयोजन, 15 नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों से साझा किए अनुभव
IIM सिरमौर में औद्योगिक संबंध एवं प्रायोजन समिति की ओर से बिजनेस कॉन्क्लेव ‘पिनेकल 4.0’ आयोजित किया गया। इसमें देशभर की 15 नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विद्यार्थियों के साथ फाइनेंस, मार्केटिंग, टूरिज्म और HR से जुड़ी जानकारियां साझा कीं।
- शाख मंडी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में दीपक जंडेवा के गीतों ने बांधा समां, तरुण भंडारी को किया याद
शाख मंडी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में दीपक जंडेवा, परीक्षित, शक्ति सिंह, दीपिका और मुस्कान ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। बल्ह घाटी के लोकनृत्य ‘लुड्डी’ ने हिमाचल की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। इस दौरान समाजसेवी तरुण भंडारी के योगदान को भी याद किया गया।
- NIT हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ का दूसरा दिन, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दिया विकसित भारत का संदेश
NIT हमीरपुर में ‘विज्ञानमय भारत, विकसित भारत’ थीम पर आयोजित शिक्षा महाकुंभ 2026 के दूसरे दिन राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने भी युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य के लिए प्रेरित किया।
- हिमाचल में बिजली पेंशनरों की बढ़ी परेशानी, 2016 से पेंशन एरियर लंबित; महंगाई भत्ता भी नहीं मिला
हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नाहन में आयोजित बैठक में लंबित वित्तीय लाभों को लेकर नाराजगी जताई गई। एसोसिएशन के महासचिव कमलेश पुंडीर ने पेंशन एरियर, महंगाई भत्ते और मेडिकल बिलों के भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया।
- नूरपुर में ‘चिट्टा मुक्त अभियान’ तेज, 60 दिनों में 52 पंचायतों तक पहुंचने का लक्ष्य
नूरपुर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत सुलयाली पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया। आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन ने 60 दिनों में क्षेत्र की 52 पंचायतों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
- ऊना के पीरनिगाह मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, बाइक रेहड़ा पलटने से दादी-पोते की मौत, 6 घायल
हिमाचल प्रदेश के ऊना में पीरनिगाह मंदिर के पास बाइक रेहड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन वर्षीय बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
- चम्बा मेडिकल कॉलेज में 1 करोड़ से अधिक की हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित, महिलाओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा
चम्बा मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान विभाग में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित की गई है। इससे महिलाओं को गर्भाशय संबंधी बीमारियों की आधुनिक जांच और उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
- राजगढ़ में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को राहत, हर महीने घर-द्वार पहुंच रही सेना की मोबाइल कैंटीन
हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को हर महीने सेना की मोबाइल कैंटीन की सुविधा मिल रही है। इससे कैंटीन से सामान खरीदने के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की परेशानी कम हुई है। पूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ ने इस सुविधा के लिए सेना के उच्च अधिकारियों का आभार जताया है।
- शिमला पहुंचते ही CM सुक्खू का मोदी सरकार पर हमला, बोले- भाजपा ने वोट चोरी कर बनाई सरकार
दिल्ली से शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र की मोदी सरकार पर आंदोलन से डरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रदर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च में शामिल होने की बात भी कही।
- हमीरपुर में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है पार्टी
हमीरपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की विपक्ष की मांग पर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री पर होली लॉज को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
- मंडी में जयराम ठाकुर का युवाओं से संवाद, बोले- निरंतर सीखते रहना ही कामयाबी की कुंजी
मंडी में आयोजित इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने निरंतर सीखने, व्यावहारिक कौशल विकसित करने और युवा नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, विकास योजनाओं की सफलता के लिए प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता को जरूरी बताया।
- लाहौल-स्पीति में ग्रे घोस्ट MTB चैलेंज 4.0 का आगाज, DC किरण भड़ाना ने दिखाई हरी झंडी
लाहौल-स्पीति में दो दिवसीय ग्रे घोस्ट MTB चैलेंज 4.0 साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त किरण भड़ाना ने किया। ड्रिलबुरी एपिक ट्रैक पर आयोजित इस प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों के प्रतिभागी अपनी साइकिलिंग क्षमता और सहनशक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं।
- करसोग वन विभाग की कार्रवाई: पिकअप से 1364 लीटर देवदार का तेल जब्त, कीमत 2.32 लाख रुपये
हिमाचल प्रदेश के करसोग वन विभाग ने रायगढ़-जंजैहली सड़क पर गश्त के दौरान पिकअप से 1364 लीटर देवदार का तेल बरामद किया है। तेल की अनुमानित कीमत 2,32,800 रुपये बताई गई है। पांच दिन के भीतर वन विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। मामले में पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
- हमीरपुर के करोट स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर का शुभारंभ
हमीरपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर शुरू हुआ। शिविर में स्वयंसेवी स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे।
- NIT हमीरपुर में छठा शिक्षा महाकुंभ, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिक्षा में संस्कारों पर दिया जोर
NIT हमीरपुर में आयोजित छठे शिक्षा महाकुंभ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिक्षा में संस्कारों और नैतिक मूल्यों को शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षक चयन प्रक्रिया में सुधार की जरूरत बताई और नशे की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने की योजना साझा की।
- नूरपुर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 116 ग्राम चरस और 10.47 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 116 ग्राम चरस और 10.47 ग्राम चिट्टा बरामद करने के साथ दोनों मामलों में एक-एक वाहन कब्जे में लिया है।
- मंडी के जरोल स्कूल में करियर काउंसलिंग शिविर, विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी
मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जरोल में भविष्य सेतु कार्यक्रम के तहत करियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार, कौशल विकास तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
- धर्मशाला में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद, त्रियुंड और क्रिकेट स्टेडियम पहुंच रहे सैलानी
हिमाचल प्रदेश में सुहाना मौसम होते ही पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। धर्मशाला में पर्यटक क्रिकेट स्टेडियम और त्रियुंड ट्रेक पहुंच रहे हैं, जबकि बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के लिए भी सैलानी पहुंच रहे हैं। आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
- मड़ेढ़ा गांव में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर, करीब 70 मरीजों का किया उपचार
राजगढ़ उपमंडल के मड़ेढ़ा गांव में आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 70 मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस दौरान 62 लोगों के शुगर और 61 लोगों के हीमोग्लोबिन टेस्ट किए गए। ग्रामीणों को योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।
- बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, NHAI की प्रदेश स्तरीय बैठक में होगी चर्चा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को NHAI की प्रदेश स्तरीय बैठक के सिलसिले में बिलासपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद कंगना रनौत, सांसद हर्ष चौहान और राजीव भारद्वाज सहित कई नेता मौजूद रहे।
- मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, हरोली के विकास का संकल्प दोहराया
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जन्मदिन घनपुर भूला स्थित पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवा कांग्रेस के रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
- ऊना अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
- कांगड़ा में 6.24 ग्राम चिट्टे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भट्ठा रोड स्थित गर्ग कॉलोनी में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों से 6.24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी कब्जे में ले ली है। मामले में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
- नेरचौक में HRTC परिचालक से मारपीट का आरोप, निजी बस ऑपरेटर के एजेंट पर FIR
मंडी-छतरी रूट पर चलने वाली HRTC बस के परिचालक से नेरचौक में कथित मारपीट का मामला सामने आया है। परिचालक संतोष कुमार ने निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। एसपी मंडी विनोद कुमार के अनुसार, बल्ह थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- सोलन की 46 साल पुरानी रामलीला का मंचन रहेगा जारी, प्रशासन के आश्वासन के बाद मंडल ने बदला फैसला
सोलन में 46 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा पर मंडराया संकट अब टल गया है। श्री सनातन धर्म रामलीला मंडल ने प्रशासन, नगर निगम के महापौर, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के आश्वासन के बाद मंचन जारी रखने का फैसला लिया है। मंडल को नए रामलीला मंच के निर्माण की उम्मीद है।
- फूल लेकर इंतजार करते रहे भाजपा कार्यकर्ता, कंगना रनौत बिना रुके सीधे सर्किट हाउस पहुंचीं
मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के बिलासपुर पहुंचने पर स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता फूल लेकर खड़े रहे। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि कंगना रुककर उनका अभिवादन स्वीकार करेंगी, लेकिन वह बिना रुके सीधे सर्किट हाउस में दाखिल हो गईं।
- शिमला में सूट खरीदने के चक्कर में महिला से 46 हजार की साइबर ठगी, 15-20 बार करवाए ट्रांजेक्शन
शिमला के बालूगंज में सोशल मीडिया से सूट खरीदना एक महिला को महंगा पड़ गया। पार्सल भेजने के बहाने ठगों ने महिला से 15 से 20 बार ट्रांजेक्शन करवाकर करीब 46 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद बालूगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- पांवटा साहिब के Y-Point पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार महिला को कुचला, हालत गंभीर
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में Y-Point पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- वल्लभ कॉलेज मंडी में मनाया भारतीय वायु सेना दिवस, 53 एनसीसी कैडेटों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर एनसीसी एयर विंग की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 53 कैडेटों ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय वायु सेना के शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डालने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
- रामपुर में खाई में गिरी HRTC बस, एक युवक की मौत, 15 से अधिक घायल
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर में शुक्रवार सुबह HRTC बस सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों और बचाव दलों ने घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया।
- महिला पुलिसकर्मी से ठगी का मामला सुलझा, मेरठ से एक आरोपी गिरफ्तार
ऊना के अरविंद मार्केट में महिला पुलिसकर्मी से सोने के आभूषण ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार राज्यों में छानबीन के बाद आरोपी तक पहुंच बनाई, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
- पद्धर में ‘जोश टीम’ का शुभारंभ, टीबी मुक्त हुई 5 पंचायतें सम्मानित
पद्धर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश टीम’ के शुभारंभ को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बरोट, चुक्कू, कुफरी, रोपा और डलाह पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनने पर सम्मानित किया गया।
- चंबा में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन
चंबा जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी और पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग उठाई।
- चंबा कॉलेज में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को लेकर एबीवीपी का आंदोलन का ऐलान
राजकीय महाविद्यालय चंबा में विभिन्न विषयों के प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को लेकर एबीवीपी ने चिंता जताई है। संगठन ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द पद भरने की मांग की और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
- चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में गूंजे विभिन्न सामाजिक मुद्दे, श्मशान घाटों की बदहाली पर जताई चिंता
चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में शहर की बुनियादी समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। श्मशान घाटों की बदहाली, आपातकालीन मार्ग पर जाम और रावी व्यू कैफे रोड के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग की गई।
- चंबा की 19 ग्राम पंचायतें क्षय रोग मुक्त घोषित, प्रधानों को उपायुक्त ने किया सम्मानित
चंबा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षय रोग मुक्त घोषित 19 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया और टीबी उन्मूलन में पंचायतों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।