मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

चंबा की 19 ग्राम पंचायतें क्षय रोग मुक्त घोषित, प्रधानों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

सार

चंबा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षय रोग मुक्त घोषित 19 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया और टीबी उन्मूलन में पंचायतों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

TV Incharge

2 मिनट
चंबा की 19 ग्राम पंचायतें क्षय रोग मुक्त घोषित, प्रधानों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ, पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘जोश अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षय रोग मुक्त घोषित 19 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया तथा टीबी उन्मूलन के लिए पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को और मजबूत करने का आह्वान किया।

टीबी उन्मूलन में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत, हिमाचल और चंबा के लक्ष्य को हासिल करने में ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने टीबी मुक्त घोषित पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि इन पंचायतों द्वारा किए गए प्रयास अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक हैं।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से इन प्रयासों को लगातार जारी रखने और आगामी चरणों में बेहतर उपलब्धियां हासिल करने का आह्वान किया।

समय पर जांच और उपचार जरूरी

उपायुक्त ने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका निःशुल्क उपचार उपलब्ध है और निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से उपचार लेने से रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि बीमारी की समय पर पहचान हो और व्यक्ति बिना किसी झिझक के अपनी जांच करवाए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के संभावित मामलों की पहचान कर लोगों को जांच और उपचार के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना

उपायुक्त ने टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से चंबा को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

इस दौरान उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पूरी को टीबी उन्मूलन की दिशा में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया।

‘जोश अभियान’ के उद्देश्यों की दी जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने ‘जोश अभियान’ के उद्देश्यों की जानकारी साझा की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें