मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन अब जनता के हाथों में: नरेश चौहान

सार

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर कहा कि आंदोलन में कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने भी भाग लिया। उन्होंने SIR की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर से जुड़े मामले में उन्होंने कहा कि गलत करने वाले को परिणाम भुगतना होगा।

TV Incharge

2 मिनट
वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन अब जनता के हाथों में: नरेश चौहान

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की उठाई मांग, SIR की निष्पक्षता पर सवाल; कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर से जुड़े मामले पर बोले—दोषी को भुगतना होगा परिणाम

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर कहा कि इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता पहुंची थी। प्रदर्शन के दौरान जिस तरह का जोश और जज्बा देखने को मिला, वह अलग था।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में संस्थाओं को नियंत्रित कर वोट चोरी की गई और तानाशाही तरीके से देश चलाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अब इस तरह की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

नरेश चौहान ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें कहीं भी निष्पक्षता नजर नहीं आई। उन्होंने मांग की कि चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए। उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ले ली है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आने की अपील की।

कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर से जुड़े मामले पर बोले

कांग्रेस सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर से जुड़े आरोपों के मामले में भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेश चौहान ने कहा कि यदि मामले की जांच हो रही है, तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसने भी गलत किया है, उसे उसका सामना करना पड़ेगा।

नरेश चौहान ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को यह भी याद रखना चाहिए कि उसकी विचारधारा से जुड़े नेताओं पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस मामले को उठाया जा रहा है।

विक्रम ठाकुर के व्यवहार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर की ओर से पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान किए गए कथित अभद्र व्यवहार पर भी नरेश चौहान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें