मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

छोटी काशी मंडी में 50 साल बाद रामकथा का आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

सार

छोटी काशी मंडी के माता बंगलेश्वरी मंदिर में वीर मंडल की ओर से नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। करीब 50 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रही रामकथा का समापन विजयदशमी पर पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा।

TV Incharge

2 मिनट
छोटी काशी मंडी में 50 साल बाद रामकथा का आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

माता बंगलेश्वरी मंदिर में नौ दिवसीय रामकथा शुरू, वीर मंडल 60 साल पुरानी कलश यात्रा की परंपरा को संजोने में जुटा

छोटी काशी मंडी की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने के उद्देश्य से वीर मंडल की ओर से माता बंगलेश्वरी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस आयोजन के माध्यम से संस्था धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ पुरानी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

वीर मंडल मंडी की एक सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है, जो वर्षों से विभिन्न धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में कलश यात्रा निकालने की परंपरा पिछले करीब 60 वर्षों से चली आ रही है। वहीं, इस बार लगभग 50 वर्षों के अंतराल के बाद रामकथा का आयोजन किया जा रहा है।

मान्यता है कि माता बंगलेश्वरी मंदिर की स्थापना विजयदशमी के दिन हुई थी। इसी धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए रामकथा का समापन विजयदशमी के अवसर पर किया जाएगा। समापन पर 20 तारीख को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • रामकथा
  • कलश यात्रा
  • बंगलेश्वरी मंदिर
  • वीर मंडल
  • धार्मिक आयोजन
  • सांस्कृतिक विरासत
  • छोटी काशी मंडी
  • विजयदशमी
  • सांस्कृतिक परंपरा
  • भंडारा

इस खबर को शेयर करें