मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बडोली देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर सर्वजीत सिंह ने लिया जनसंपर्क अभियान का संकल्प

सार

झंडूता के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नेता सर्वजीत सिंह ने पहले नवरात्र पर बडोली देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपमंडल के गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

TV Incharge

2 मिनट
बडोली देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर सर्वजीत सिंह ने लिया जनसंपर्क अभियान का संकल्प

गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे, नशे के दुष्प्रभावों और सरकारी योजनाओं के प्रति करेंगे जागरूक

झंडूता उपमंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नेता सर्वजीत सिंह ने पहले नवरात्र के अवसर पर बडोली देवी मंदिर में माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी मंदिर में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने जनसेवा और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए सर्वजीत सिंह ने कहा कि पहले नवरात्र का दिन उनके लिए सौभाग्य का अवसर है। माता बडोली देवी का आशीर्वाद लेकर उन्होंने झंडूता उपमंडल के प्रत्येक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयास करना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

सर्वजीत सिंह ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की जरूरतों और समस्याओं को समझा जाएगा। सामने आने वाली समस्याओं को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए जा सकें।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

इस अवसर पर रणवीर सिंह चंदेल, मनमोहन, बलदेव शर्मा, कर्म चंद, पवन कुमार, जगन्नाथ, सीता राम, यशपाल, जितेन्द्र कुमार, दिलवर और सुखदेव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • सरवजीत सिंह
  • जनसंपर्क अभियान
  • बडोली देवी
  • नशा मुक्ति
  • समाज सेवा
  • जनहित योजनाएं
  • नवरात्र

इस खबर को शेयर करें