समाचार संग्रह: पृष्ठ 15
- गुरुकुल स्कूल पधर में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण और सुदामा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पधर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, सुदामा और द्वारपालों पर आधारित नाटक, झांकियों, भजन और नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
- बैजनाथ में 200 किसानों को मिले इलेक्ट्रिक स्प्रे पंप, अनुराग शर्मा ने विकास कार्यों का दिया ब्यौरा
बैजनाथ की ग्राम पंचायत सेहल में वाटरशेड विकास घटक 2.0 के तहत करीब 200 किसानों को इलेक्ट्रिक स्प्रे पंप वितरित किए गए। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने श्मशान घाट और सड़क के लिए 5-5 लाख रुपये देने समेत कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।
- हिमाचल में अब विधायकों को मिलेगी झंडी, हर जिले के लिए होगा अलग फ्लैग
हिमाचल प्रदेश में अब विधायकों को भी सरकारी झंडी मिलेगी। हर जिले के लिए अलग फ्लैग निर्धारित होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने मानसून सत्र के अंतिम दिन इसकी घोषणा की और एक सप्ताह में अधिसूचना जारी करने की बात कही। वहीं सरकार ने दिसंबर 2026 तक 18 हजार सरकारी नौकरियां देने का दावा किया है।
- हिमाचल के टैक्सी-पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत, वाहनों की उम्र सीमा 12 से बढ़कर 15 साल होगी
हिमाचल के टैक्सी और पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुकेश अग्निहोत्री की नितिन गडकरी से मुलाकात में टूरिस्ट परमिट वाहनों की उम्र सीमा 12 से बढ़ाकर 15 साल करने और कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा करने पर सहमति बनी।
- हमीरपुर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, तीन महीने बाद होगी पदाधिकारियों के काम की समीक्षा
हमीरपुर जिला कांग्रेस की लंबे समय से अटकी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि पदाधिकारियों की तीन महीने तक समीक्षा होगी और बेहतर प्रदर्शन न करने वालों को हटाया जा सकता है।
- सात दिन तक बेटे के लौटने का इंतजार करती रही मां, पत्नी को था चमत्कार का भरोसा; अब व्यास किनारे मिला रमेश का शव
पंडोह के छह मील में हादसे के बाद सात दिन से व्यास नदी में लापता रमेश कुमार का शव धर्मपुर के कांडापतन में बरामद हुआ। लाहौल से सब्जियां लेकर पंजाब जा रहे रमेश परिवार के इकलौते सहारे थे। तेज बहाव उनके शव को कई किलोमीटर दूर ले गया।
- कल्लर पंचायत में नि:शुल्क मेडिकल कैंप, 200 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच
ग्राम पंचायत कल्लर में इंडस अस्पताल के सौजन्य से नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श देने के साथ ईसीजी जांच और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाईं।
- बिलासपुर में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9.11 ग्राम नशे के साथ तीन युवक गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर 9.11 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और अब सप्लायर व पूरे नशा नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
- पालमपुर-धर्मशाला मार्ग पर लड़ते सांडों की चपेट में आया बुजुर्ग दंपती, स्कूटर से गिरकर दोनों घायल
पालमपुर-धर्मशाला मार्ग पर आइडीबीआइ बैंक के सामने दो सांडों की लड़ाई की चपेट में आने से स्कूटर सवार बुजुर्ग दंपती घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से बेसहारा पशुओं को सड़कों से हटाने की मांग की है।
- नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हिमाचल की पहली जटिल रोबोटिक सर्जरी, 65 वर्षीय महिला की पित्ताशय की पथरी और गर्भाशय-अंडाशय की रसौली का एक साथ सफल ऑपरेशन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हिमाचल की पहली जटिल रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। 65 वर्षीय महिला की पित्ताशय की पथरी और गर्भाशय-अंडाशय की रसौली का एक साथ ऑपरेशन किया गया।
- हिमाचल के 150 स्कूल बिना शिक्षक, 3500 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक; विधानसभा में उठा शिक्षकों की कमी का मुद्दा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा। पच्छाद में 12 स्कूल बिना शिक्षक चलने का मामला सामने आया। शिक्षा मंत्री ने 6500 और शिक्षकों की भर्ती का आश्वासन दिया, जबकि मुख्यमंत्री ने सिंगल टीचर स्कूलों के लिए नीति बनाने की बात कही।
- धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे, ‘100 इयर्स में 100 इनिशिएटिव्स’ के तहत होंगे कई कार्यक्रम
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया जा रहा है। OSA ने ‘100 इयर्स में 100 इनिशिएटिव्स’ थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की है। लकी ड्रॉ से जुटाई जाने वाली पूरी राशि रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कैंसर पीड़ितों और जरूरतमंद लोगों की मदद में खर्च की जाएगी।
- कोटला कलां के श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बाबा बाल जी महाराज से लिया आशीर्वाद
श्री जन्माष्टमी के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कोटला कलां स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज तथा कथा वाचक गौरदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया।
बाबा बाल जी महाराज ने मुख्यमंत्री को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा फरवरी में होने वाले वार्षिक धार्मिक सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
- कांगड़ा में बन रहा नॉर्थ इंडिया का पहला दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान, पहले चरण का 90 फीसदी काम पूरा
कांगड़ा के बनखंडी में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहे नॉर्थ इंडिया के पहले दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान के पहले चरण का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पार्क में वन्यजीव अस्पताल, रेस्क्यू सेंटर, क्वारंटाइन सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटर, एक्वेरियम, पार्किंग और एंट्री प्लाजा समेत कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
- सोलन में स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को लेकर निकली विशाल रैली, 100 छात्र-छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रैली निकाली गई। करीब 100 छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली में भाग लेकर स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।
- नूरपुर में तेज बारिश के बीच भरभरा कर गिरा गरीब का मकान, बाल-बाल बची मांगों राम की जान
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरूही के जड़ा गांव में तेज बारिश के बीच एक मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। घर के अंदर सो रहे मांगों राम दीवारों से ईंटें गिरने की आहट मिलते ही बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे में मकान और घरेलू सामान मलबे में दब गया है।
- छह मील हादसे में लापता रमेश भाई की तलाश के बीच कांडापतन में मिला अज्ञात शव, पहचान के लिए परिवार रवाना
पंडोह के छह मील के पास व्यास नदी में जीप गिरने के हादसे के बाद लापता रमेश भाई की तलाश के बीच धर्मपुर के कांडापतन में व्यास नदी किनारे अज्ञात शव मिला है। शव की पहचान के लिए रमेश भाई के परिवार को धर्मपुर भेजा गया है, हालांकि पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और परिवार द्वारा पहचान होने तक शव को रमेश भाई का मानना जल्दबाजी होगी।
- कुल्लू में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, पंजाब में बिक्री के लिए ले जाई जा रही 500 पेटी बीयर बरामद
कुल्लू में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन और अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जड़ूड़ में नियमित नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से पंजाब में बिक्री के लिए ब्रांड की गई 500 पेटी बीयर यानी 7,200 बोतलें बरामद की गईं। मामले में सुंदर थाना में FIR दर्ज की गई है।
- जुब्बल के चराऊ गांव में भीषण अग्निकांड, लोकेंद्र चौहान के दो मकान जलकर राख
शिमला के जुब्बल क्षेत्र के चराऊ गांव में लोकेंद्र चौहान के घर में अचानक आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आए दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
- बरठी के संगास्वी में धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड को लेकर परिजनों में आक्रोश, SP-DC से मिलकर की कड़ी कार्रवाई की मांग
बिलासपुर के बरठी क्षेत्र के संगास्वी में धर्मेंद्र सिंह की हत्या के मामले में स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त से मुलाकात की। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
- हिमाचल हाईकोर्ट से बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट के शिक्षक को बड़ी राहत, 60 साल की उम्र तक सेवा में रखने का आदेश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध द्वारा संचालित कॉलेज के शिक्षक जोगिंदर पाल को बड़ी राहत दी है। खंडपीठ ने उन्हें 60 वर्ष की आयु तक सेवा में बनाए रखने का आदेश देते हुए एकलपीठ के अंतरिम आदेश को रद्द कर दिया। हालांकि, 60 वर्ष से आगे किसी तरह का सेवा विस्तार नहीं मिलेगा और यह आदेश मुख्य याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
- शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, 40 अवैध कब्जे हटाए; जेसीबी से कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान
शहर में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान के दौरान करीब 40 अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई किसी एक व्यक्ति या वर्ग के खिलाफ नहीं है और भविष्य में भी इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।
- DAV पब्लिक स्कूल आलमपुर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चों ने मोहा मन
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चे राधा-कृष्ण के आकर्षक रूप में विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मटकी फोड़ कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
- हिमाचल की आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार, कर्मचारियों-पेंशनरों की सभी देनदारियां समय-समय पर होंगी अदा: CM सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। सरकार वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों की देनदारियों का भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ सभी लंबित देनदारियां समय-समय पर अदा की जाएंगी।
- मालरोड शिमला के ‘सहकार सदन’ का होगा कायाकल्प, CM सुक्खू ने 2.85 करोड़ के नवीनीकरण कार्य का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मालरोड शिमला स्थित ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। 2.85 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को 15 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में
कुल्लू जिले में 14 वर्षीय नाबालिग से कथित यौन अपराध का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर 25 वर्षीय युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- गोबिंद सागर की लहरों पर दिखेगा नेवल एनसीसी कैडेट्स का जज्बा, ‘संकल्प’ अभियान में 70 कैडेट्स लेंगे हिस्सा
बिलासपुर में 9 से 18 सितंबर तक राज्य स्तरीय नेवल एनसीसी जल साहसिक अभियान ‘संकल्प’ आयोजित किया जाएगा। अभियान में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के 70 कैडेट्स हिस्सा लेंगे। कैडेट्स गोबिंद सागर सहित बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के जलमार्गों में साहसिक गतिविधियों के साथ आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
- जाबली में दुकान में घुसा बारिश का तेज पानी, भागकर दुकानदार ने बचाई जान
सोलन के धर्मपुर क्षेत्र के जाबली में सुबह हुई तेज बारिश के दौरान एक दुकान में अचानक भारी मात्रा में पानी घुस गया। पानी का तेज बहाव देखकर दुकानदार समय रहते दुकान से बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- हिमाचल की कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, अस्पताल से छुट्टी; 10 दिन होम आइसोलेशन में रहेंगी
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाई गई हैं। IGMC शिमला में उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 12 हो गए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
- सोलन के ‘रेड गोल्ड’ टमाटर की बंपर पैदावार, लेकिन भाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता
हिमाचल के सोलन में इस बार ‘रेड गोल्ड’ टमाटर की पैदावार अच्छी रही है, लेकिन शुरुआती दौर में किसानों को अपेक्षित मंडी भाव नहीं मिल पाया। कम बारिश से फसल को नुकसान कम हुआ और उत्पादन बेहतर रहा। पिछले कुछ दिनों में दाम में सुधार से किसानों को राहत मिली है, जबकि अब उनकी नजर आने वाले दिनों के मंडी भाव पर टिकी है।
- कोटला कलां के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, राज्यपाल कवेंद्र गुप्ता और अनुराग ठाकुर ने लिया बाबा बाल जी का आशीर्वाद
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोटला कलां स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कवेंद्र गुप्ता और सांसद अनुराग ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की और राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। राज्यपाल ने भावी पीढ़ी को सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया।
- पधर-बिजनी सुपर हाईवे पर साहल के पास हादसा, टिप्पर से गिरकर युवक की मौत
पधर से बिजनी तक बन रहे सुपर हाईवे पर साहल के पास टिप्पर पूल से टकरा गया। हादसे में टिप्पर में सवार युवक फ्रंट शीशा टूटने के कारण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पधर अस्पताल से मंडी रेफर किए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
- हिमाचल विधानसभा के अंतिम दिन 92 सवालों पर घिरी सरकार, OPS से ड्रेजिंग तक सदन में उठे अहम मुद्दे
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र की अंतिम बैठक में 92 सवाल पूछे गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी पात्र कर्मचारियों को OPS का लाभ देने की बात कही, जबकि जयराम ठाकुर ने कर्मचारी-पेंशनर आंदोलनों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। ब्यास नदी में ड्रेजिंग के जरिए बाढ़ जोखिम कम करने और राजस्व जुटाने की योजना भी सदन में सामने आई।
- राजेंद्र वशिष्ट बने हिमाचल प्रदेश के FADA राज्य अध्यक्ष, ऑटोमोबाइल सेक्टर में देवभूमि ग्रुप की मजबूत पहचान
देवभूमि ग्रुप कम्पनीज के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेंद्र वशिष्ट को FADA का हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष चुना गया है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 2011 से सक्रिय देवभूमि ग्रुप आज Hyundai, Škoda और Tata Motors की डीलरशिप के साथ प्रदेश के प्रमुख ऑटोमोबाइल समूहों में शामिल है और एक हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध करा रहा है।
- सुबह जल्दी लौटने का वादा कर घर से निकले थे मनीष, हादसे ने 9 साल के बेटे से हमेशा के लिए छीना पिता का साया
मंडी के पुलघराट के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में केनरा बैंक मैनेजर मनीष भाटिया की मौत हो गई। 39 वर्षीय मनीष सुबह घर से जल्दी लौटने का वादा कर बैंक के काम से निकले थे, लेकिन कार के सुकेती खड्ड में गिरने से उनकी जान चली गई। उनके पीछे पत्नी और 9 साल का बेटा रह गया है।
- एक सप्ताह बाद भी नहीं मिली जीप और न ही चालक का शव, पंडोह में फिर नाकाम हुआ सर्च ऑपरेशन
मंडी के पंडोह में 27 अगस्त की रात ब्यास नदी में समाई सब्जी से लदी जीप और उसके चालक का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंगलवार को गोताखोरों ने जीप को पानी में देखा था, लेकिन बुधवार को रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले रस्सियां टूट चुकी थीं।
- हिमाचल विधानसभा में राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पास, भर्ती और वित्तीय फैसलों पर बढ़ेगी निगरानी
हिमाचल विधानसभा में ‘हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित हो गया। संशोधन के बाद विश्वविद्यालयों में वित्तीय फैसलों, भर्ती, पद सृजन, पदोन्नति और वेतन-भत्तों पर वित्त समिति की भूमिका बढ़ेगी। सीएम सुक्खू ने कर्ज और अन्य मुद्दों पर भी पूर्व भाजपा सरकार को घेरा।
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हादसा, सड़क पर आई मिट्टी से अनियंत्रित होकर पुलिया पर पलटा ट्रक
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुनण के पास सड़क पर जमा मिट्टी के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया पर पलट गया। हादसे में ट्रक को काफी नुकसान हुआ, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने सड़क से मिट्टी हटाने की मांग की है।
- बिलासपुर में भारी बारिश से करीब 3 करोड़ का नुकसान, PWD को सबसे ज्यादा क्षति
बिलासपुर जिले में भारी बारिश से विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों को करीब 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। PWD को 2.70 करोड़, जल शक्ति विभाग को 31 लाख रुपये की क्षति हुई। बारिश से 7 मकान, 3 गौशालाएं और 11 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
- सोलन में पानी के बिल नहीं चुकाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई, चार कनेक्शन काटे
नगर निगम सोलन ने लंबे समय से पानी के बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वार्ड नंबर पांच से अभियान की शुरुआत करते हुए चार पानी के कनेक्शन काटे गए। निगम के अनुसार करीब 3.20 करोड़ रुपये के पानी के बिल बकाया हैं।
- बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, परिवार सर्विलांस पर
बिलासपुर के 64 वर्षीय बुजुर्ग की IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। BMO की अध्यक्षता में टीम ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की। फिलहाल किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं और पूरे परिवार को सर्विलांस पर रखा गया है।
- भटोली-मल्यावर सड़क की हालत खस्ताहाल, गहरे गड्ढों से परेशान लोग; DC से लगाई गुहार
बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की भटोली-मल्यावर सड़क की खराब हालत से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण बरसात में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रभावित लोगों ने उपायुक्त राहुल कुमार से सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की।
- बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- विधानसभा में क्षेत्र के सवालों के नहीं मिले संतोषजनक जवाब
बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को निराशाजनक बताते हुए सरकार पर क्षेत्र के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी, सड़क, सिंचाई, रोजगार और कर्मचारियों से जुड़े मामलों को लेकर सरकार को घेरा।
- हिमाचल में रोपवे परियोजनाओं पर सरकार का फोकस, शिमला रोपवे की लागत 2,700 करोड़
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में रोपवे परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई। सीएम सुक्खू ने कहा कि रोपवे सरकार की प्राथमिकता हैं और पीपीपी व ईएपी मोड पर निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। शिमला रोपवे की लागत करीब 2,700 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
- मंडी शिवरात्रि मेले में देवी-देवताओं के लिए कॉलेज ग्राउंड में बनेगा विशेष स्थान, 6.54 करोड़ की विकास परियोजना को मंजूरी
मंडी के वल्लभ राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर के विकास कार्यों को प्रशासनिक और व्यय स्वीकृति मिल गई है। करीब 6.54 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के तहत लैंडस्केपिंग, रैंप, बायो इंजीनियरिंग और वाटर प्रूफिंग सहित विभिन्न कार्य होंगे। कॉलेज के दोनों भवनों के बीच खाली स्थान को शिवरात्रि मेले के दौरान देवी-देवताओं के विराजने के लिए भी विकसित किया जाएगा।
- ड्यूटी के दौरान CISF जवान राहुल रंधावा का हार्ट अटैक से निधन, पत्नी ने दी अर्थी को कंधा; बेटों ने दी मुखाग्नि
कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। बुधवार को पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। पत्नी अंजना ने पति की अर्थी को कंधा दिया, जबकि दोनों बेटों ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
- RCFC संस्थान के स्थानांतरण के विरोध में 14वें दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी, 7 सितंबर को जोगिंदर नगर में होगी महारैली
RCFC संस्थान को जोगिंदर नगर से सोलन स्थानांतरित करने के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। संघर्ष समिति ने संस्थान की बहाली तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। वहीं 7 सितंबर को प्रस्तावित जन आक्रोश महारैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
- डंगरी स्कूल की जर्जर हालत पर उठे सवाल, 2023 से खराब भवन में पढ़ रहे बच्चे; क्या हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
सोलन की डंगरी पंचायत के सरकारी स्कूल की जर्जर हालत ने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार भवन की स्थिति वर्ष 2023 से खराब है और कई बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अब पंचायत प्रधान, प्रधानाचार्य और SMC सदस्यों ने डीसी सोलन से मुलाकात कर मरम्मत के लिए फंड जारी करने की मांग की है।
- जोगिंदर नगर की अनुष्का ठाकुर ने NEET में लहराया परचम, IGMC शिमला में हासिल की MBBS सीट
ग्राम पंचायत लांगणा के प्रैण गांव की मेधावी बेटी अनुष्का ठाकुर ने NEET में शानदार प्रदर्शन कर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में MBBS की सीट हासिल की है। अनुष्का ने 579 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 18,610वीं और हिमाचल प्रदेश में 53वीं रैंक हासिल की है।
- कांगड़ा-चंबा समेत चार जिलों में RTO फ्लाइंग की कार्रवाई, 2,953 चालान से वसूले 83.15 लाख रुपये
कांगड़ा, चंबा, ऊना समेत चार जिलों में आरटीओ फ्लाइंग ने अप्रैल से 30 अगस्त तक 2,953 चालान किए हैं। इन चालानों से 83,15,200 रुपये की कंपाउंडिंग राशि वसूल की गई। अधिकारियों के अनुसार ओवरलोडिंग की जांच के लिए वाहन की निर्धारित क्षमता और वास्तविक वजन का मिलान किया जाता है, जबकि पारदर्शिता के लिए बॉडी कैमरों का भी इस्तेमाल हो रहा है।
- घ्याल स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 14 स्कूलों के 120 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घ्याल में सदर और स्वारघाट जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के करीब 120 खिलाड़ी छात्र विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
- पुरानी पेंशन और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन की मांग, शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का प्रदर्शन
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को बिजली बोर्ड में समायोजित करने की मांग को लेकर बुधवार को शिमला के चौड़ा मैदान में बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए।
- ठियोग झड़प मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 21 गिरफ्तार
शिमला जिले के ठियोग में 15-16 अगस्त को दो गुटों के बीच हुए विवाद और आपसी झड़प के मामलों में पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को पुलिस ने दो अलग-अलग अभियोगों में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद ठियोग घटनाक्रम से जुड़े तीनों अभियोगों में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 21 हो गई है।
- नूरपुर स्कूल पहुंचीं नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
नूरपुर नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
- फीस वृद्धि, रोजगार और नशे के खिलाफ ABVP की हुंकार, हमीरपुर में 8 सितंबर को निकलेगी विशाल रैली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 8 सितंबर को हमीरपुर में शिक्षा, फीस वृद्धि, रोजगार, कानून-व्यवस्था, नशे और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर विशाल रैली आयोजित करेगी। ABVP प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने प्रदेश सरकार पर छात्र हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रैली में 3000 से 4000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।
- अनुराग ठाकुर पर कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान का हमला, बोले- जनता को अपनी सांसद निधि और उपलब्धियों का हिसाब दें
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग ठाकुर प्रदेश में कांग्रेस सरकार और केंद्र में कांग्रेस नेताओं को घेरते हैं, लेकिन अपनी सांसद निधि और हिमाचल से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं देते।
सांख्यान ने सांसद से अपनी उपलब्धियों और जनहित में किए गए कार्यों का हिसाब देने की मांग की।
- हिमाचल पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की बहू भी नहीं लड़ सकेगी चुनाव
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने पंचायती राज नियमों में बड़ा संशोधन किया है। अब सरकारी या शामलात जमीन पर कब्जा करने वाले व्यक्ति के परिवार की बहू भी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेगी। नए प्रावधान के तहत अतिक्रमण के मामले में बेदखली के बाद 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक रहेगी।
- मनुस्मृति जलाने के मामले पर भाजपा युवा मोर्चा का हमला, अमन शर्मा बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनुस्मृति जलाए जाने के मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा जिला ऊना के उपाध्यक्ष अमन शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अमन शर्मा ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
- ऊना में अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- रोजगार के बजाय लॉटरी से जनता की जेब खाली कर रही कांग्रेस
ऊना में दिशा बैठक से पहले सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर ‘रील’ की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने चुनावी गारंटियों के नाम पर हिमाचल की जनता से छल किया है। उन्होंने रोजगार के बजाय लॉटरी शुरू करने के फैसले पर भी सरकार को घेरा।
- राजगढ़ में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, राजगढ़ बना ऑल राउंड बेस्ट स्कूल
राजगढ़ में अंडर-19 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की 176 छात्रा खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। कबड्डी के फाइनल में राजगढ़ ने जदोल टपरोली को एक अंक से हराकर खिताब जीता, जबकि मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ को ऑल राउंड बेस्ट स्कूल चुना गया।
- सिरमौर में मूसलाधार बारिश के बीच रूण नदी में फंसा ग्रामीण, कमर तक पहुंचा पानी; चॉपर से रेस्क्यू की तैयारी
सिरमौर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रूण नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से एक ग्रामीण नदी के बीच बने टापू पर फंस गया। पानी उसकी कमर तक पहुंच चुका है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है। ग्रामीण को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलिकॉप्टर की मांग भेजी गई है।
- IIT मंडी के छात्र की मौत, कटौला स्थित किराये के कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में IIT मंडी के एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव मंगलवार दोपहर कटौला स्थित किराये के कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि वह PHD के कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट का परिणाम आने के बाद से परेशान था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- मंडी के माहूंनाग में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के माहूंनाग के समीप बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
- हिमाचल में लॉटरी शुरू करने के फैसले के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा फैसला
हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लॉटरी प्रदेश की नई पीढ़ी को गलत दिशा में ले जाएगी। उन्होंने सरकार से फैसला तुरंत वापस लेने की मांग की।
- शिवालिक बाय मेटल कंपनी के पास एंबुलेंस और नगर निगम की पिकअप में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
शिवालिक बाय मेटल कंपनी के पास बुधवार को एंबुलेंस और नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले करुणामूलक आश्रित, 3 लाख से अधिक आय वाले 1650 परिवारों को नौकरी देने की उठाई मांग
हिमाचल प्रदेश करुणामूलक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर 3 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले करीब 1650 करुणामूलक आश्रितों को नौकरी देने की मांग उठाई। संघ ने सरकार से वन टाइम सेटलमेंट के तहत बिना भेदभाव जल्द फैसला लेने की अपील की।
- हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 1 अक्टूबर से शिक्षकों का ड्रेस कोड लागू, दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी
हिमाचल प्रदेश के 150 सरकारी CBSE स्कूलों में 1 अक्टूबर से शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। शिक्षकों को दिन में तीन बार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी। ड्रेस खरीदने के लिए प्रत्येक शिक्षक को 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जबकि VSK पोर्टल पर दर्ज हाजिरी को वेतन से जोड़ा जाएगा।
- शिमला नवजात अदला-बदली मामले में बड़ा फैसला, हिमाचल सरकार देगी शीतल ठाकुर को 30 लाख मुआवजा
शिमला के चर्चित नवजात अदला-बदली मामले में सिविल जज कोर्ट नंबर-5 ने हिमाचल प्रदेश सरकार को शीतल ठाकुर को 30 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कमला नेहरू अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई लापरवाही के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार माना।
- कुन्नू पुल के पास अचानक दरकी पहाड़ी, हाईवे पर गिरा भारी मलबा; सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मंडी के कुन्नू पुल बस ठहराव के पास सोमवार दोपहर अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मलबा हाईवे पर आ गिरा, जिससे यातायात बाधित हो गया। घटना से पहले टैक्सी ऑपरेटर अमरजीत सिंह और दुर्गा सिंह ने खतरे को भांपकर लोगों और वाहनों को सतर्क किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात रोक दिया और बाद में मलबा हटाकर हाईवे बहाल किया गया।
- ‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के पांच साल पूरे, 120 से बढ़कर 650 से अधिक शिक्षा केंद्रों तक पहुंची मुहिम
हमीरपुर स्थित NIT में ‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के पांच वर्ष पूरे होने पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद रहे। इस अवसर पर अभियान की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया गया कि 120 शिक्षा केंद्रों से शुरू हुई यह पहल अब 650 से अधिक केंद्रों तक पहुंच चुकी है।
- राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में नम्होल में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामलाल ठाकुर बोले- पीछे नहीं हटेंगे
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में मंगलवार को नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जुखाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने की। कांग्रेस ने FIR को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
- हिमाचल के 12 हजार मल्टी टास्क वर्कर्स के लिए बनेगी एक समान नीति, विधानसभा में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान
हिमाचल प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में कार्यरत करीब 12 हजार मल्टी टास्क वर्कर्स के लिए एक समान नीति बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में घोषणा की कि नई नीति से कर्मचारियों की सेवा शर्तों और मानदेय में एकरूपता आएगी।
- हिमाचल में स्टांप ड्यूटी के नियम बदलेंगे, महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर बड़ी राहत
हिमाचल प्रदेश में जमीन और संपत्ति की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री और पारिवारिक हस्तांतरण से जुड़े स्टांप ड्यूटी नियमों में बदलाव प्रस्तावित है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा में भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया।
नई व्यवस्था में महिलाओं को एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर 4 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी का प्रस्ताव है, जबकि पारिवारिक संपत्ति हस्तांतरण पर केवल 0.1 प्रतिशत शुल्क लगेगा।
- चंडीगढ़ के पास बनेगी हिम-चंडीगढ़ सिटी, 9 किमी का रिवरफ्रंट होगा परियोजना का खास आकर्षण
हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ के नजदीक हिम-चंडीगढ़ सिटी विकसित करने की तैयारी में जुटी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित शहर की प्रगति की समीक्षा करते हुए 9 किलोमीटर लंबे सरसा रिवरफ्रंट को परियोजना में शामिल करने और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी विकसित करने के निर्देश दिए।
- रिवालसर में पुलिस थाना बहाल करने की मांग, विधानसभा में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उठाया मुद्दा
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विधानसभा सदन में रिवालसर पुलिस थाना दोबारा बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि थाना डिनोटिफाई होने से बल्ह की करीब 25 पंचायतों के लोगों को बेहतर पुलिस सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। विधायक ने रिवालसर के धार्मिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए थाना तत्काल बहाल करने की मांग की।
- सेब सीजन से पहले रत्नाड़ी की सड़कों को दुरुस्त करने की मांग, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला प्रतिनिधिमंडल
कोटखाई की रत्नाड़ी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने सेब सीजन से पहले सुंदरनगर रोड की मैटलिंग और टायरिंग का काम पूरा करने तथा रत्नाड़ी में फॉरेस्ट रेस्ट हाउस बनाने की मांग की।
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
- जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को जनसभा समझकर दिए जा रहे राजनीतिक भाषण
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर विधानसभा में सवालों का तथ्यात्मक जवाब नहीं देने और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने बंद किए गए शिक्षण संस्थानों, कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो वर्तमान सरकार के पांच साल के फैसलों की समीक्षा की जाएगी।
- सरोल पॉलिटेक्निक कॉलेज को बनीखेत शिफ्ट करने की कवायद पर भड़का रोष, ग्रामीणों ने ADC को सौंपा ज्ञापन
चंबा के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सरोल को बनीखेत स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं और प्रशासनिक कवायद को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। सरोल, हरिपुर, राजपुरा और बड़ोह पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त चंबा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कॉलेज को यथावत रखने और इसे B.Tech कॉलेज में अपग्रेड करने की मांग की है।
- हिमाचल में लॉटरी शुरू करने की योजना पर अनुराग ठाकुर का हमला, बोले- लोगों को लूटने का नया तरीका; पंचायत स्तर तक विरोध करेगी भाजपा
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार की प्रस्तावित लॉटरी व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे लोगों को लूटने का नया तरीका बताते हुए कहा कि भाजपा इसका पंचायत स्तर तक विरोध करेगी। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी पूरी नहीं करने का आरोप भी लगाया।
- बिलासपुर के जगदीश कुमार को तीसरी बार राष्ट्रपति पदक, वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान
बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के चुवाड़ी गांव निवासी और SSB के डिप्टी कमांडेंट जगदीश कुमार को वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में गृह सचिव गोविंद मोहन ने उन्हें राष्ट्रपति पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
- बिलासपुर में नाकाबंदी के दौरान 510 ग्राम चरस बरामद, कार सवार दो युवक गिरफ्तार
बिलासपुर में नम्होल पुलिस चौकी की टीम ने NH-205 पर नाकाबंदी के दौरान 510 ग्राम चरस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- गोपालपुर में अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 स्कूलों के 370 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर में अंडर-19 गोपालपुर खंड स्तरीय लड़कों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 370 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज और योग जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
- हमीरपुर उप जेल में चिट्टा और प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के मामले में पांचवीं गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर
हमीरपुर उप जेल में चिट्टा और प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामले में पुलिस ने पांचवीं गिरफ्तारी की है। पहले गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ के बाद हमीरपुर शहर निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब प्रतिबंधित सामग्री जेल तक पहुंचाने वाले नेटवर्क और आरोपियों के संपर्क सूत्रों की तलाश कर रही है।
- जयराम ठाकुर दिन में सरकार बनाने के सपने देख रहे, अगली बार भाजपा की सीटें और घटेंगी: सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अगली सरकार भाजपा की बनने के दावे पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर दिन में ही सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं। सुक्खू ने आपदा राहत, कर्मचारियों के एरियर, OPS, शिक्षा की गुणवत्ता और भाजपा की गुटबाजी को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।
- मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.5 किलो चरस और 568 ग्राम अफीम मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक महीने से चल रही थी तलाश
मंडी पुलिस की पंडोह चौकी टीम ने 5 किलो 535 ग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुल्लू के आनी क्षेत्र निवासी आरोपी जीत राम उर्फ जीतू की पुलिस करीब एक महीने से तलाश कर रही थी। मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
- OBC आरक्षण पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 610 MBBS सीटों में सिर्फ 14 आरक्षित; सुखराम चौधरी ने उठाए सवाल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को OBC आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने MBBS की 610 सीटों में केवल 14 सीटें OBC वर्ग के लिए आरक्षित होने पर सवाल उठाते हुए इसे भद्दा मजाक बताया और 18 फीसदी आरक्षण की मांग की।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार OBC आयोग की सिफारिशों और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए जनगणना के बाद उचित फैसला लेगी।
- बिलासपुर में ‘मिशन दृष्टि’ का शुभारंभ, 50 बच्चों की आंखों की जांच में 2 में मिले दृष्टि दोष
बिलासपुर में बच्चों की आंखों की समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार के लिए ‘मिशन दृष्टि बिलासपुर’ अभियान शुरू किया गया। शुभारंभ के दौरान 50 बच्चों की आंखों की जांच की गई, जिनमें प्राथमिक पाठशाला के 2 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए। अभियान के तहत जिले में 3 से 8 वर्ष के बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग की जाएगी।
- हमीरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद, महिला ने बिजली बोर्ड के JE को जड़ा थप्पड़; केस दर्ज
हमीरपुर के उझाण गांव में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला ने बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता को थप्पड़ मार दिया। जेई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- नूरपुर के श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, चार-पांच सितंबर को सजेगा भव्य आयोजन
नूरपुर के ऐतिहासिक श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में चार और पांच सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
- कंडाघाट में भाजपा मंडल का जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज
कंडाघाट में भाजपा मंडल ने प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और फैसलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता, कर्मचारियों, व्यापारियों और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
- नारी न्याय और समान अधिकारों की मांग को लेकर ऊना में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
ऊना में मंगलवार को नारी न्याय और महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार एवं अवसर देने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस के बाहर नारेबाजी कर महिलाओं के समान अधिकार, प्रतिनिधित्व और अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
- तिब्बत में बांध निर्माण और संसाधनों के दोहन पर उठे सवाल, धर्मशाला में विशेषज्ञों ने चीन से पारदर्शिता की मांग
धर्मशाला के मैकलोडगंज में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में तिब्बत में बांध निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और आपदा संबंधी सूचनाओं में कथित पारदर्शिता की कमी को लेकर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने चीन से जवाबदेही तय करने, प्रभावित लोगों को नुकसान की भरपाई करने और हिमालयी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
- राहुल गांधी पर FIR के विरोध में ऊना में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, RSS कार्यालय का किया घेराव
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में ऊना में जिला युवा कांग्रेस ने मंगलवार को आरएसएस कार्यालय का घेराव किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री भी शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनुस्मृति के पोस्टर को फूंककर विरोध जताया।
- हिमाचल में पहली बार दौड़ा ‘पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो’, पांवटा साहिब से महिला सुरक्षा और हरित परिवहन की नई पहल
हिमाचल प्रदेश में पहली बार पांवटा साहिब से पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो सेवा की शुरुआत की गई। महिलाओं की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस पहल को आरटीओ सोना चंदेल ने पांवटा साहिब बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाई। इलेक्ट्रिक ऑटो के जरिए सुरक्षित परिवहन के साथ प्रदूषण कम करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
- शिमला में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, DA/DR एरियर और मेडिकल बिलों के भुगतान की उठी मांग
शिमला के चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेशभर से आए पेंशनरों ने लंबित वित्तीय देनदारियों और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने DA/DR एरियर, संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिलों का जल्द भुगतान करने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
- कर्मचारी-पेंशनर मांगों को लेकर जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा, बोले- ‘कर्मचारी हितैषी सरकार में धरने क्यों?’
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कर्मचारी और पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार वास्तव में कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर क्यों हैं।
जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी राजनीतिक हमला बोला और मुख्यमंत्री के कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों में शामिल होने को संवैधानिक पद की मर्यादा के विपरीत बताया।
- चंबा की ज्योति नाथ ने राष्ट्रीय मंच पर चमकाया ‘चंबा कलम’ का हुनर, बनीं सबसे कम उम्र की कलाकार
चंबा की युवा कलाकार ज्योति नाथ ने उज्जैन में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला में ‘चंबा कलम’ की पारंपरिक लघु चित्रकला को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। हिमाचल प्रदेश से चयनित दो कलाकारों में शामिल ज्योति इस आयोजन की सबसे कम उम्र की कलाकार रहीं।
- दिल्ली में हिमाचल के हितेश ठाकुर का दमदार पंच, हरियाणा के दीपक अटवाल को हराकर जीती पहली प्रोफेशनल फाइट
मंडी जिले के त्रोहू गांव के उभरते मुक्केबाज हितेश कुमार ठाकुर ने दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट नाइट में शानदार जीत दर्ज की। 30 अगस्त 2026 को AJ Boxing Promotion के मुकाबले में हितेश ने हरियाणा के मुक्केबाज दीपक अटवाल को हराकर अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर की पहली जीत हासिल की।
- बरोटीवाला में 1 लाख की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में विजिलेंस ब्यूरो ने बरोटीवाला पटवार वृत्त में तैनात पटवारी ललिता कुमारी को एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने भूमि की सड़क से दूरी संबंधी राजस्व प्रमाणपत्र जारी करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर कार्रवाई की।
- बागवानों के लिए राहत की खबर! बरसात में 60 हजार के लक्ष्य के मुकाबले लगाए 1.20 लाख फलदार पौधे
बरसात के मौसम में हिमाचल के बागवानों को राहत देते हुए उद्यान विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से दोगुना पौधरोपण किया है। विभाग ने बागवानों के बगीचों में अब तक 1.20 लाख फलदार पौधे लगाए हैं, जबकि निदेशालय की ओर से 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। विभाग के अनुसार बारिश से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है।