समाचार संग्रह: पृष्ठ 32
- ऊना में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई; कई चालान किए
जिला मुख्यालय ऊना में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान किए।
- तल्याणा की 90 महिलाओं ने माता बगलामुखी धाम में टेका माथा, सुनील शर्मा ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं
ग्राम पंचायत तल्याणा के समेला, लूहारड़ा, मोरसिंघी और टंडोरी गांवों की करीब 90 महिलाओं ने माता बगलामुखी धाम की धार्मिक यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान सुनील शर्मा ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
- बिलासपुर बना हिमाचल का पहला प्लास्टिक कचरा प्रबंधन मॉडल जिला, हर घर से होगा प्लास्टिक संग्रहण
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर से प्लास्टिक कचरा एकत्र करने की व्यवस्थित व्यवस्था शुरू की गई है। एक टन से अधिक प्रोसेस्ड प्लास्टिक कचरे की पहली खेप बरमाणा सीमेंट संयंत्र भेजी गई है।
- हिमाचल में मानसून फिर सक्रिय, नूरपुर की जब्बर खड्ड में 70 वर्षीय बुजुर्ग बहा; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। कांगड़ा के नूरपुर में जब्बर खड्ड के तेज बहाव में 70 वर्षीय बुजुर्ग बह गया, जबकि कुल्लू में भूस्खलन से सड़क प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने 19 से 22 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- हिमाचल शिक्षा निदेशालय का सख्त निर्देश: तय बजट मद में ही करें खर्च, नियम तोड़ने वाले DDO से मांगा जाएगा जवाब
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) को निर्देश दिए हैं कि आवंटित बजट का उपयोग केवल निर्धारित मद में ही किया जाए। चार्ज्ड बजट का वोटेड हेड में इस्तेमाल पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
- एचपीयू के शोधकर्ता ने बनाया AI आधारित 'लेक्टो प्योर' डिवाइस, अब घर पर होगा दूध शुद्ध
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से पीएचडी कर चुके शिमला के सुमित राणा ने एआई और मेम्ब्रेन फिल्ट्रेशन तकनीक पर आधारित 'लेक्टो प्योर' डिवाइस विकसित किया है। यह डिवाइस दूध में मौजूद यूरिया, डिटर्जेंट और अन्य हानिकारक मिलावटी तत्वों की पहचान कर उन्हें अलग करने में सक्षम है। इसके प्रोटोटाइप को भारतीय पेटेंट भी मिल चुका है।
- क्रिप्टो ठगी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार; 12 दिन की रिमांड पर भेजे गए
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर कथित निवेश ठगी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने तीनों को 12 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। जांच में 2.48 लाख निवेशकों और 500 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा हुआ है।
- हिमाचल सरकार का यू-टर्न: 12 सरकारी स्कूलों के विलय और दर्जा घटाने का फैसला वापस
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 12 सरकारी स्कूलों के विलय और उनका दर्जा घटाने का फैसला वापस ले लिया है। शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के बाद सभी स्कूल पहले की तरह संचालित होंगे और प्रभावित स्कूलों को उनका मूल दर्जा बहाल कर दिया गया है।
- कांगड़ा पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कैद
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 15,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया था।
- शिमला लक्कड़ बाजार में वेंडिंग जोन को लेकर बढ़ा विवाद, दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स आमने-सामने
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम की कार्रवाई के बीच व्यापारियों ने सुरक्षा और अदालत के आदेशों का हवाला दिया है, जबकि वैध स्ट्रीट वेंडर ने दुकानदारों पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और रास्ता बंद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- शिमला में स्ट्रीट वेंडर्स का फूटा गुस्सा: हाथों में कटोरा लेकर नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
शिमला में नगर निगम की 'नो वेंडिंग जोन' मुहिम के विरोध में स्ट्रीट वेंडर्स ने हाथों में कटोरा लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। वेंडर्स का आरोप है कि 15 दिनों से उनका रोजगार बंद है, भारी जुर्माना वसूला जा रहा है और पुनर्वास के लिए ऐसी जगहें दी जा रही हैं जहां कोई ग्राहक नहीं आता। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्ब-अंदोरा रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित, अंबाला-दौलतपुर चौक नई दैनिक ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के अम्ब-अंदोरा रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। 24 करोड़ रुपये की लागत से विकसित स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही कतरोली से अंबाला वाया दौलतपुर चौक, अंब, ऊना और नंगल तक नई दैनिक ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया गया।
- आलमपुर से चोरी बाइक डरोह में मिली, शातिर चोर ने एक रात में बदली तीन मोटरसाइकिलें
सुजानपुर के आलमपुर बाजार से चोरी हुई करियाना व्यापारी की मोटरसाइकिल पुलिस ने डरोह बाजार के पास बरामद कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने एक ही रात में अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिलें बदलीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सेब सीजन की तैयारियां पूरी, HMIS ऐप से होगी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल में सेब सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेब खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए HMIS वेबसाइट और मोबाइल ऐप शुरू किया गया है। उन्होंने यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
- कचौली पंचायत में चोरों का आतंक, एक ही रात चार जगह चोरी; बाइक लेकर भागे आरोपी दुर्घटना के बाद फरार
ग्राम पंचायत कचौली में चोरों ने एक ही रात चार अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। चोरों ने मंदिर, राशन डिपो और घरों को निशाना बनाया। चोरी की गई बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर मिली, जबकि घटनास्थल से एक संदिग्ध का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
- हिमाचल के सेब उत्पादकों को बड़ी राहत, MIS के तहत 45 करोड़ रुपये जारी; CM सुक्खू ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि मंडी मध्यस्थता योजना (MIS) के तहत वर्ष 2022 से 2025 तक खरीदे गए सेबों के लंबित भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सेब खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए HMIS वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया।
- अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की केंद्र से मांग, हिमाचल की रेल परियोजनाओं को दें विशेष वित्तीय सहयोग
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह में केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की प्रमुख रेल परियोजनाओं के लिए विशेष वित्तीय सहायता की मांग की। उन्होंने भानुपल्ली-बिलासपुर, चंडीगढ़-बद्दी और ऊना-हमीरपुर रेल लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की अपील की।
- आईटीआई सुजानपुर में CP Plus के सहयोग से 'सर्टिफाइड सर्विलांस इंजीनियर' प्रशिक्षण संपन्न, 27 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुजानपुर टीहरा में CP Plus के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय 'सर्टिफाइड सर्विलांस इंजीनियर लेवल-1' प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 27 प्रशिक्षुओं ने आधुनिक सर्विलांस तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया और समापन पर प्रमाणपत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए।
- HRTC घाटा कम करने की तैयारी में, अंतरराज्यीय रूटों पर VAT Lease मॉडल से चलेंगी बसें
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) 2200 करोड़ रुपये के घाटे को कम करने के लिए अंतरराज्यीय रूटों पर VAT Lease मॉडल लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस मॉडल में बसें निजी ऑपरेटरों की होंगी, जबकि परिचालक HRTC का होगा। निदेशक मंडल ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
- बद्दी पुलिस का एक्शन: अवैध खनन पर दो वाहनों की जब्ती, 24 घंटे में लापता व्यक्ति को भी सकुशल खोजा
बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत मानपुरा और नालागढ़ में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक टिप्पर जब्त किया। वहीं, थाना मानपुरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता व्यक्ति को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
- PM मोदी ने किया अंब अंदौरा अमृत रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, भाजपा ने बताया हिमाचल के विकास की नई पहचान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ नई पहचान मिली। भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने इसे प्रदेश के विकास और बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
- सोलन नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों की गैरमौजूदगी से उठे कई सवाल
सोलन नगर निगम में चुनाव के 17 दिन बाद नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर ने कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, समारोह में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं।
- हिमाचल सचिवालय कर्मचारियों ने उठाई फाइव-डे वीक की मांग, सरकार को 100 करोड़ रुपये सालाना बचत का दावा
हिमाचल सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की है। संगठन का दावा है कि इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा और सरकार को हर साल करीब 100 करोड़ रुपये की बचत होगी।
इसके साथ ही कर्मचारियों ने भर्ती, सचिवालय भत्ता, इंटरनेट, पार्किंग और अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगें भी सरकार के सामने रखीं।
- मंडी-पठानकोट हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गाय को बचाने के प्रयास में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर भलाणा मगरू के पास गाय को बचाने के प्रयास में एक सिटी होंडा कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार महिला सहित तीनों लोग सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
- बिलासपुर: नौणी-शिमला फोरलेन पर फिर भूस्खलन, सड़क पर गिरे बड़े पत्थर, टला बड़ा हादसा
बिलासपुर जिले में नौणी-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत संगीरठी के पास एक बार फिर भूस्खलन हुआ। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरने से यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था।
- 29 साल बाद करसोग को मिली दूसरी महिला एसडीएम, अलीशा चौहान ने संभाला कार्यभार
मंडी जिले के करसोग उपमंडल में 29 वर्षों बाद दूसरी बार किसी महिला अधिकारी ने एसडीएम का पद संभाला है। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अलीशा चौहान ने कार्यभार ग्रहण करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को समझने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
- चंबा में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, हर घर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील
नगर परिषद चंबा ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। कैच द रेन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर घर-घर लोगों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।
- लड़भड़ोल के तुलाह में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, युवाओं को खेलों से जोड़ने का संदेश
मंडी जिले के लड़भड़ोल क्षेत्र की तुलाह पंचायत में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जोगिंद्रनगर विकास मंच के संस्थापक केके सकलानी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
- धर्मशाला के गुरु स्टडी सेंटर की बड़ी उपलब्धि, 50 से अधिक विद्यार्थियों ने पास की NEET परीक्षा
धर्मशाला स्थित गुरु स्टडी सेंटर के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने NEET 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके अलावा JEE 2026 में भी 11 में से 8 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर NIT हमीरपुर में प्रवेश का अवसर हासिल किया।
- जोगिंद्रनगर के रामलाल और गुलाबो देवी गंभीर बीमारी से जूझ रहे, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के गांव बाग निवासी रामलाल और उनकी पत्नी गुलाबो देवी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। लंबे इलाज के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। बेटे ने इलाज जारी रखने के लिए लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है।
- शिमला में कबाड़ से बनेंगे दुनिया के सात अजूबे, वेस्ट मटेरियल से तैयार होंगे आकर्षक सेल्फी पॉइंट
शिमला नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। बेकार लोहे और स्टील से दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियां तैयार की जा रही हैं, जिन्हें शहर के सात प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। ये पर्यटकों के लिए आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनेंगे।
- HPBOSE Exam 2027: हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, हर पेपर में शामिल होंगे केस स्टडी आधारित प्रश्न
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2027 से बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में बदलाव करने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत हर प्रश्नपत्र में दो केस स्टडी आधारित प्रश्न शामिल किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रटने की आदत कम कर उनकी समझ, तार्किक क्षमता और विश्लेषण कौशल को परखना है।
- जरेहड़ में जन-जन का वृक्ष अभियान के तहत पौधरोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
वन मंडल जोगिंद्रनगर के जन-जन का वृक्ष अभियान के तहत वन बीट लांगना के गांव जरेहड़ में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया। वन विभाग, महिला मंडल और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
- सोलन में भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ की बैठक, पर्यटन विकास और संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संयोजक चमन कपूर ने सोलन में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
- मैं तो जा रही हूं... दूसरी पत्नी को बच्चा न होने के ताने देकर प्रताड़ित मत करना
सुंदरनगर के जयदेवी स्कूल में व्यावसायिक शिक्षिका आशिम की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को मिले सुसाइड नोट के टुकड़ों से कथित प्रताड़ना की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
- बिलासपुर में खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के लिए ट्रायल जारी, 150 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बिलासपुर में खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के लिए एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो खेलों के चयन ट्रायल जारी हैं। शुक्रवार को प्रदेशभर से करीब 150 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ियों को खेल छात्रावास में निशुल्क आवास, भोजन, प्रशिक्षण और आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
- हिमाचल में बढ़ेंगी PG मेडिकल सीटें, 277 से बढ़ाकर 597 करने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। सीटों को 277 से बढ़ाकर 597 किया जाएगा। इसके साथ ही 218 नए सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट पद सृजित किए गए हैं, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
- सुजानपुर-संधोल मार्ग पर गड्ढों को लेकर बस ऑपरेटर यूनियन ने उठाई आवाज, तत्काल मरम्मत की मांग
सुजानपुर-संधोल मार्ग सहित क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर प्राइवेट बस ऑपरेटर ट्रेड यूनियन ने चिंता जताई है। यूनियन प्रधान भीम सिंह रांगड़ा ने प्रशासन से सड़कों का निरीक्षण करवाकर गड्ढों की तत्काल मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
- श्री नैना देवी धाम में गुप्त नवरात्रों की धूम, श्रद्धालु कर रहे पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में गुप्त नवरात्रों के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी नीलम शर्मा ने गुप्त नवरात्रों के महत्व और इतिहास की जानकारी दी।
- कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा-चरस तस्करी के 7 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा बरामद
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 154.51 ग्राम चिट्टा, 1.41 किलो से अधिक चरस, दो कारें और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
- Himachal Weather Update: 18 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण चंबा और कुल्लू में सड़कें व फसलें प्रभावित हुई हैं।
- ऊना जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने रणधीर शर्मा को बनाया विशेष पर्यवेक्षक
ऊना जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा ने विधायक रणधीर शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया के संचालन, समन्वय और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
- गटोली-भोजनगर जमीनी विवाद को लेकर किसान सभा ने उठाई आवाज, उपायुक्त के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन
ग्राम गटोली-भोजनगर में चल रहे जमीनी विवाद, कथित अवैध अतिक्रमण और डंपिंग के मामलों को लेकर हिमाचल किसान सभा जिला समिति सोलन ने उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
- मंडी के पधर में साथ रह रहे चार नाबालिग रेस्क्यू, काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंपे गए
मंडी जिले के पधर क्षेत्र में साथ रह रहे चार नाबालिगों को संयुक्त विभागीय टीम ने रेस्क्यू किया। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद काउंसिलिंग और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, एक अन्य मामले में घर से गई 10वीं की छात्रा को नगरोटा से बरामद किया गया।
- भुंतर सब्जी मंडी में गाला सेब के दाम 240 रुपये किलो तक पहुंचे, बागवानों के चेहरों पर लौटी खुशी
हिमाचल प्रदेश के बागवानों के लिए सेब सीजन की शुरुआत अच्छी खबर लेकर आई है। भुंतर सब्जी मंडी में गाला सेब को 240 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिलने से बागवानों में उत्साह है। बेहतर गुणवत्ता और मजबूत मांग के चलते इस बार अच्छे मुनाफे की उम्मीद जताई जा रही है।
- सुजानपुर में DAV आलमपुर के NSS स्वयंसेवियों ने निकाली जागरूकता रैली, नशामुक्त हिमाचल और स्वच्छ शहर का दिया संदेश
हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से DAV आलमपुर के NSS स्वयंसेवियों ने सुजानपुर शहर में जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने ऐतिहासिक मैदान की सफाई कर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ जागरूक किया।
- कांगड़ा में HRTC की चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान
कांगड़ा जिले के धीरा क्षेत्र में HRTC पालमपुर डिपो की चलती बस में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता से 25 से 30 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग में बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
- रवि ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र सम्मेलन में लिया भाग, धार्मिक यात्रा को दिखाई हरी झंडी और जन्मदिवस समारोह में हुए शामिल
पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने मंडी एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय सम्मेलन में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ दीं और जन्मदिवस समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
- कजाकिस्तान दौरे पर गए 30 ITI प्रशिक्षुओं से CM सुक्खू ने की बातचीत, कहा- वैश्विक अनुभव से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान में औद्योगिक एवं शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट पर गए 30 आईटीआई प्रशिक्षुओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विदेश में मिलने वाला तकनीकी अनुभव और वैश्विक कार्य संस्कृति युवाओं के कौशल विकास को मजबूत करेगा और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने में मदद करेगा।
- धर्मपुर में दर्दनाक हादसा: मानसिक स्वास्थ्य संस्थान से भागे युवक ने 4 मंजिला इमारत से कूदकर दी जान
हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान से भागे एक परेशान युवक ने चार मंजिला इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 800 पदों के अभ्यर्थियों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण और फिजिकल कोचिंग
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के 800 पदों के अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग, शारीरिक प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पुलिस विभाग को राज्यभर में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
- सुजानपुर के प्रिंस जसवाल ने प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, हमीरपुर का बढ़ाया मान
हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा किन्नौर में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सुजानपुर के युवा खिलाड़ी प्रिंस जसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
- मियाड़ घाटी की मांगों को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन शुरू, सोनम वांगचुक के समर्थन में बैठे दो सामाजिक कार्यकर्ता
लाहौल के उदयपुर में मियाड़ घाटी की विभिन्न मांगों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में करण देव बौद्ध और प्रीतम ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारियों ने सरकार से जनहित के मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
- सुजानपुर में टैक्सी ड्राइवरों से मिले डॉ. विशाल राणा, कुसुम फाउंडेशन से जोड़कर सुनीं समस्याएं
कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा ने सुजानपुर में टैक्सी ड्राइवरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई चालकों को फाउंडेशन से स्वयंसेवक के रूप में जोड़ा गया और उनके हितों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
- एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 70 पदों पर भर्ती, 21 जुलाई को होगा साक्षात्कार
एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 70 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे निर्धारित आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
- अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन को मिली नई पहचान, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक रूप से विकसित किए गए अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रतीक्षालय और सुगम आवाजाही की व्यवस्था विकसित की गई है।
- सोलन में अवैध निर्माण और बेनामी जमीन सौदों पर हाईकोर्ट सख्त, वन विभाग को जांच के आदेश
सोलन जिले के खील, जशली और आसपास के क्षेत्रों में कथित अवैध निर्माण, हिल कटिंग और बेनामी जमीन सौदों को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने वन विभाग को एक सप्ताह के भीतर जांच कर स्थिति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
- मंडी में 519 पेटी अवैध बीयर बरामद, ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
मंडी पुलिस ने मलोरी टनल के समीप एक ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चालक वैध लाइसेंस या परिवहन परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
- कांगड़ा में शुरू होगा ‘मुकदमा-मुक्त गांव’ अभियान, सामुदायिक मध्यस्थता से सुलझेंगे ग्रामीण विवाद
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की ‘सामुदायिक मध्यस्थता: मुकदमा-मुक्त ग्रामीण भारत की ओर’ परियोजना के दूसरे चरण के तहत कांगड़ा जिले के पांच गांवों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षित सामुदायिक मध्यस्थ आपसी संवाद के जरिए छोटे विवादों का समाधान करेंगे, जिससे अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम होगा।
- पौंग विस्थापितों को बड़ी राहत, अब आसानी से बनेंगे हिमाचली बोनाफाइड और राजस्व दस्तावेज
हिमाचल सरकार ने कांगड़ा जिले के 131 पौंग विस्थापित परिवारों को जमीन का मालिकाना हक देकर बड़ी राहत दी है। अब ये परिवार आसानी से हिमाचली बोनाफाइड, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व दस्तावेज बनवा सकेंगे तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा पाएंगे।
- कांगड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, ITMS और ANPR कैमरों से हो रहे ऑनलाइन चालान
कांगड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर में नाकाबंदी, नियमित वाहन जांच और ITMS व ANPR कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
- हिमाचल में 18 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 18 से 23 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है।
- टूटीकंडी वार्ड को मिली एम्बुलेंस रोड की सौगात, 1.05 करोड़ की परियोजना जनता को समर्पित
शिमला के टूटीकंडी वार्ड में करीब 1.05 करोड़ रुपये की लागत से बनी एम्बुलेंस रोड का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया गया। सड़क बनने से अब मरीजों और स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी।
- हिमाचल के जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश के जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए। अस्पतालों में MRI, CT स्कैन, डिजिटल मैमोग्राफी, हैंडहेल्ड एक्स-रे और 4D अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले से पहले बदलेगी चम्बा की तस्वीर, दीवारों पर उकेरी जा रही सांस्कृतिक विरासत
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले से पहले चम्बा शहर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल शुरू की है। शहर की दीवारों पर चम्बा के इतिहास, प्राचीन मंदिरों, लोक संस्कृति और मिंजर मेले की झलक को कलात्मक पेंटिंग्स के माध्यम से उकेरा जा रहा है।
- शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2.28 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के बाद 2.28 करोड़ रुपये की अवैध चल और अचल संपत्ति जब्त की है। पुलिस का कहना है कि अब तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी अवैध कमाई पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- जीभी में दो लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट, मौके पर पहुंचे लोगों ने कराया शांत
कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जीभी में दो लोगों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
- सोलन में सनसनी: 5 बच्चों की मां ने रचा खुदकुशी का झूठा नाटक, पंजाब के रूपनगर में प्रेमी के साथ मिली
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला द्वारा 5 बच्चों और पति को छोड़कर अपने पुराने मित्र के पास भागने के लिए आत्महत्या का नाटक रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से महिला को पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया है।
- हमीरपुर में 26 सालों से निकल रही भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, हजारों भक्तों ने खींचा रथ
हमीरपुर शहर में पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। पिछले 26 वर्षों से आयोजित हो रही इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और रथ को खींचकर 20 किलोमीटर दूर दंगड़ी मठ तक पहुंचाया।
- मानसून को लेकर HRTC अलर्ट, चालक-परिचालकों को सुरक्षित बस संचालन के निर्देश
मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने चालक-परिचालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। निगम ने बसों की पार्किंग, संवेदनशील क्षेत्रों में संचालन और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
- चंबा में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का खतरा, कृषि विभाग ने किसानों को किया सतर्क
चंबा जिले में खरीफ फसल मक्की पर फॉल आर्मी वर्म कीट के संभावित प्रकोप को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने खेतों की नियमित जांच करने और कीट के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नियंत्रण उपाय अपनाने को कहा है।
- सुजानपुर में संक्रांति पर्व पर अचल मुनि महाराज का संदेश, बोले- पुण्य वाणी ही जीवन का आधार
संक्रांति पर्व के अवसर पर सुजानपुर शहर में जैन संत अचल मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रेरणादायी प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहचान उसकी वाणी से होती है और सत्य, मधुर व हितकारी वाणी जीवन में पुण्य का मार्ग प्रशस्त करती है।
- मंडी के पीपलू में 400 फुट गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल
मंडी जिले के पीपलू के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- राजेंद्र राणा का मुख्यमंत्री पर पलटवार, बोले- राजनीति छोड़ ज्योतिषी बन गए हैं सीएम
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भविष्यवाणी करने के बजाय कांग्रेस संगठन की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस बैंड अधिकारी के निलंबन और हमीरपुर नगर निगम गठन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
- कुल्लू जिला परिषद पर 23 साल बाद भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत
कुल्लू जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने 23 साल बाद दोनों पदों पर जीत दर्ज की है। भाजपा समर्थित ठाकुर दास अध्यक्ष और नीना देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दोनों उम्मीदवारों को 10-10 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को 4-4 मत प्राप्त हुए।
- बिलासपुर खेल छात्रावास उत्कृष्टता केंद्र के ट्रायल शुरू, पहले दिन 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बिलासपुर के खेल छात्रावास उत्कृष्टता केंद्र में प्रवेश के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। पहले दिन एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो के लिए करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और आधुनिक प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- सरकाघाट में सीआईए टीम की कार्रवाई, कार से 1.29 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार
मंडी जिले के सरकाघाट में सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 1.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नवाही क्षेत्र में कार की तलाशी के दौरान यह बरामदगी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर फिर दौड़ी मिक्स ट्रेन, 50 रुपये में मिलेगा टॉय ट्रेन का सफर
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर मिक्स अप-डाउन ट्रेन का संचालन फिर से शुरू हो गया है। छह कोच वाली यह ट्रेन मात्र 50 रुपये किराये में यात्रियों को कालका से शिमला तक यात्रा की सुविधा देगी। ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
- हमीरपुर उप जेल में चिट्टा और मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामग्री बरामद, तीन के खिलाफ केस दर्ज
हमीरपुर उप जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिबंधित सामग्री का पैकेट जेल परिसर में फेंक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते इसे पकड़ लिया। पैकेट से डेढ़ ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल फोन, नशीली दवाइयां, बीड़ी, लाइटर और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- नन्हणी मंदिर में सावन सक्रांति पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया, खीर भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेगली स्थित नन्हणी मंदिर में सावन सक्रांति पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित खीर भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।
- नूरपुर के सुलियाली आयुर्वेदिक अस्पताल में जोंक चिकित्सा से हो रहा उपचार, बरसात में स्वास्थ्य सावधानी की अपील
कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के सुलियाली स्थित सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मरीजों को पंचकर्म के तहत जोंक चिकित्सा सहित विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
- हमीरपुर में शराब के नशे में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हमीरपुर जिले के भोरंज थाना क्षेत्र के बड़ैहर गांव में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान बेटे ने कथित तौर पर अपने 65 वर्षीय पिता की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- हिमाचल राज्य सहकारी बैंक की डिजिटल सेवाएं 5 दिन रहेंगी बंद, 17 से 22 जुलाई तक नहीं चलेगी UPI, ATM और नेट बैंकिंग
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक 17 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे से 22 जुलाई 2026 की सुबह 10 बजे तक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम को नए फिनाकल प्लेटफॉर्म पर अपग्रेड करेगा। इस दौरान एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस समेत अधिकांश डिजिटल बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
- हिमाचल में सरकारी वाहनों पर सख्ती: वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिबंधित मार्ग पर सिर्फ एक वाहन का मिलेगा परमिट
हिमाचल प्रदेश सरकार प्रतिबंधित मार्गों पर सरकारी वाहनों के उपयोग को लेकर नई नीति लागू करने की तैयारी में है। प्रस्ताव के तहत मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों को केवल एक सरकारी वाहन के लिए ही परमिट मिलेगा, जिससे सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
- डमटाल में 11 ग्राम चिट्टे के साथ महिला और दामाद गिरफ्तार, घर से चला रहे थे नशे का कारोबार
हिमाचल प्रदेश के डमटाल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छन्नी गांव से एक महिला और उसके दामाद को 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
- हिमाचल की 50 ईको टूरिज्म साइटों का आवंटन, अगले 20 साल तक कैंपिंग और एडवेंचर गतिविधियां होंगी संचालित
हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने राज्य की 50 ईको टूरिज्म साइटों का आवंटन कर दिया है। चयनित संचालक अगले 20 वर्षों तक इन स्थलों पर कैंपिंग, ट्रैकिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, फूड वैन और नेचर हाट जैसी गतिविधियां संचालित करेंगे। इस पहल से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
- हिमाचल भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 17 जिलों के प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त, चेतन बरागटा को मिली अहम जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जबकि चेतन बरागटा को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
- बंगाणा के रायपुर अपर वार्ड-5 में सड़क न होने से महिला को चारपाई पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल, ग्रामीणों ने उठाई पक्की सड़क की मांग
हिमाचल प्रदेश के बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत थड़ा के रायपुर अपर वार्ड-5 में सड़क सुविधा के अभाव के चलते एक बीमार महिला को ग्रामीणों ने चारपाई पर उठाकर डेढ़ किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग की है।
- बिलासपुर: बंदला पंचायत में हिमकोफैड ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, इंडस अस्पताल के डॉक्टरों ने 300 ग्रामीणों की जांची सेहत
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) द्वारा बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र की बंदला पंचायत में एक विशाल मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मोहाली के इंडस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने 300 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां बांटीं।
- शिमला: 'योगी पर बोलने से पहले 10 गारंटियां पूरी करे कांग्रेस', भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला
भाजपा के शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कांग्रेस सरकार पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बयानबाजी करने से पहले कांग्रेस को हिमाचल की जनता से किए 10 गारंटियों के वादे पूरे करने चाहिए।
- हमीरपुर को ₹19.40 करोड़ के नगर निगम भवन की सौगात; सीएम सुक्खू ने किया शिलान्यास, गरीब व भूमिहीनों के लिए नीति बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में लगभग 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए। सीएम ने गरीब-भूमिहीनों के लिए नई नीति बनाने और हमीरपुर को देश के सबसे बड़े बस अड्डे व सिटी सेंटर की सौगात देने का एलान किया।
- नूरपुर: जसूर में फोरलेन निर्माण से बढ़ा बाढ़ का खतरा, गरेली खड्ड का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रणवीर सिंह निक्का
हिमाचल के नूरपुर के जसूर में फोरलेन निर्माण कार्य के चलते गरेली खड्ड में मिट्टी भरने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मौके पर पहुंचकर आईआरबी अधिकारियों को तकनीकी खामियां जल्द सुधारने के निर्देश दिए।
- मंडी: सुंदरनगर में अध्यापिका ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, भाई के आरोपों के बाद पति समेत पूरा ससुराल परिवार गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में एक शिक्षिका ने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद को प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
- देहरा में जरूरतमंद परिवारों को मिली आर्थिक मदद, विधायक कमलेश ठाकुर ने बांटे मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक
देहरा के मिनी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 35 जरूरतमंद परिवारों को करीब 8.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।
- हमीरपुर में सीएम सुक्खू का कार्यकर्ता सम्मेलन, मेडिकल कॉलेज समेत विकास कार्यों को लेकर गिनाई उपलब्धियां; भाजपा पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज, नए बस स्टैंड और सिटी सेंटर समेत कई विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही भाजपा पर हमला बोलते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उसे 16 सीटों तक सीमित रहने का दावा किया।
- मिसरवाला पंचायत की पहली बैठक में विवाद, उप-प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप; डीसी से कार्रवाई की मांग
सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत मिसरवाला में पहली मासिक बैठक के दौरान विवाद खड़ा हो गया। पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने उप-प्रधान अख्तर अली पर बैठक में बाधा डालने समेत कई आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
- रामपुर भारापुर में सड़क और बिजली संकट से ग्रामीण परेशान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आंदोलन की दी चेतावनी
सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर में सड़क और बिजली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। खस्ताहाल सड़कों और लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में नाहन पहुंचकर विभागीय अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाया। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
- ग्राम पंचायत सुलयाली की विशेष ग्राम सभा में विकास योजनाओं और बजट पर हुआ मंथन
विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत सुलयाली में आयोजित विशेष ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना, बजट, VBG-RAM के तहत विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों और 16वें वित्त आयोग के प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
- सुजानपुर में “एक से श्रेष्ठ” केंद्रों के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र में “एक से श्रेष्ठ” केंद्रों के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 12 प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
- सुलयाली पंचायत की विशेष ग्राम सभा में विकास कार्यों पर मंथन, वार्षिक बजट और योजनाओं को लेकर हुई चर्चा700 लोगों को रोजगार दिलाने के दावे पर घिरी कांग्रेस सरकार, राकेश जमवाल ने उठाए सवाल
भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के रोजगार संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने 700 लोगों को सिफारिश के आधार पर रोजगार दिलाने के दावे पर सवाल उठाते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का जवाब मांगा है।