मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

सुलयाली पंचायत की विशेष ग्राम सभा में विकास कार्यों पर मंथन, वार्षिक बजट और योजनाओं को लेकर हुई चर्चा700 लोगों को रोजगार दिलाने के दावे पर घिरी कांग्रेस सरकार, राकेश जमवाल ने उठाए सवाल

सार

भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के रोजगार संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने 700 लोगों को सिफारिश के आधार पर रोजगार दिलाने के दावे पर सवाल उठाते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का जवाब मांगा है।

3 मिनट
सुलयाली पंचायत की विशेष ग्राम सभा में विकास कार्यों पर मंथन, वार्षिक बजट और योजनाओं को लेकर हुई चर्चा700 लोगों को रोजगार दिलाने के दावे पर घिरी कांग्रेस सरकार, राकेश जमवाल ने उठाए सवाल

भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर साधा निशाना, पूछा- सिफारिश से मिली नौकरियां तो प्रक्रिया और चयन प्रणाली सार्वजनिक करें सरकार।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के बयान को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा से भ्रष्टाचार के सबूत मांगने से पहले उद्योग मंत्री अपने उस बयान का जवाब दें, जिसमें उन्होंने अपनी सिफारिश से 700 लोगों को रोजगार दिलाने का दावा किया था।

राकेश जमवाल ने कहा कि यदि यह दावा सही है तो यह प्रदेश में बैकडोर भर्ती का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इन नियुक्तियों में कौन-सी प्रक्रिया अपनाई गई और किस चयन प्रणाली के तहत लोगों को रोजगार दिया गया।

सिफारिश से नौकरी मिली तो पारदर्शिता पर उठेंगे सवाल: जमवाल

भाजपा विधायक ने कहा कि यदि नियुक्तियां पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर हुई हैं तो मंत्री को अपनी व्यक्तिगत सिफारिश का श्रेय लेने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में सिफारिश के आधार पर रोजगार दिया गया है तो यह सरकार की भर्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लगातार बैकडोर एंट्री और आउटसोर्स भर्ती का विरोध करते रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर सरकार के मंत्री सिफारिश से रोजगार दिलाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदेश की जनता किसके बयान पर भरोसा करे।

भर्ती व्यवस्था और रोजगार गारंटी पर भी साधा निशाना

राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय हर वर्ष एक लाख और पांच वर्षों में पांच लाख रोजगार देने की गारंटी दी थी, लेकिन साढ़े तीन वर्ष बीतने के बाद भी युवा भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं को आवेदन शुल्क और परीक्षा फीस भरने तक सीमित कर दिया गया है, जबकि सरकार के मंत्री अपने स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाने का दावा कर रहे हैं।

युवाओं के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाने की चेतावनी

भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लाखों युवा वर्षों से सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस सरकार पर सिफारिश आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी और सरकार से हर नियुक्ति का हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रोजगार और भर्ती प्रक्रिया बड़ा मुद्दा बनेगा और जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें