समाचार संग्रह: पृष्ठ 84
- सीएम सुक्खू का कांगड़ा दौरा, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हेलीपोर्ट की रखेंगे आधारशिला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी कांगड़ा जिला के पालमपुर पहुंचे। हेलिपैड पर विधायक आशीष बुटेल जी, प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल जी, चेयरमैन संजय सिंह चौहान जी, वाइस चेयरमैन एचआरटीसी अजय वर्मा जी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया स्वागत।
- 15 किमी सड़क निर्माण में देरी से जनता में रोष
सिरमौर में बदहाल सड़क बनी गुस्से का ज्वालामुखी, ग्रामीणों का ऐलान—“अब 2027 में नेताओं को जवाब मिलेगा”
- सोलन पुलिस की बड़ी कामयाबी 10 दिन बाद सकुशल बरामद किए लापता बाप-बेटा
सदर थाना सोलन पुलिस ने गुमशुदा पिता और उसके 3 वर्षीय बेटे को मात्र 10 दिन के भीतर सकुशल बरामद कर एक बार फिर प्रभावी पुलिस कार्रवाई का परिचय दिया है।
- घुमारवीं में आग की चपेट में आए दो लोग, एक की मौत, दूसरा गंभीर
घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ढलोह में देर रात एक दुखद हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, देर रात दो व्यक्ति आग सेंक रहे थे कि अचानक वहां मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ में धमाका हो गया और आग तेज़ी से भड़क उठी।
- CM ने चंडीगढ़ और BBMB में मांगा हिमाचल का हक: 7.19% हिस्सा जारी करने का आग्रह
उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार बी.बी.एम.बी. से लंबित देय राशि जारी करने पर दिया बल। आपदा राहत नियमों की समीक्षा करने का अनुरोध किया। एन.जेड.सी.सी. बैठक में उत्तरी क्षेत्रों के लिए एकीकृत सतत विकास योजना का आह्वान किया। सरचू और शिंकुला में हिमाचल-लद्दाख सीमा मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।
- धर्मपुर की सरसकान पंचायत अब खुद रखेगी मौसम पर नज़र, स्थापित होगा मौसम केंद्र
किसानों और जनता को मिलेगा लाभ: सरसकान पंचायत में मौसम केंद्र की स्थापना की घोषणा। सरकाघाट धर्मपुर उपमंडल की सरसकान पंचायत में जल्दी ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिसका स्थल निरीक्षण एक उच्च स्तरीय टीम ने गत सोमवार को पंचायत रकबा तड़ा सरसकान में किया।
- मानपुरा क्षेत्र में प्रवासी महिला हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मानपुरा में दर्ज अभियोग संख्या 115/25, धारा 103 BNS में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका संगीता गांव निचला खेड़ा में अपने पति चुन्नु कुमार साहनी के साथ रहती थी और दोनों के बीच पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था।
7 नवंबर की रात झगड़े के बाद अगली सुबह संगीता अपने कमरे में मृत पाई गई तथा कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। मौके पर उसका पति मौजूद नहीं था ।
- 'भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दे रही सरकार':जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर का बड़ा हमला: 'कोई नियम नहीं, सिर्फ सरकार के इशारे पर हो रही हैं भर्तियाँ'
- पुलिस जवान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से निभाते हैं दायित्व - धर्माणी
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की छठी आई. आर. बी. के स्थापना दिवस की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज छठी भारत आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं, जिला सिरमौर के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परेड के निरीक्षण एवं मार्च पास्ट के पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ
किया। उन्होंने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस जवानों को पुरस्कृत भी किया।
- बिलासपुर: स्वारघाट के समीप बड़ा हादसा, सड़क पर फैला सेब, ड्राइवर को आई मामूली चोटें
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के स्वारघाट के समीप चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर उस समय सड़क पर सेब ही सेब बिखर गए जब एक ट्राला आनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया।
- 63 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन,शीतकालीन सत्र में उठेगा मुद्दा
विधायक विनोद सुलतानपुरी ने जूस पिलाकर समाप्त कराया 63 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन समस्या के समाधान का दिया भरोसा, शीतकालीन सत्र में उठेगा मुद्दा।
- मंझग्रां पंचायत में बच्चों के लिए बनेगा नया पार्क : केवल सिंह पठानिया
7 लाख से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण, सत्यमेव युवक मंडल भवन का शिलान्यास स्थानीय मांगों के त्वरित समाधान का आश्वासन
- पांवटा साहिब में लिव इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट आरोपी गिरफ़्तार।
आरोपी घटना के बाद भागा नहीं और उसी कमरे में मौजूद मिला। पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।नशे में कांच की बोतल से वार—प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा सिरमौर के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है।
- पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को निहत्थे नागरिकों पर गोली चलवाने और मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध करने का दोषी करार दिया. कोर्ट ने अपने फैसले में उन्हें फांसी की सजा सुनाई है.
- टीबी हारेगा-कांगड़ा जीतेगा अभियान के तहत पोषण किटों के वाहन को किया रवाना
टीबी हारेगा कांगड़ा जीतेगा कार्यक्रम के तहत उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विकास खंड धर्मशाला में टीबी रोगियों को दिए जाने वाले पोषण किटों के वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ये मुहिम छेड़ने वाला धर्मशाला ऐसा प्रथम ब्लाॅक बना है जिसने 15वें वित्त आयोग के धन से पोषण किट प्रदान की हों।
- एसटी विकास निधि कानून को हिमाचल में किया जाए लागू
शोषण मुक्ति मंच ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज डीसी चम्बा मुकेश रेपस्वाल के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से मंच के पदाधिकारियों ने सरकार से एससी/ एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत लंबित मामलों की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है।
- सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा: 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका!
मक्का से मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकराई, हैदराबाद के यात्रियों की दर्दनाक मौत
- कोर्ट ने सरकार और राज्य चुनाव आयोग को भेजा नोटिस
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग से इस मामले में जवाब तलब किया है। 21 दिसंबर तक अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
- दलित अत्याचार रोकने के लिए सरकाघाट में उठी मांग
दलित समाज के खिलाफ बढ़ती हिंसा, भेदभाव, भूमि-अधिकारों से वंचित करना, असुरक्षित परिस्थितियाँ और सफाई कर्मियों की अस्थिर सेवा शर्तों में सुधार करने की मांग उठाई है।
- नितीश कुमार जल्द लेंगे बिहार के CM की सपथ
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा सौंप दिया है। वर्तमान कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग लेने के बाद नीतीश कुमार राजभवन गए और राज्यपाल को इस्तीफा दिया। इसके साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
- साक्ष्य होने के बावजूद दुरुस्ती के आदेश क्यों नहीं?
हिमाचल गद्दी यूनियन ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। यूनियन ने कहा कि वर्षों की मेहनत से जुटाए गए मजबूत साक्ष्यों के बावजूद भी सरकार भू-अभिलेख में दुरुस्ती के आदेश नहीं दे रही है।
- किसान सभा ने झूठे मुकदमे को रद्द करने की उठाई मांग
निर्माण कंपनी के खिलाफ शिकायत करने वालों पर ही पुलिस ने दर्ज कर दिया मुकदमा थाना प्रभारी के खिलाफ हाईकोर्ट में होगा दर्ज मामला
- प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नशाखोरी पर रोक लगाने की मांग
विश्व हिंदू परिषद जिला बिलासपुर ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, नशे की तस्करी और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रांत मंत्री तुषार डोगरा की अगवाई में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
- दलित उत्पीड़न, भेदभाव और अधिकारों पर हमलों के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
शोषण मुक्ति मंच ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते दलित उत्पीड़न, भेदभाव और अधिकारों पर हमलों के विरुद्ध न्यायिक कार्यवाही एवं ठोस कदम उठाने के लिए जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा।
- लाला लाजपत राय (शेरे ए पंजाब )को शिमला में दी गई श्रद्धांजलि
देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन लाला लाजपत राय ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि के मौके पर शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
- धर्मशाला में तीन बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
धर्मशाला में तीन बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- मंडी शहर में पति ने किया पत्नी पर एसिड अटैक, चेहरा जला
नगर निगम मंडी के तहत एक पति ने अपनी पत्नी पर एसिड अटैक कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया है।
- औट टनल में स्कूली बच्चों की बस बुलडोज़र से टकराई, कई घायल; सुरक्षा उपायों की उठी मांग
औट टनल में स्कूली बच्चों की बस बुलडोज़र से टकराई, कई घायल; सुरक्षा उपायों की उठी मांग
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, मंडी में ‘सिनर्जी-2025 : रिद्म एंड रेस’ का भव्य आयोजन
खेल, संस्कृति और उत्साह का मनमोहक संगम
- एलएंडटी समूह ने आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री को पांच करोड़ रुपये का चेक भेंट किया
लार्सन एंड टुब्रो समूह (एलएंडटी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज हिमाचल सदन नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की और आपदा राहत के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
- संतुलन बिगड़ने से पुल से गिरा व्यक्ति ,मौत !
सलापड़ पुल से आगे हरनोडा की ओर तत्ता पानी रोड पर बिलासपुर–मंडी सीमा स्थित सतलुज नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास एक दर्दनाक हादसा हो गया।
- शिमला के संजौली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा
चंलौंठी के पास एक निजी रेस्टोरेंट के समीप सड़क किनारे खड़ी मारुति कार को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने मारी जोरदार टक्कर चपेट में सड़क किनारे मौजूद 4–5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
- झनियार गाँव अग्निकांड: विधायक शौरी ने लिया राहत कार्यों का जायजा, गाँव को मिलेगा सामुदायिक भवन
तीर्थन घाटी के झनियार गाँव में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र शौरी ने आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनीं और सभी को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
- 18 नबम्बर को पटड़ीघाट के आस पास के क्षेत्रों में बिजली बंद
सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- बेटी की आत्महत्या को लेकर दुकानदार को ठहराया जिम्मेदार
पमंडल सरकाघाट की देव ब्राडता पंचायत मुख्यालय पर 15 वर्षीय स्कूली छात्रा द्वारा अपने पुराने घर में फंदा लगाकर जान देने पर उसके पिता विनोद कुमार पुत्र कृष्ण चंद ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देव ब्रार्डता के निकट दुकानदारी कर रही महिला बबली देवी द्वारा उसकी बेटी पर चोरी करने का आरोप लगाने और बार बार फोन कर धमकाने एवम प्रताड़ित
करने से मौत को गले लगाकर जान देने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
- संधोल में मेगा फ्री आई कैंप, 600 से अधिक मरीजों ने करवाई जांच
कृष्णा और बेली राम बरवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट संधोल तथा पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ धौलाधार पालमपुर द्वारा सिविल हॉस्पिटल संधोल में एक मेगा फ्री आई चेक-अप कैंप का आयोजन रविवार को किया गया। इस कैंम्प में लगभग 600 से अधिक संख्या में लोगों ने नेत्र जांच करवाई।
- विधायक ने किया नीलकण्ठ महादेव काण्डापतन सराय का शिलान्यास
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर ने आज नीलकण्ठ महादेव काण्डापतन में सराय भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि नीलकण्ठ महादेव मन्दिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है
- सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्ट में सरकाघाट कॉलेज छाया
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यूथ फेस्ट ग्रुप-I में रविन्द्रनाथ टैगोर राजकीय महाविद्याल सरकाघाट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्याल ने SPU यूथ फेस्ट ग्रुप-I में उम्दा प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में द्वितीय एवम तृतीय स्थान हासिल किए। जिसका आयोजन राजकीय महाविद्याल कुल्लू मे किया गया था।
- माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
रविवार को माता चिंतपूर्णी धाम में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय बना दिया। संक्रांति और रविवार की छुट्टी एक साथ पड़ने के कारण सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया।
- विश्वसनियता कायम रखने के लिए पत्रकारिता को अपने मूल सिद्धांतों की ओर लौटना होगा- अपूर्व देवगन
पायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्रकारिता के समक्ष अनेक अवसर हैं, साथ ही चुनौतियां भी अपार हैं। इन चुनौतियों से पार पाने व विश्वसनियता कायम रखने के लिए पत्रकारिता को अपने मूल सिद्धांतों और स्थापित नियमों की ओर लौटना होगा। वे आज यहां राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
- चेस्टर हिल्स में करोड़ों का कब्जा खेल बेनकाब
चेस्टर हिल्स-2 और चेस्टर हिल्स-4 हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर उठ रहे सवाल अब और गंभीर हो गए हैं। जिला प्रशासन की ताज़ा जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इससे पहले भी तहसीलदार स्तर पर तैयार रिपोर्ट में अनियमितताओं का जिक्र था, लेकिन अब एसडीएम की जांच ने पूरे मामले को और स्पष्ट कर दिया है।
- मुस्कान सिर्फ चेहरा नहीं बदलती, आत्मविश्वास और भविष्य भी बदलती है
देश की मुस्कान के रक्षक— परमार का गूंजता संबोधन, डेंटल ब्रदरहुड में छाया उत्साह! परमार ने किया भविष्य का रोडमैप साझा देश की मुस्कान के रखवालों को सलाम, विपिन सिंह परमार का दंत चिकित्सकों को बड़ा संदेश मुस्कान भी मिशन है-- पवन काजल की जोरदार बातों से हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट!
- नशे की चपेट में परिवार: बेटे की लत पर मां हुई गिरफ़्तार, 7 ग्राम चिट्टा बरामद
जालंधर से चिट्टा लाकर बेटे की नशे की लत पूरी करने वाली महिला देहरा पुलिस की नाकाबंदी में धर-दबोची गई; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
- फैक्ट्रियों से कैंसर और बीमारियों का खतरा, ग्रामीणों का हाई कोर्ट जाने का ऐलान
फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले रसायनों और प्रदूषित पानी के कारण गांव में कैंसर, बीपी, शुगर, किडनी फेल जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक दर्जन से अधिक लोग इन बीमारियों की चपेट में हैं
- 20 दिन की शादी, 10 तोले गहने लेकर दुल्हन फरार
हिमाचल में एक बार फिर लुटेरी दुल्हनों का गिरोह सक्रिय हो गया है। नगरोटा बगवां क्षेत्र में सामने आए ताज़ा मामले ने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। शादी के महज़ 20 दिन बाद दुल्हन घर से 10 तोले सोने के गहने लेकर अचानक फरार हो गई।
- देश में मोदी युग, भाजपा के हाथों में सुरक्षित राष्ट्र : बिक्रम ठाकुर
पूर्व मंत्री और जसवां–परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। पत्रकारों को जारी ब्यान में उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल के चुनाव परिणामों और राष्ट्रीय स्तर पर सामने आए राजनीतिक रुझानों ने जनमानस की प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है।
- नालागढ़ में प्रदूषण का कहर: फैक्ट्रियों से कैंसर और बीमारियों का खतरा, ग्रामीणों का हाई कोर्ट जाने का ऐलान
नालागढ़ में प्रदूषण का कहर: फैक्ट्रियों से कैंसर और बीमारियों का खतरा, ग्रामीणों का हाई कोर्ट जाने का ऐलान यूनिपेच और रबड़ फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर मिलीभगत के आरोप
- निहान काशी में दो साल से पानी का संकट, समाधान नहीं हुआ तो होगा घेराव-राजेंद्र गर्ग
निहान काशी क्षेत्र में पानी की समस्या दिनों-दिन विकराल रूप ले रही है। सप्ताह में सिर्फ एक बार आ रही पेयजल सप्लाई ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। विभागीय अधिकारियों से बार-बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
धारदार पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पानी के वैकल्पिक स्रोत भी उपलब्ध नहीं, जिसके चलते लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- चोलथरा में नशे के खिलाफ दौड़े साठ बच्चे
मुख्य अतिथि एमएस डॉ दिनेश ठाकुर ने विजेताओं और राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की पदक विजेता स्निग्धाराज ठाकुर को किया सम्मानित सरकाघाट
- माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने स्वास्थ्य विभाग और MMU सोलन के सहयोग से लगाया फ्री मेगा मेडिकल शिविर
माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को गुरुनानक दरबार, सरकुला रोड सोलन में चौथा फ्री मेगा मेडिकल शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग सोलन और निजी अस्पताल MMU के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की जांच की।
- प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भर हिमाचल की नई इबारत लिख रहे प्रदेश के किसान
प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से बढ़ी किसानों की आय और मनोबल बल्ह टिक्कर के लेख राम की आय में बढ़ोतरी, मक्की बेचकर कमाए 48 हजार रुपए
- सराहन में स्थापित हुआ नया ट्रांसफार्मर, बिजली की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी निजात
जिला चम्बा की ग्राम पंचायत सराहन की वर्षों पुरानी समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। कई वर्षों से बिजली की आंख मिचोनी से परेशान सराहन पंचायत के लोगों को अब असुविधा नहीं होगी। सराहन गांव में 63 केवी की जगह अब 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।
- नूरपुर में प्रहरी क्लब प्रशिक्षण कार्यशाला – नशा निवारण पहल
नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर और इंदौरा ब्लॉकों के स्कूलों के प्रभारियों के लिए आयोजित युवाओं में बढ़ते नशे को रोकने और जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण
- उपायुक्त ने इंदौरा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर बहाली कार्यों का लिया जाएजा
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। उनके साथ क्षेत्र के स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन भी मौजूद रहे।
- सोलन में 14 वर्षीय नाबालिक से छेड़ छाड़ का मामला आया सामने
शनिवार शाम को सोलन की में 14 वर्षीय नाबालिक से छेड़ छाड़ का मामला आया सामने आया है
- हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प: बद्दी पुलिस ने किया एंटी चिट्टा जागरूकता रैली का आयोजन
एसपी विनोद धीमान की अगुवाई में युवाओं को नशे से बचाने का अभियान नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस और जनता के सहयोग का आह्वान:
- शिविर में जांचा दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य
आर.बी.एस.के., एलिमको तथा साफिया फाउंडेशन के सहयोग से बीआरसीसी कार्यालय, चम्बा में दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।
- अन्तर्सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के ‘काशी सदन’ ने बाजी मारी
राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में दिनांक 14 नवम्बर, 2025 से 15 नवम्बर, 2025 तक दो दिवसीय अन्तर्सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में खेलभावना, टीमवर्क तथा नेतृत्व क्षमता को विकसित करना था।
- खुले सिगरेट या बीड़ी जैसे तम्बाकू उत्पाद बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध
अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने तम्बाकू मुक्त अभियान में विभागीय समन्वय पर दिया जोर कहा.... खुले सिगरेट या बीड़ी जैसे तम्बाकू उत्पाद बेचने पर है पूर्ण प्रतिबंध तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
- अधिकारियों की मनमर्जी के आगे बेबस हैं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर
सरकार को लेकर माननीय न्यायालय पर टिप्पणी से साफ है सरकार की नाकामी और अफसरों की मनमानी गलत कामों के लिए संरक्षण देने पर मुख्यमंत्री को हमने पहले ही चेताया था एडहॉक पर व्यवस्था, बेबस हैं मंत्री और विधायक आए दिन अखबारों में रहती हैं कर्ज लेने की खबरें
- बिहार की जनता का एनडीए को बहुमत के लिए अभिनंदन: अजय ठाकुर।
महाठगबंधन को जनता ने फिर नकारा: अजय ठाकुर। बिहार में कांग्रेस 4 पर ढेर, हिमाचल में आएंगी जीरो सीट: अजय ठाकुर।
- चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन आयोजित, मुख्यमंत्री ने किया नेतृत्व
शिमला में चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन, उमड़ा जन सैलाब मुख्यमंत्री ने किया चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आगाज कहा, चिट्टे के सौदागरो अगर तुम नहीं सुधरे तो हिमाचल तुम्हें नाम, निशान और नेटवर्क सहित मिटा देगा
- मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की
मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध इंडियन आईडल नेहा दीक्षित और अन्य कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
- बिरसा मुंडा जयंती पर शाहपुर में बिगुल — विपिन परमार का ऐलान: बिहार की जीत विकास की जीत, जनता ने फिर भरोसा जताया!
कांगड़ा में गूँजा परमार का संदेश — “बिहार ने रास्ता दिखाया, आदिवासी समाज अब नई विजय यात्रा लिखेगा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा का भव्य आयोजन — बिहार का विजय मॉडल अब देशभर में गूंजेगा!
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलो में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न
कार्यकारी प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
- मारुति सुजुकी कॉम्पिटेंट सरकाघाट ने अप्पर बरोट स्कूल में आयोजित करवाई पेंटिंग प्रतियोगिता बच्चों ने दिखाया उत्साह
मारुति सुजुकी कॉम्पिटेंट सरकाघाट की ओर से राजकीय मध्यमिक विद्यालय अप्पर बरोट में पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
- कुर्सी-टेबल हटाने के विरोध में सरकाघाट में न्यायिक कामकाज ठप, वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन
मंडी कोर्ट परिसर में सैड के भीतर कुछ अधिवक्ताओं द्वारा लगाई गई कुर्सियों और टेबलों को वीरवार रात हटाए जाने के विरोध में सरकाघाट बार एसोसिएशन भी खुलकर समर्थन में आ गई है।
- नशे की रोकथाम के लिए सज्याओ और टिहरा में कला जत्थे ने किया किया जागरूक
जत्था गीतों व नाटकों के माध्य्म से प्रदेश में युवाओं में बढ़ते सिंथेटिक नशे के कारणों व उससे निज़ात पाने के लिए एकजूट प्रयासों का संदेश देता है।सर्वप्रथम कला जत्था में हिमाचल वंदना 'करो हिमाचल की धरती को प्रणाम'से पोग्राम की शुरुआत करता है और जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों बारे बहुत ही सुंदर और सारगर्भित गीत प्रस्तुत करता है।
- भाजपा किसान मोर्चा जिला मण्डी की परिचय बैठक सम्पन्न
भाजपा किसान मोर्चा जिला मण्डी की परिचय बैठक सम्पन्न, प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर बोले—कांग्रेस सरकार किसान-विरोधी नीतियों पर काम कर रही है
- वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सरकाघाट के छह विद्यार्थियों ने जीते पदक कॉलेज ने रनर-अप ट्रॉफी भी हासिल की
राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में आयोजित वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में जी.डी.सी. सरकाघाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही महाविद्यालय ने प्रतियोगिता में रनर-अप ट्रॉफी भी जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
- बिरसा मुंडा जयंती पर विपिन परमार का ऐलान: बिहार की जीत विकास की जीत
कांगड़ा में गूँजा परमार का संदेश — “बिहार ने रास्ता दिखाया, आदिवासी समाज अब नई विजय यात्रा लिखेगा
- बलद्वाड़ा कॉलेज में विजेता छात्राओं का ढोल–नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
एसपीयू विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में 8 पदक जीतकर कॉलेज ने हासिल किया द्वितीय स्थान सरकाघाट
- बिहार में मोदी-नीतीश की जीत का क्या है राज
बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी को मिली प्रचंड जीत के बाद सभी विपक्षी पार्टियों के मन में सवाल तो जरुर होगा आखिर उन से जीत हासिल करने कहां चूक हो गई। नीतीश कुमार अपने स्थानीय जुड़ाव और सुशासन के लिए जाने जाते हैं
- सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी के इतिहास विभाग एवं लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम जनजातीय गौरव,पहचान एवं प्रगति का आयोजित किया गया।
- उना में श्री चिंतपूर्णी मोहत्सव का आगाज, बबू मान के गानों पर थिरके दर्शक।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार रात को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का मेला ग्राउंड अम्ब में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
- बिहार में सबसे कम उम्र की विधायक बनी मैथली ठाकुर
बिहार में सबसे कम उम्र की विधायक बनने का ताज मैथली के सर पर है। अभी तक की सबसे कम उम्र की विधायक है, जिसने पहली बार में बड़ी जीत हासिल की है। भोजपुरी और मैथिली संगीत की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रूप में अलीनगर सीट से शानदार जीत दर्ज की है।
- सुंदरनगर में HRTC बस में सवार युवक से 845 ग्राम चरस बरामद
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस सवार थुनाग जिला मंडी के एक युवक को 845 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
- उत्पन्ना एकादशी से ही करनी चाहिए एकादशी व्रत की शुरूआत
पहली एकादशी मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी को माना जाता हैं। चूंकि इस दिन एकादशी प्रकट हुई थी, इसलिये यह दिन उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसलिए अगर आप एकादशी का व्रत शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इसे उत्पन्ना एकादशी से ही शुरू करना चाहिए।
- हिमाचल से उखड़ेगा चिट्टा-शिमला से हुआ आगाज
जन जागरूकता अभियान शुरू मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह ऐतिहासिक रिज मैदान से चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर की। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के खिलाफ शनिवार से एक बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया।
- श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाका, 9 की मौत
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।
- मंडी जिला में बाल दिवस पर नई पहल उपायुक्त सहित अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस
मंडी जिला में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस दिवस पर अपना विद्यालय पहल के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए 100 नए सीबीएसई स्कूल स्थापित : विधायक चन्द्रशेखर
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोह में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह तथा बाल दिवस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक, प्रतिस्पर्धात्मक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।
- प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारी स्टाइल में लहराया गमछा
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए सभी साथियों- जय छठी मैया। ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास... बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया।
- प्रदेश सरकार ने केंद्र से किया शिपकी ला मार्ग से व्यापार फिर शुरू करने का आग्रह किया: मुख्यमंत्री
शिमला जिले के रामपुर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठयक्रम आरम्भ किया जाएगा।
- सीएम सुक्खू ने रामपुर में 53.96 करोड़ रुपये के लोकार्पण और शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला में रामपुर बुशहर में 53.96 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
- मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बाल दिवस के अवसर पर रिज शिमला में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया।
- हर किसान तक पहुंचे केंद्र सरकार की योजनाएं-काँगड़ा किसान मोर्चा की बैठक का संकल्प
आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को संगठनात्मक जिला कांगड़ा किसान मोर्चा की परिचय बैठक जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मोहिंदर राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कांगड़ा चंबा संसदीय प्रभारी किसान मोर्चा ब प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा संजीव ठाकुर जी उपस्थित रहे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष कांगड़ा सचिन शर्मा जी का मार्गदर्शन रहा।
- बिहार चुनाव पर जयराम ठाकुर बोले —कांग्रेस की नकारात्मक सोच को जनता ने नकार दिया
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए को भारी बहुमत देकर बहुत सी बातें स्पष्ट कर दी हैं। अब देश के लोग कांग्रेस और महागठबंधन के झूठ, प्रपंच और छलावे में नहीं आने वाले।
- फसाड लाइट बढ़ाएगी श्री नयना देवी जी मन्दिर की भव्यता, डीसी ने मंदिर के सौंदर्यकरण की ली समीक्षा बैठक
श्री नयना देवी जी मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शुक्रवार को मंदिर के समग्र सौन्दर्यकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम धर्मपाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मन्दिर में प्रस्तावित अग्रभाग प्रकाश व्यवस्था अर्थात फसाड लाइटिंग परियोजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
- बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा नहीं, यह मेरा व्यक्तिगत मिशन: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया कहा सभी जिलों के प्रमुख स्कूलों में सरकार करवाएगी बच्चों का दाखिला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बाल दिवस के अवसर पर रिज शिमला में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया।
इसका आयोजन पुलिस एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया।
- जीत के 3 साल का नहीं, 3 साल की विफलता का जश्न, कांग्रेस सरकार बताए क्या है उपलब्धि : राकेश जमवाल
भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सुक्खू सरकार द्वारा तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी में जश्न मनाने की घोषणा करना समझ से परे है। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर किस उपलब्धि पर यह उत्सव मनाया जा रहा है।
- बाल दिवस पर राज्य स्तरीय कला उत्सव में आस्था ठाकुर ने प्रथम स्थान किया हासिल
हिमालयन पब्लिक स्कूल सरकाघाट में 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर बाल दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
- परिवहन कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर इंटक महासंघ ने दी चेतावनी
हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी महासंघ (इंटक) सरकाघाट की यूनिट के चुनाव आज महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो इंटक संगठन कठोर आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगा।
- नाबालिग से दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर गई अस्पताल डाॅक्टरों ने बताया गर्भवती
राजधानी शिमला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग से दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर गई अस्पताल डाॅक्टरों ने बताया गर्भवती
- महिला थाना चंबा पहुंचे विधायक हंसराज, चंडीगढ़ के फ्लैट में भी पुलिस ने की जांच शुरु
युवती के आरोपों के बाद दर्ज हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामले में वीरवार को चुराह के विधायक हंसराज महिला थाना चंबा पहुंचे।
- बड़े बहुमत की तरफ बिहार में जेडीयू गठबंधन, कांग्रेस मात्र चार सीटों पर आगे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं और जेडीयू गठबंधन एक बार पिफर से बिहार में बड़े बहुमत की तरफ बढ़ रहा है।
- ऑपरेशन सिंदूर में आईआईटी मंडी ने निभाई अहम भूमिका, सेना के लिए उड़ाए ड्रोन
ऑपरेशन सिंदूर में आईआईटी मंडी ने निभाई अहम भूमिका, सेना के लिए उड़ाए ड्रोन
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक चरस और एमडीएमए सहित गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक चरस और एमडीएमए सहित गिरफ्तार
- राज्य सरकार ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
- शहीदों का मान-सम्मान ही सच्ची श्रद्धांजलि : केवल सिंह पठानिया
सैनिकों के मान-सम्मान के प्रति प्रदेश सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि उनके नाम और कार्यों को सदा जीवंत रखा जाए। यह बात शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बंडी में शहीद नायब सुबेदार विनोद कुमार प्रवेश द्वार का लोकार्पण करते हुए कही।