मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

शिविर में जांचा दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य

सार

आर.बी.एस.के., एलिमको तथा साफिया फाउंडेशन के सहयोग से बीआरसीसी कार्यालय, चम्बा में दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।

1 मिनट
शिविर में जांचा दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य

समग्र शिक्षा चम्बा के सौजन्य वआर.बी.एस.के., एलिमको तथा साफिया फाउंडेशन के सहयोग से बीआरसीसी कार्यालय, चम्बा में दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में दिव्यांग विद्यार्थियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। योग्य पाए गए विद्यार्थियों की पहचान करते हुए उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों की सूची बनाई गई।

ये भी पढ़ेंमिड-डे मील वर्करों को अब 10 महीनों में ही मिलेगा 12 महीनों में मिलने वाला मानदेय

समग्र शिक्षा चम्बा द्वारा मूल्यांकन के आधार पर ए.एल.आई.एम.सी.ओ. द्वारा विद्यार्थियों को आवश्यक उपकरण जैसे श्रवण यंत्र, आर्थोटिक उपकरण, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, ब्रेल सामग्री तथा अन्य सहायक साधन समयबद्ध रूप से निःश्शुल्क प्रदान किए जाएंगे।

इस पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यह शिविर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा शिक्षा से जोड़ने, उनके सीखने के अनुभव को सुगम बनाने तथा समावेशी शिक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर में अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी ने इस पहल की सराहना की।

इस खबर को शेयर करें