पेंशनर्स का सरकार को अल्टीमेटम, 17 सूत्रीय मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन, धर्मशाला में 20 हजार बुजुर्ग करेंगे विधानसभा का घेराव, एंकर : हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रदेश भर में छह दिन से चले सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के अंतिम दिन मंगलवार को शिमला में भी पेंशनर्स ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। अब आंदोलनकारी पेंशनर्स ने धर्मशाला में विधानसभा घेराव की तैयारी शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का दावा है कि 19 नवंबर को प्रदेशभर से 15 से 20 हजार पेंशनर्स धर्मशाला पहुंचेंगे। इनमें 80 से 90 वर्ष की आयु के बुजुर्ग भी शामिल होंगे। पेंशनर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि मुख्यमंत्री की ओर से वार्ता के लिए आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिलता है तो विधानसभा घेराव घेराव किया जाएगा। वीओ : हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त सचिव भूपराम वर्मा ने कहा कि 12 नवंबर से प्रदेश के सभी 12 जिलों में पेंशनर्स अपने हकों के लिए सांकेतिक धरने पर बैठे हैं। छह दिवसीय धरना-प्रदर्शन का मंगलवार को आज अंतिम दिन है, लेकिन संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। बुधवार से जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्रों डोडरा क्वार, चौपाल और कोटखाई सहित विभिन्न क्षेत्रों से बुजुर्ग पेंशनर्स धर्मशाला के लिए कूच करेंगे।उन्होंने दावा किया कि अकेले शिमला जिले से दो हजार से अधिक पेंशनर्स के रवाना होने की संभावना है, जबकि पूरे प्रदेश से 15 से 20 हजार लोगों के धर्मशाला पहुंचने का अनुमान है। भूपराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि सुरेश ठाकुर के नेतृत्व वाले 18 संगठनों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए आमंत्रित करते हैं तो पेंशनर्स सकारात्मक पहल का स्वागत करेंगे और मुख्यमंत्री के लिए एक विशाल आभार रैली का आयोजन किया जाएगा।सरकार के पास फिलहाल वित्तीय संसाधनों की कमी है तो भी पेंशनर्स बातचीत के जरिए समाधान निकालने को तैयार हैं, लेकिन सरकार को संवाद का रास्ता खुला रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ता के लिए आमंत्रण नहीं मिलने की स्थिति में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 18 संगठनों की 17 सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने तक संघर्ष जारी रहेगा। यह आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और पेंशनर्स अपने वैध अधिकारों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से न्यायालय के फैसलों का सम्मान करते हुए लंबित देनदारियों का भुगतान करने की मांग की। वर्मा के अनुसार, पेंशनर्स के पक्ष में आए न्यायिक फैसलों के बावजूद सरकार की ओर से भुगतान में देरी की जा रही है। भूपराम वर्मा ने कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों से सरकार की घोषणाओं के बजाय वास्तविक भुगतान पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक देनदारियों की राशि कर्मचारियों और पेंशनर्स के बैंक खातों में नहीं पहुंचती, तब तक केवल घोषणाओं को उपलब्धि नहीं माना जाना चाहिए।
सार
हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स का आंदोलन तेज हो गया है। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के सभी 12 जिलों में छह दिवसीय धरना-प्रदर्शन मंगलवार को संपन्न हुआ। अब 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा घेराव की तैयारी है। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का दावा है कि प्रदेशभर से 15 से 20 हजार बुजुर्ग धर्मशाला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से वार्ता का आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिलने पर विधानसभा घेराव किया जाएगा।
प्रकाशित: ()3 मिनट471 शब्द

