मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री के धर्मशाला दौरे के बीच पेंशनर्स का संघर्ष जारी रखने का ऐलान, 19 नवंबर को विधानसभा कूच की चेतावनी

सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के धर्मशाला दौरे के बीच पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है। संयुक्त संघर्ष समिति के जिला कांगड़ा संयोजक रविन्द्र राणा ने 19 नवंबर को बड़े प्रदर्शन और विधानसभा की ओर कूच करने की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशनरों को वार्ता के लिए बुलाने और उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की।

TV Incharge

2 मिनट
मुख्यमंत्री के धर्मशाला दौरे के बीच पेंशनर्स का संघर्ष जारी रखने का ऐलान, 19 नवंबर को विधानसभा कूच की चेतावनी

जिला कांगड़ा संयोजक रविन्द्र राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू का किया स्वागत, साथ ही लंबित मांगों पर जल्द वार्ता बुलाने की उठाई मांग; बोले- हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के धर्मशाला दौरे के बीच पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के जिला कांगड़ा संयोजक रविन्द्र राणा ने मुख्यमंत्री का धर्मशाला पहुंचने पर स्वागत किया, लेकिन साथ ही सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग भी उठाई।

रविन्द्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए धर्मशाला में भारी भीड़ जुटी हुई है। ऐसे में फिलहाल उनसे सीधे बातचीत करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक पेंशनर्स को वार्ता के लिए बुलाए जाने का कोई संकेत भी नहीं मिला है। यदि मुख्यमंत्री उन्हें बातचीत के लिए बुलाते हैं तो वे इसके लिए उनका आभार व्यक्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के मुखिया हैं और अभिभावक के समान हैं। ऐसे में पेंशनर्स को अपनी मांगें उनके समक्ष रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पेंशनर्स की लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं और उन्हें उनका हक नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

19 नवंबर को बड़ा प्रदर्शन, विधानसभा कूच की चेतावनी

रविन्द्र राणा ने ऐलान किया कि पेंशनर्स 19 नवंबर को अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो पेंशनर्स विधानसभा की ओर कूच करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनरों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और उन्हें बातचीत के लिए बुलाया जाए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें