मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

MIS के तहत खरीदे गए सेब का भुगतान कब करेगी सरकार? चेतन बरागटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांगा जवाब

सार

हिमाचल प्रदेश में MIS के तहत खरीदे गए सेब की बोरियों का भुगतान लंबित रहने पर भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सवाल करते हुए सरकार से बागवानों के लंबित भुगतान की समयसीमा सार्वजनिक करने की मांग की है।

TV Incharge

2 मिनट
MIS के तहत खरीदे गए सेब का भुगतान कब करेगी सरकार? चेतन बरागटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांगा जवाब

भाजपा नेता बोले- बागवानों ने सभी औपचारिकताएं की पूरी, फिर भुगतान में देरी क्यों? सरकार बताए पैसा मिलने की तारीख

हिमाचल प्रदेश में MIS (मार्केट इंटरवेंशन स्कीम) के तहत खरीदे गए सेब की बोरियों का भुगतान लंबित रहने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर बागवानों को उनकी मेहनत की कमाई का भुगतान कब किया जाएगा और इसमें देरी क्यों हो रही है?

चेतन बरागटा ने कहा कि सरकार की ओर से बागवानों से पर्चे और तरतीमें मांगी गई थीं, जिन्हें बागवानों ने HPMC में जमा करवा दिया है। इसके अलावा, सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिस का जवाब भी बागवान दे चुके हैं। यानी भुगतान के लिए सरकार की ओर से मांगी गई सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब बागवान सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवा चुके हैं और नोटिस का जवाब भी दे चुके हैं, तो इसके बावजूद भुगतान में देरी क्यों की जा रही है? आखिर बागवानों को अपनी मेहनत की कमाई के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा?

भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की कि MIS के तहत खरीदी गई सेब की बोरियों के लंबित भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए। सरकार सार्वजनिक रूप से बताए कि बागवानों को उनका बकाया पैसा किस तारीख तक मिलेगा और भुगतान की प्रक्रिया कब पूरी होगी।

इस खबर के विषय

  • MIS योजना
  • सेब बागवानी
  • चेतन बरागटा
  • रोहित ठाकुर
  • HPMC
  • भुगतान में देरी
  • बागवान

इस खबर को शेयर करें