मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

मंडी में पेंशनरों का पांच दिवसीय धरना संपन्न, 19 नवंबर को धर्मशाला में सरकार के घेराव की चेतावनी

सार

मंडी में पेंशनरों का पांच दिवसीय धरना-प्रदर्शन संपन्न हो गया। पेंशनरों ने 13 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता (डीए), एरियर और वर्ष 2016 के वेतनमान की बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग उठाई। मांगें पूरी न होने पर 19 नवंबर को धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान 18 संगठनों के साथ सरकार का घेराव करने की चेतावनी दी है।

TV Incharge

2 मिनट
मंडी में पेंशनरों का पांच दिवसीय धरना संपन्न, 19 नवंबर को धर्मशाला में सरकार के घेराव की चेतावनी

13 प्रतिशत लंबित डीए, एरियर और 2016 के वेतनमान की बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग; दो लाख से अधिक पेंशनर कर रहे भुगतान का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। मंडी में पेंशनरों का पांच दिवसीय धरना-प्रदर्शन संपन्न हो गया।

इस दौरान पेंशनरों ने लंबित भत्तों, महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर और वर्ष 2016 के वेतनमान की बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एचआरटीसी पेंशनरों ने धर्मशाला के तपोवन में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 19 नवंबर को 18 संगठनों के साथ मिलकर सरकार का घेराव करने का ऐलान किया है। पेंशनरों का कहना है कि 13 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता और उसके एरियर का भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। इसके साथ ही वर्ष 2016 के वेतनमान की बकाया राशि भी पेंशनरों को जारी करने की मांग की गई है।

गोपालपुर इकाई के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार को डीए के एरियर का भुगतान एकमुश्त करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का भुगतान भी तुरंत किया जाना चाहिए। प्रकाश सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पेंशनरों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें