चंबा में पेंशनर्स का फूटा गुस्सा, लंबित वित्तीय देनदारियां जल्द चुकाने की मांग

चंबा में पेंशनर्स का फूटा गुस्सा, लंबित वित्तीय देनदारियां जल्द चुकाने की मांग
चंबा में पेंशनर्स का फूटा गुस्सा, लंबित वित्तीय देनदारियां जल्द चुकाने की मांग

Published:

हिम आंचल पेंशनर्ज संघ की बैठक में सरकार की नीतियों पर जताई नाराजगी, 48 महीने के डीए एरियर समेत ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट के भुगतान की उठाई मांग

चंबा स्थित लक्ष्मण क्लब में हिम आंचल पेंशनर्ज संघ चंबा ब्लॉक की मासिक बैठक ब्लॉक प्रधान प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय देनदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सदस्यों ने गत 1 सितंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 18 कर्मचारी संघों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन और विधानसभा घेराव के प्रयास का पुरजोर समर्थन किया।

लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर सरकार पर निशाना

बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की नीतियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संशोधित वेतनमान और पेंशन का बकाया, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का लंबे समय से लंबित भुगतान, 15 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी न करना और करीब 48 महीनों के डीए एरियर को लेकर सरकार की चुप्पी से पेंशनर्स में रोष है।

पेंशनर्स ने कहा कि इसके अलावा ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और पेंशन कम्यूटेशन की बड़ी राशि भी लंबित है। इन वित्तीय देनदारियों का भुगतान नहीं होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेंशनर्स को पुलिस से रोकने पर जताई नाराजगी

संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रखने के लिए शिमला पहुंचे बुजुर्ग पेंशनर्स को पुलिस बल के माध्यम से रोकना सरकार की पेंशनर विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से पेंशनर प्रतिनिधियों से बातचीत किए बिना सदन और प्रेस वार्ता में आंकड़े पेश कर पेंशनर्स को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

वार्ता की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हिम आंचल पेंशनर्ज संघ ने प्रदेश सरकार से हठधर्मिता छोड़कर पेंशनर प्रतिनिधियों को तत्काल बातचीत के लिए बुलाने की मांग की। संघ ने कहा कि सरकार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द निपटारा करना चाहिए।

पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में राज्यव्यापी स्तर पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ ने कहा कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

जिला स्तरीय बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा

बैठक में चंबा ब्लॉक की ओर से इस माह आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने बैठक के स्थल चयन और बैठने की उचित व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर प्रधान प्रेम सिंह बेदी, महासचिव शिव चरण चन्द्रा, पवन बेदी, ठाकुर सिंह, कर्म सिंह, जगदीश मेहता, मुस्ताक मोहम्मद, जीवन कुमार सहित संघ के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें