समाचार संग्रह: पृष्ठ 16
- राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में हमीरपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक पर फूंका पुतला
राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के विरोध में हमीरपुर कांग्रेस ने गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया और पुतला जलाकर रोष जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने FIR वापस लेने की मांग की और कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
- नूरपुर के तलेटा गांव में अजय महाजन ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 63 KVA ट्रांसफार्मर का किया लोकार्पण
नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने ग्योरा पंचायत के तलेटा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा स्थापित 63 KVA ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।
- हिमाचल विधानसभा में संस्थानों के बंद-विलय पर घमासान, सुक्खू और जयराम ठाकुर आमने-सामने
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरुआत संस्थानों को बंद, विलय और डिनोटिफाई करने के मुद्दे पर तीखी बहस के साथ हुई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच करीब आधे घंटे तक नोकझोंक हुई। भाजपा विधायकों ने पिछले वर्षों में बंद और दोबारा खोले गए संस्थानों का विस्तृत ब्योरा मांगा।
- सुंदरनगर में 18 वर्षीय युवती लापता, जन्मदिन मनाने के बाद रात में कमरे से हुई गायब; पुलिस जांच में जुटी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती ने 7 जुलाई को परिवार के साथ अपना 18वां जन्मदिन मनाया था। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में गई, लेकिन कुछ देर बाद वहां नहीं मिली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
- ‘राहुल गांधी की कई बार हो चुकी लॉन्चिंग, हर बार जनता ने नकारा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कई बार लॉन्चिंग हो चुकी है, लेकिन जनता ने हर बार उन्हें नकार दिया।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के धरने में शामिल होने पर भी सवाल उठाते हुए पेंशनरों की मांगों के समाधान की मांग की।
- हिमाचल में बारिश से बिगड़े हालात, 87 सड़कें बंद; 39 ट्रांसफार्मर और 39 पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बारिश और प्राकृतिक आपदाओं का असर लगातार जारी है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 1 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 87 सड़कें बंद हैं, जबकि 39 बिजली ट्रांसफार्मर और 39 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। हमीरपुर में सबसे ज्यादा 37 सड़कें बंद हैं।
- 20 साल सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया तो हाईकोर्ट सख्त, हिमाचल सरकार को कर्मचारी के नियमितीकरण के आदेश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करने की कार्रवाई को मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने खेल विभाग को सुनील कुमार को याचिका दायर करने की तिथि से पंप ऑपरेटर के पद पर नियमित करने और सभी परिणामी लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
- हिमाचल में हजारों TGT शिक्षकों को बड़ा झटका, 2006-07 में नियुक्त शिक्षकों की विशेष वरिष्ठता वापस
हिमाचल प्रदेश में हजारों टीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2006 और 2007 में नियुक्त शिक्षकों को पहले दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के विभिन्न फैसलों के अनुपालन में की गई है।
- जैन समाज सुजानपुर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, गौरव जैन बने प्रधान
जैन समाज सुजानपुर की नई कार्यकारिणी का रविवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से गठन किया गया। गौरव जैन को प्रधान, अंकुर जैन को उपप्रधान, भविक जैन को महासचिव और मनीष जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
- मनरेगा की 390 दिहाड़ियों और पंचायत समिति की दुकानों पर अकिल बख्शी ने उठाए सवाल, सन्देश डडवाल से मांगा जवाब
नूरपुर में रंजीत बख्शी जनकल्याण सभा के डायरेक्टर अकिल बख्शी ने कांग्रेस नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सन्देश डडवाल की पिछली प्रेस वार्ता का जवाब देते हुए पंचायत कमनाला के मनरेगा कार्यों और पंचायत समिति जसूर की दुकानों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने करीब 390 मनरेगा दिहाड़ियों समेत विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
- भारी बारिश में भटियात में बाइक सवार की जान पर बनी, दो महिलाओं ने चुन्नी से बचाया; साहस की हो रही सराहना
चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच ककीरा-कमलाहड़ी मार्ग पर तेज पानी के बहाव में बाइक सवार फंस गया। इस दौरान दो महिलाओं ने अपनी चुन्नी को सहारे की तरह इस्तेमाल कर बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। महिलाओं के इस साहसिक कदम की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
- पंचायत चौकीदारों को नियमित करेगी हिमाचल सरकार, सुक्खू बोले- मानदेय ₹9,000 किया, मांगों पर संवेदनशील निर्णय
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चौड़ा मैदान, शिमला में पंचायत चौकीदार यूनियन द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पंचायत चौकीदारों की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर निर्णय ले रही है।
- जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की 10 गारंटियों का किया खुलासा
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर प्रेस वक्तव्य जारी किया है।
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा महापुण्यप्रदायक ‘जयंती योग’, 4 सितंबर को मनाया जाएगा पर्व: पंडित शशि पाल डोगरा
4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। पंडित शशि पाल डोगरा के अनुसार इस संयोग को ‘जयंती योग’ कहा जाता है और इसे भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए विशेष पुण्यदायक माना गया है।
- सीएम सुक्खू ने बांधों की स्थिति का लिया जायजा, त्वरित निर्णय
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (Integrated Command and Control Centre) तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (State Emergency Operation Centre) का औचक निरीक्षण किया।
- ममता को 5 साल बाद मिला परिवार, वीडियो कॉल पर भरीं आंखें
अपनों से बिछड़ने का दर्द वही समझ सकता है, जिसने वर्षों तक परिवार की राह ताकी हो। लेकिन उम्मीद और मजबूत इरादे कभी व्यर्थ नहीं जाते।
- बड़ी खबर: कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत का मामला विधानसभा में गरमाया
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव (डिलीवरी) के बाद 23 वर्षीय महिला रजनी शर्मा उर्फ मंजू की मौत का बहुचर्चित मामला गरमा गया।
- बड़ा अपडेट: इंडिगो हवाई सेवा 1 सितंबर से बहाल, क्या है नया शेड्यूल?
चंडीगढ़ से पर्यटन नगरी धर्मशाला (कांगड़ा) की यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।
- हिमाचल की बेटी पुष्पा राणा बनीं भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान: एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर नजर, बोलीं—उम्मीदों पर उतरेंगे खरा
हिमाचल प्रदेश का नाम एक बार फिर खेल जगत में रोशन हुआ है। प्रदेश की प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- कुल्लू के निरमंड में बिन बारिश हुआ भीषण भूस्खलन, मलबे की चपेट में आकर 200 मीटर सड़क गायब
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। निरमंड उपमंडल के बागीपुल के समीप सोमवार सुबह बिना बारिश के ही अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया।
- नेशनल हाईवे-5 पर शमलेच के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
सोलन में परवाणू-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर शमलेच के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
- 67 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के बकाये का भुगतान, देहरा में सीएम सुक्खू ने मछुआरों को बांटे चेक
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि 67 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को सभी प्रकार के बकाये, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का पूर्ण भुगतान कर दिया गया है।
- आज़ादी के 80 साल बाद भी सड़क को तरस रहा सोलन का आंजी गांव, 1 घंटे पैदल चलकर मुख्य सड़क पहुंचते हैं ग्रामीण
आज़ादी के 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी सोलन जिले की धरोट पंचायत का आंजी गांव सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। सोलन निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले इस गांव के लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए हर दिन लगभग एक घंटे का कठिन पैदल सफर तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
- सोलन के हिमांशु अत्री ने रचा इतिहास: लोअर बॉडी डिसेबिलिटी को मात देकर पहले प्रयास में पास की NET परीक्षा
हौसले, कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर सोलन के हिमांशु अत्री ने एक अनोखी मिसाल कायम की है। लोअर बॉडी डिसेबिलिटी (निचले हिस्से की शारीरिक अक्षमता) से जूझने के बावजूद हिमांशु ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) को अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर इतिहास रच दिया है।
- आईआईटी मंडी का एक्सटेंशन कैंपस पालमपुर ले जाने पर विवाद: समाजसेवी उदयनंद बोले—कमांद से मुख्य विभाग शिफ्ट करने का हिडन एजेंडा
आईआईटी मंडी (IIT Mandi) के एक्सटेंशन कैंपस को पालमपुर में स्थापित करने की प्रशासनिक कवायद को लेकर जिला मंडी में सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है।
- शिमला में बंदरों व आवारा कुत्तों का आतंक: हमले से बचने की कोशिश में दोमंजिला भवन से गिरी महिला, ICU में भर्ती
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोअर सिमिट्री क्षेत्र में रविवार को बंदरों के हमले से घबराकर खुद को बचाने के प्रयास में एक महिला दोमंजिला भवन से नीचे गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,
- 16 वर्षीय अभिलाष की संदिग्ध मौत पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, लंबागांव थाने के बाहर धरना और चक्का जाम
हिमाचल प्रदेश के लंबागांव खंड की सोल वनेहड़ पंचायत के 16 वर्षीय किशोरी अभिलाष की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
- चिकित्सा अधिकारियों के तबादला खेल पर सरकार का कड़ा रुख, मनचाही पोस्टिंग और कैंसिलेशन के आदेश होंगे वापस
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में मनचाही पोस्टिंग पाने, तबादले रुकवाने और रद करवाने के खेल पर सचिवालय ने कड़ा रुख अपनाया है।
- नेपाल त्रासदी में लापता सुखविंदर रत्न के सुरक्षित होने की उम्मीद, परिजनों ने वीडियो जारी कर मांगी मदद
नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र में आई आपदा के बाद पिछले छह दिनों से लापता हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना (बसदेहड़ा) निवासी सुखविंदर रत्न के सुरक्षित होने की खबर सामने आई है।
- हरियाणा रोडवेज बस में कछुआ ले जा रही महिला गिरफ्तार, अंब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
दिल्ली से बैजनाथ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में एक महिला को डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ ले जाते हुए अंब पुलिस ने पकड़ा है।
- हिमाचल विधानसभा: तीन दिन के अवकाश के बाद आज फिर शुरू होगी सदन की कार्यवाही, हंगामे के आसार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को पुनः शुरू होने जा रहा है। अवकाश के दौरान मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सरकार को घेरने की नई रणनीति तैयार कर ली है।
- श्रावण अष्टमी मेला संपन्न होने के बाद भी नैना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेला संपन्न होने के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी हुई है। रविवार को पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों से पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। भारी भीड़ के बीच मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए।
- 10 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, पांवटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
सिरमौर के पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। SHO पांवटा साहिब के नेतृत्व में सुरक्षा शाखा की टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को दबोचा। मामले में पुलिस की आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
- मन्नत पूरी होने पर पैरों को बांधकर रेंगते हुए बाबा बालक नाथ की गुफा पहुंचा श्रद्धालु, दियोटसिद्ध में अनोखी आस्था का नजारा
दियोटसिद्ध के बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। पंजाब के लुधियाना से आया श्रद्धालु मन्नत पूरी होने के बाद पैरों को बांधकर गेट नंबर-1 से बाबा बालक नाथ की गुफा तक रेंगते हुए पहुंचा। श्रद्धालु की इस अनोखी आस्था को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।
- शिलाई के विकास पर खर्च होंगे 400 करोड़, हर्षवर्धन चौहान बोले- सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई के टिटयाना में कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करीब 400 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शिलाई में 19 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल का निर्माण जारी है। सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है।
- बिलासपुर में H1N1 संक्रमित 64 वर्षीय मरीज की मौत, पहले से गंभीर फेफड़ों की बीमारी से था पीड़ित
बिलासपुर में H1N1 संक्रमित 64 वर्षीय मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त से अस्पताल में भर्ती था और 29 अगस्त को उसकी H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मरीज पहले से Interstitial Lung Disease और Lower Lobe Pneumonia जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मौत को केवल H1N1 संक्रमण से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
- बड़सर के पूर्व विधायक राम रत्न शर्मा को विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने दी श्रद्धांजलि, अर्थी को दिया कंधा
बड़सर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राम रत्न शर्मा के निधन पर विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उनकी अर्थी को कंधा दिया। लखनपाल ने राम रत्न शर्मा के जनसेवा, श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन और योग के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
- देहरा में CM सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- जनता के पैसे का दुरुपयोग करने वालों का होगा हिसाब
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा में मछुआरा सम्मान निधि कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के पैसे के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों का पूरा हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने देहरा में 46 करोड़ की ओजोन आधारित पेयजल परियोजना, गरीब परिवारों के लिए योजना और मछुआरों की आय बढ़ाने समेत कई विकास कार्यों की जानकारी दी।
- चंबा में बड़ा हादसा टला, सड़क से उतरकर खाई के ऊपर लटकी निजी बस
चंबा के तीसा-बैरागढ़-देवीकोठी मार्ग पर एक निजी बस सड़क से उतरकर खाई की ओर हवा में लटक गई। हादसे के समय बस में कोई यात्री नहीं था। चालक-परिचालक बस को धोने के लिए बैक कर रहे थे। दोनों सुरक्षित हैं और बड़ा हादसा टल गया।
- नूरपुर की सुलयाली पंचायत में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ग्रामीणों को मिली जांच और दवाइयां
नूरपुर की ग्राम पंचायत सुलयाली में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
- हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में 500 करोड़ से लगेगी अत्याधुनिक मशीनरी, 650 डॉक्टरों की होगी भर्ती
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नादौन के कांगू में कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक मशीनरी स्थापित करने पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि जोल सप्पड़ स्थित अलाइड हेल्थ सर्विसेज संस्थान में इसी सत्र से दाखिले शुरू करवाए जाएंगे।
- स्पीति मैराथन 2026 में देशभर के धावकों ने दिखाया दमखम, कठिन ऊंचाई पर दौड़े प्रतिभागी
स्पीति घाटी में भारतीय सेना की पहल के तहत आयोजित Surya Spiti Marathon 2026 में देशभर से पहुंचे धावकों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच शानदार प्रदर्शन किया। 77 किलोमीटर Kunzum La Challenge और 42.195 किलोमीटर फुल मैराथन में प्रतिभागियों ने ऊंचाई, कठिन मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अपनी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
- मंडी ITI में 31 अगस्त को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगी नौकरी और आवास की सुविधा
मंडी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-A) में 31 अगस्त 2026 को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी। Sagi Style Ethnic Wear Boutique द्वारा युवाओं की भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि में करीब 4,500 रुपये मासिक मानदेय और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद करीब 7,500 रुपये मासिक वेतन के साथ आवास की सुविधा दी जाएगी।
- हिमकेयर योजना बहाल करने की मांग को लेकर आक्रोश रैली, सैकड़ों लोगों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष
हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। योजना को बहाल करने की मांग को लेकर लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रभावित होने से गरीब मरीजों को इलाज करवाने में परेशानी हो रही है। रैली में सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए।
- मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के गायनी वार्ड का वीडियो वायरल, गर्मी से बेहाल मरीजों ने खुद खरीदे टेबल फैन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के गायनी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गर्मी से परेशान मरीजों के बेड के पास निजी खर्च पर लगाए गए टेबल फैन नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और गर्मी से राहत की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
- सिरमौर में मंदिर के पुजारी पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों के आरोप, पच्छाद पुलिस ने दर्ज की FIR
सिरमौर के नैनाटिक्कर क्षेत्र के मेहली गांव में मंदिर के पुजारी पर एक व्यक्ति से मारपीट और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता बाला राम ने पुलिस को दी शिकायत में डंडे से सिर पर चोट पहुंचाने और धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।
पच्छाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
- परवाणू में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, जलभराव और भूस्खलन से कई रास्ते बंद; ट्रक सड़क से नीचे गिरा
सोलन के परवाणू में करीब दो घंटे हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ। टकसाल रेलवे फाटक के पास सड़क पर पानी भरने से कई वाहन फंस गए, जबकि टकसाल गांव का संपर्क मार्ग बंद हो गया।
सेब मंडी के पास मलबा गिरने से शिमला मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू करनी पड़ी। वहीं शिवालिक कैफे के पास एक ट्रक सड़क से नीचे गिर गया, जबकि कोटी के पास रेलवे ट्रैक कुछ समय प्रभावित रहा।
- नादौन के कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, CM सुक्खू बोले- घरद्वार पर मिलेंगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन उपमंडल के कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की जांच की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन स्वास्थ्य शिविरों का पायलट प्रोजेक्ट है और इसी तर्ज पर प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को घरद्वार के नजदीक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
- चंबा में सितंबर में लगेगा ईट राइट मेला, स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों और स्वस्थ खानपान को मिलेगा बढ़ावा
चंबा जिला मुख्यालय के चौगान नंबर-1 में सितंबर माह में ईट राइट मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ, स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना है।
मेले में स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल, मिनी मैराथन, साइकिलिंग, योग, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
- मैकलोडगंज से दिल्ली तक ‘रंगज़ेन यात्रा’ ऊना पहुंची, तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा का दिया संदेश
तिब्बत की आजादी और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के संदेश को लेकर मैकलोडगंज से नई दिल्ली तक निकाली जा रही ‘रंगज़ेन यात्रा’ रविवार को ऊना पहुंची। तिब्बती मूल के छेरिंग थारचिन ने ऊना में लोगों से मुलाकात कर तिब्बत की स्वतंत्रता, चीन की नीतियों और हिमालयी पर्यावरणीय संकट पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहा कि तिब्बत का मुद्दा केवल तिब्बतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की सुरक्षा और हिमालय के पर्यावरण से भी जुड़ा हुआ है।
- चंबा में कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, पांच घायल; पिता-पुत्र टांडा रेफर
चंबा के बरौर गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो पड़ोसी परिवारों के बीच मारपीट में बदल गया। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल बलदेव और उनके बेटे सतपाल को मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- नूरपुर में सियासत गरमाई, अखिल बक्शी के बयानों पर कांग्रेस का पलटवार; अजय महाजन के समर्थन में उतरे नेता
कांगड़ा की नूरपुर विधानसभा में राजनीतिक बयानबाजी को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अखिल बक्शी के बयानों पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदेश डड़वाल और नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष नीति महाजन ने पलटवार किया है। दोनों नेताओं ने अजय महाजन का समर्थन करते हुए अखिल बक्शी पर राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
- डंपिंग साइट की दुर्गंध और गंदगी से लोग परेशान, जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी ने आंदोलन की दी चेतावनी
बल्ह क्षेत्र में डंपिंग साइट से उठ रही तेज दुर्गंध और गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने बल्ह के एसडीएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। डिंपल सैनी ने चेतावनी दी कि डंपिंग साइट को आबादी और खेल मैदान से दूर स्थानांतरित नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
- हिमाचल में ग्लेशियर झीलों के खतरे से निपटने को मजबूत होगा अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, ‘शिवा प्रोजेक्ट’ से 15 हजार बागवान परिवारों को लाभ
हिमाचल प्रदेश सरकार ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए अर्ली वॉर्निंग सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी में है। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में GLOF खतरे को लेकर अध्ययन जारी है।
वहीं ‘शिवा प्रोजेक्ट’ के तहत 6 हजार हेक्टेयर भूमि पर फल उत्पादन को बढ़ावा देकर करीब 15 हजार बागवान परिवारों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
- नादौन में 17.52 करोड़ से बनेगा राजकीय स्कूल का नया भवन, CM सुक्खू ने रखी आधारशिला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के नादौन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन की आधारशिला रखी। 17.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक भवन में छह कक्षाएं, सात प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, संगीत, नृत्य और कला कक्ष सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 30 सितंबर तक अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
- नादौन में टैक्सी चालकों से मिले CM सुक्खू, बोले- सब्सिडी पर टैक्सी लेने की योजना का उठाएं लाभ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन दौरे के दौरान स्थानीय टैक्सी स्टैंड पर रुककर टैक्सी चालकों से बातचीत की। उन्होंने चालकों से सरकारी सब्सिडी योजना का लाभ उठाकर टैक्सी लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने नादौन में 250 करोड़ रुपये की लागत से ब्यास नदी किनारे घाट विकसित करने, नए बस अड्डे से दुकानदारों को लाभ मिलने और हमीरपुर में जल्द मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी।
- नादौन में स्कूल भवन के निरीक्षण पर सीएम सुक्खू सख्त, 13 क्लास रूम के निर्देश; स्टेज हटाकर कमरे बनाने को कहा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में सरकारी स्कूल के नए भवन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सात क्लास रूम बनाए जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्कूल प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से जवाब मांगा। मुख्यमंत्री ने 13 क्लास रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्टेज हटाकर कमरे बनाने और खेल मैदान को खुला रखने के निर्देश दिए।
- धर्मशाला में ‘संडेज ऑन साइकिल’ से दिया फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश, 50 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धर्मशाला में युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। ‘संडेज ऑन साइकिल’ में 50 से अधिक युवाओं, एनसीसी कैडेट्स और पुलिस कर्मियों ने भाग लेकर फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश दिया।
- MMU सुल्तानपुर में फोर्थ क्लास कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी, दो माह के वेतन की मांग
चंबा के MMU सुल्तानपुर में फोर्थ क्लास कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 11वें दिन भी जारी है। कर्मचारी जुलाई माह का वेतन जारी करने और दो माह से लंबित वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर संस्थान के गेट पर धरना दे रहे हैं। AITUC ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
- हिमाचल में कर्मचारियों की पदोन्नति में देरी पर सरकार सख्त, अब पूरी चेकलिस्ट के साथ भेजनी होगी DPC फाइल
हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में वर्षों से हो रही देरी को रोकने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब विभागों को डीपीसी प्रस्ताव निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार पूरी तरह तैयार करके ही हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजना होगा। साथ ही पुराने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की समीक्षा भी की जाएगी।
- शिमला में बड़ा हादसा टला: शराब के नशे में ट्रक चालक ने वर्कशॉप में घुसाया वाहन, बाल-बाल बचे कर्मचारी
शिमला के घणाहट्टी के समीप गुरु कृपा ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आरोप है कि शराब के नशे में ट्रक चला रहे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक वर्कशॉप में जा घुसा। हादसे के समय वर्कशॉप में मौजूद दो कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
- हिमाचल में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा: मंडी में दो नए मामले, चंडीगढ़ में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। सुंदरनगर के डडयाल गांव निवासी 70 वर्षीय महेंद्र की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे और कीमोथेरेपी के लिए चंडीगढ़ गए थे। नए मामलों के बाद प्रदेश में स्वाइन फ्लू संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, सरकार पर भी साधा निशाना
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हमीरपुर के अनु सिंथेटिक ट्रैक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए खेलो इंडिया और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं पर बात की। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आरडीजी को लेकर दिए बयानों और प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरा।
- पालमपुर में IIT मंडी कैंपस की राह आसान, 550 कनाल जमीन की लीज प्रक्रिया पूरी
पालमपुर में आईआईटी मंडी के नए कैंपस के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार और आईआईटी मंडी के बीच करीब 550 कनाल भूमि की लीज प्रक्रिया पूरी हो गई है। करीब 800 कनाल अतिरिक्त भूमि वन स्वीकृति के बाद संस्थान को सौंपी जाएगी।
- हिमाचल से ले जा रही 67.8 लाख साइकोट्रॉपिक टैबलेट-कैप्सूल चंडीगढ़ हाईवे पर जब्त
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम ने चंडीगढ़-बद्दी अंतरराज्यीय हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 67.8 लाख साइकोट्रॉपिक टैबलेट और कैप्सूल की खेप जब्त की है। दवाओं को बिना वैध दस्तावेजों के ट्रक के जरिए हिमाचल ले जाया जा रहा था। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
- महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, चीनी-प्याज और दालों के बढ़ते दामों पर केंद्र को घेरा
बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने चीनी, प्याज और दालों समेत रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई और महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की।
- डाडासीबा में खुलेगा नया SDM कार्यालय, 1,012 मछुआरा परिवारों को मिली 3,500 रुपये की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में नया एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री मत्स्य सम्मान निधि योजना के तहत 1,012 मछुआरा परिवारों को 3,500 रुपये प्रति परिवार की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।
उन्होंने कस्बा कोटला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे संचालित करने की भी घोषणा की।
- सोलन में खाद्य कारोबारियों की बैठक, स्वच्छता और गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश
सोलन के माल रोड स्थित चाणक्य होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य एवं पेय पदार्थ कारोबारियों के साथ बैठक कर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। कारोबारियों को खाद्य सामग्री की खरीद, भंडारण, तैयारी, परोसने, साफ-सफाई, सुरक्षित पानी और एक्सपायरी डेट की जांच सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
- हिमुडा जमीन खरीद मामले में जांच का दायरा बढ़ा, सुधीर शर्मा से जुड़े रिकॉर्ड के साथ पूर्व भाजपा सरकार के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे
हिमुडा जमीन खरीद मामले की विजिलेंस जांच में नया मोड़ सामने आया है। जांच एजेंसी शुरुआत में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक सुधीर शर्मा से जुड़े दस्तावेजों और फैसलों की पड़ताल कर रही थी।
अब जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल और तत्कालीन हिमुडा पदाधिकारियों से संबंधित कुछ रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में आए हैं। हालांकि, दस्तावेजों के आधार पर किसी की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
- शिमला में तहबाजारियों का आर-पार की लड़ाई का ऐलान, लोअर बाजार में फिर सजाईं दुकानें
शिमला के लोअर बाजार में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में तहबाजारियों ने शनिवार को CITU के समर्थन से दोबारा दुकानें सजाईं। तहबाजारी संघ ने कहा कि पिछले दो महीनों से रोजगार प्रभावित होने के कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं CITU ने नगर निगम से वेंडरों के साथ बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की।
- सैनिक प्राइमरी स्कूल में मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे, दादा-दादी और नाना-नानी ने बच्चों संग मचाई धमाल
सैनिक प्राइमरी स्कूल में शनिवार को ग्रैंडपेरेंट्स डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके दादा-दादी और नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ खेल और फन गेम्स ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
- चंबा में रक्षाबंधन पर रामलीला क्लब ने फहराया ध्वज, शोभायात्रा के साथ शुरू हुई रामलीला की तैयारियां
चंबा के ऐतिहासिक चौगान में रक्षाबंधन के अवसर पर रामलीला क्लब चंबा ने परंपरागत ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया। वर्ष 1949 से चली आ रही परंपरा के तहत ध्वजारोहण के साथ आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
- बिलासपुर में अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 24 स्कूलों के 286 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
बिलासपुर के महराणा स्कूल में घुमारवीं ब्लॉक-1 की अंडर-14 छात्र वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 286 खिलाड़ी वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बैडमिंटन और शतरंज में प्रतिभा दिखा रहे हैं।
- बिलासपुर में रोजगार को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, युवाओं के लिए स्थायी सरकारी नौकरी की उठाई मांग
बेरोजगार युवाओं को सरकारी एवं स्थायी रोजगार देने की मांग को लेकर भाजपा जिला बिलासपुर ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी रश्मिधर सूद की अगुवाई में निकाली गई रैली में तीनों भाजपा विधायक सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के बाद जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर रिक्त सरकारी पदों पर नियमित भर्ती और युवाओं के लिए ठोस रोजगार नीति बनाने की मांग उठाई गई।
- नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच चंबा का सलूणी युवक सुरक्षित, टनल में काम करने से बची जान
नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच चंबा के सलूणी क्षेत्र का युवक सलमान खान उर्फ जानू सुरक्षित है। नेपाल में निजी जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे सलमान का करीब दो दिन तक परिवार से संपर्क नहीं हो पाया था।
वीरवार रात व्हाट्सएप कॉल पर उसकी आवाज सुनने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। सलमान ने बताया कि आपदा के समय वह दूसरी नदी पर बन रही सुरंग के अंदर अन्य श्रमिकों के साथ काम कर रहा था।
- बिलासपुर में 158 ग्राम चिट्टे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, दो वोल्वो बसों में हो रही थी सप्लाई
बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 158 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर पंजाब के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में वोल्वो बसों से नशे की खेप बरामद हुई। पुलिस सप्लाई नेटवर्क के बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
- कुल्लू में कांग्रेस का पौधरोपण अभियान, प्रकाश चौधरी ने हरित आवरण बढ़ाने का दिया संदेश
जिला कुल्लू के मोहल में कांग्रेस कमेटी ने पौधरोपण अभियान चलाया। पूर्व मंत्री एवं कुल्लू-लाहौल स्पीति कांग्रेस प्रभारी प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। अभियान के जरिए प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया।
- देहरा में 46 करोड़ से बनेगी हिमाचल की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना: CM सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित करने की घोषणा की। परियोजना के लिए 46 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सीएम ने बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।
- विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों के धरने की भ्रामक पोस्ट डालना पड़ा भारी, शिमला पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार
हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों के धरना-प्रदर्शन की भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में शिमला पुलिस ने व्यापारी कर्मचंद भाटिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
- ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के 9वें चरण में कोई पात्र परिवार न छूटे: आशीष बुटेल
पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने पंचायत सचिवों को ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के नौवें चरण में सभी पात्र लाभार्थियों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र परिवार को योजना के लाभ से वंचित न रखा जाए और सूची तैयार करने में पारदर्शिता बरती जाए।
- राधाष्टमी से पहले बदलेगा मैक्लोडगंज की डल झील का स्वरूप, अंतिम चरण में पहुंचा सौंदर्यीकरण कार्य
मैक्लोडगंज के नडडी स्थित ऐतिहासिक डल झील के सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। राधाष्टमी से पहले घाट निर्माण समेत अन्य कार्य पूरे करने की तैयारी है। झील में पानी के रिसाव की समस्या दूर होने के बाद अब पानी ठहरने लगा है।
- यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में हमीरपुर में सामान्य वर्ग की रैली, जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ उठी आवाज
हमीरपुर में यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में सामान्य वर्ग के लोगों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई।
- शिमला में अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन अहम तस्कर गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा और हेरोइन तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने से पहले पकड़ा गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को अंबाला और अमृतसर से गिरफ्तार किया गया।
- किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ऊना में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन, सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार को घेरा
ऊना में भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ट्यूबवेल बिजली पर सेस, राजस्व दस्तावेजों की बढ़ी दरों, महंगे स्टाम्प पेपर और खाद की कथित किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
- सुजानपुर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 18 वर्ष के विद्यार्थियों से वोटर पंजीकरण की अपील
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में SVEEP मतदाता जागरूकता क्लब के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों से मतदाता पहचान-पत्र बनवाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
- कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ सुंदरनगर में भाजपा का प्रदर्शन, राकेश जमवाल ने साधा निशाना
सुंदरनगर में कांग्रेस सरकार की नीतियों और बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया। विधायक राकेश जमवाल ने सरकार पर स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और जनसुविधाओं के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा।
- HRTC पेंशनरों की मांग, 3% DA जल्द जारी करे सरकार; संशोधित वेतनमान और मेडिकल बिल भी लंबित
ऊना में एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की आकस्मिक बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। संगठन ने सरकार से 3 प्रतिशत डीए, संशोधित वेतनमान, मेडिकल बिलों और अन्य वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग की।
- हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; 68 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। राज्य मौसम केंद्र शिमला ने 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टानें गिरने और सड़कें बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। 29 अगस्त तक प्रदेश में 68 सड़कें बंद हैं, जबकि मानसून सीजन में अब तक 1183.88 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज किया गया है।
- ऊना में भाजपा की विशेष बैठक, PM मोदी के 25 साल के सुशासन पर 17 सितंबर से चलेगा विशेष अभियान
जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल में शनिवार को जिला भाजपा की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास ने की, जबकि विधायक एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मौजूद रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक एवं सुशासन काल को समर्पित 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान, आगामी वीआईपी दौरों और बूथ स्तर की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
- सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में शहीद मेजर सुधीर वालिया का शहादत दिवस श्रद्धा से मनाया
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में विद्यालय के प्रथम बैच के पूर्व कैडेट और अशोक चक्र विजेता शहीद मेजर सुधीर वालिया का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर स्थित वीर स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन रचना जोशी सहित अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर वीर शहीद को नमन किया।
- सोलन में कांग्रेस ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक पेड़ लगाने की अपील
जिला कांग्रेस कमेटी सोलन की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस दौरान जंगलों में फलदार पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर भी जोर दिया गया।
- नेपाल की बाढ़ के बीच ऊना का 32 वर्षीय इंजीनियर लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और आपदा के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मैहतपुर-बसदेहड़ा निवासी 32 वर्षीय इंजीनियर सुखविंदर रत्न लापता हो गए हैं। वह नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट-वन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
25 अगस्त के बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया और मोबाइल भी बंद आ रहा है। दुबई में रह रहे उनके भाई वीरेंद्र रत्न नेपाल पहुंचकर सेना, कंपनी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से उनकी तलाश कर रहे हैं।
- हिमाचल में अब ऑनलाइन होगा पानी का बिल, मनमानी और दोहरी वसूली पर लगेगी रोक
हिमाचल प्रदेश में पानी के बिलों में मनमानी और दोहरी वसूली रोकने के लिए जलशक्ति विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बिलिंग अनिवार्य कर दी है। अब विशेष परिस्थितियों को छोड़कर मैनुअल बिल जारी नहीं किए जा सकेंगे। विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन बिलिंग मॉड्यूल तैयार किया है और अधिकारियों को बिलिंग व भुगतान रिकॉर्ड का नियमित मिलान करने के निर्देश दिए हैं।
- 77 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर किन्नौर की छोजिन आंगमो ने पेश की जज्बे की मिसाल
किन्नौर के चांगो की छोजिन आंगमो ने स्पीति मैराथन में 77 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर अदम्य साहस और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया। दिव्यांगता को कमजोरी न मानते हुए उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच दौड़ पूरी की और अपने जज्बे से लोगों के लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की।
- मंडी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा; 80 लाख से अधिक का नुकसान
मंडी जिले की उपतहसील थाची के ढमसेहड़ गांव में शुक्रवार देर रात भीषण अग्निकांड में 12 कमरों का विशाल मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। नैणु राम का घर और उसमें रखी नकदी, जेवरात व घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। पहली मंजिल में चल रहा करीब 30 लाख रुपये का फर्नीचर का काम भी पूरी तरह तबाह हो गया। परिवार को 80 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
- हिमाचल के अस्पतालों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 300 डॉक्टर और 200 नर्सों की होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर भर्ती करने जा रहा है। विभाग में 300 डॉक्टर और 200 नर्सों की भर्ती की जाएगी। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक स्वास्थ्य विभाग के सभी रिक्त पदों को भरना है। नए डॉक्टरों को डेपुटेशन पर भेजने के बजाय सीधे जरूरत वाले स्वास्थ्य संस्थानों में तैनाती देने की तैयारी है।
- 80 करोड़ की संपत्ति सरकार को दान करने वाले डॉ. राजेंद्र कंवर की बड़ी इच्छा, पत्नी कृष्णा राजेंद्र के नाम पर संस्थान बनाने की मांग
हमीरपुर के जाने-माने फिजिशियन डॉ. राजेंद्र कंवर ने करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति हिमाचल प्रदेश सरकार को दान की है। उन्होंने इच्छा जताई है कि इस संपत्ति से बनने वाले स्वास्थ्य संस्थान, जेरिएट्रिक केयर या ओल्ड एज होम का नाम उनकी दिवंगत पत्नी कृष्णा राजेंद्र के नाम पर रखा जाए। एसडीएम नादौन ने भी गिफ्ट डीड की पुष्टि की है।
- हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर विधानसभा की कल्याण समिति नाराज, मांगी रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों और सरकारी आश्वासनों के क्रियान्वयन में देरी को लेकर विधानसभा की कल्याण समिति ने नाराजगी जताई है। समिति ने किन्नौर के शिपकीला ट्रेड सेंटर, एकलव्य हॉस्टल, नौतोड़ भूमि आबंटन और वन अधिकार अधिनियम से जुड़े लंबित मामलों पर विभागों से ताजा और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
- हिमाचल की 94 ग्लेशियर झीलों पर मंडरा रहा खतरा, 88 बाढ़ के लिहाज से बेहद संवेदनशील; 34 साल में 525% बढ़ीं झीलें
हिमाचल प्रदेश में ग्लेशियर झीलों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। IIT रोपड़ और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी के संयुक्त अध्ययन में 94 प्रमुख ग्लेशियर झीलों का आकलन किया गया, जिनमें 88 को बाढ़ के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील पाया गया है। 1990 से 2024 के बीच हिमाचल में ग्लेशियर झीलों की संख्या 525 फीसदी बढ़ी है।
- सुजानपुर टीहरा कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया शुरू, शारीरिक व लिखित परीक्षा के बाद हुआ साक्षात्कार
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में नए एनसीसी कैडेट्स के नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। विद्यार्थियों की 1200 और 1600 मीटर दौड़, पुश-अप्स, स्क्वाट्स, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की गई।