हिमाचल में अब ऑनलाइन होगा पानी का बिल, मनमानी और दोहरी वसूली पर लगेगी रोक
सार
हिमाचल प्रदेश में पानी के बिलों में मनमानी और दोहरी वसूली रोकने के लिए जलशक्ति विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बिलिंग अनिवार्य कर दी है। अब विशेष परिस्थितियों को छोड़कर मैनुअल बिल जारी नहीं किए जा सकेंगे। विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन बिलिंग मॉड्यूल तैयार किया है और अधिकारियों को बिलिंग व भुगतान रिकॉर्ड का नियमित मिलान करने के निर्देश दिए हैं।
प्रकाशित: ()3 मिनट538 शब्द

