सोलन में पानी के बकायादारों पर नगर निगम की कार्रवाई, 40 कनेक्शन काटे

सोलन में पानी के बकायादारों पर नगर निगम की कार्रवाई, 40 कनेक्शन काटे
सोलन में पानी के बकायादारों पर नगर निगम की कार्रवाई, 40 कनेक्शन काटे

Published:

वार्ड नंबर 14 में लंबे समय से बिल जमा न करने वालों पर चला निगम का अभियान, अब तक 67 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली

नगर निगम सोलन ने बकाया पानी के बिलों को लेकर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के वार्ड नंबर 14 में निगम की टीम ने लंबे समय से पानी के बिल जमा न करने वाले करीब 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। निगम के अनुसार इन उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करवाने के लिए बार-बार सूचना दी गई थी, लेकिन भुगतान नहीं किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम सोलन की ओर से बकाया पानी के बिलों की वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम की कार्रवाई के तहत अब तक करीब 67 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की जा चुकी है। निगम ने बकायादार उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपने पानी के बिल जमा करवाने की अपील की है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय से पानी के बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों के अनुसार बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर पानी के कनेक्शन काटे जा सकते हैं। निगम ने लोगों से किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए पानी के बिलों का समय पर भुगतान करने की अपील की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें