सिरमौर में मंदिर के पुजारी पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों के आरोप, पच्छाद पुलिस ने दर्ज की FIR
सार
सिरमौर के नैनाटिक्कर क्षेत्र के मेहली गांव मे ं मंदिर के पुजारी पर एक व्यक्ति से मारपीट और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता बाला राम ने पुलिस को दी शिकायत में डंडे से सिर पर चोट पहुंचाने और धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। पच्छाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
प्रकाशित: ()2 मिनट397 शब्द

