मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

मन्नत पूरी होने पर पैरों को बांधकर रेंगते हुए बाबा बालक नाथ की गुफा पहुंचा श्रद्धालु, दियोटसिद्ध में अनोखी आस्था का नजारा

सार

दियोटसिद्ध के बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। पंजाब के लुधियाना से आया श्रद्धालु मन्नत पूरी होने के बाद पैरों को बांधकर गेट नंबर-1 से बाबा बालक नाथ की गुफा तक रेंगते हुए पहुंचा। श्रद्धालु की इस अनोखी आस्था को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

2 मिनट
मन्नत पूरी होने पर पैरों को बांधकर रेंगते हुए बाबा बालक नाथ की गुफा पहुंचा श्रद्धालु, दियोटसिद�्ध में अनोखी आस्था का नजारा

लुधियाना से पहुंचा श्रद्धालु, गेट नंबर-1 से गुफा तक रेंगकर पूरी की यात्रा; मंदिर परिसर में जुटी लोगों की भीड़

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। पंजाब के लुधियाना से आया एक श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने के बाद पैरों को बांधकर रेंगते हुए बाबा बालक नाथ की गुफा तक पहुंचा। श्रद्धालु ने मंदिर के गेट नंबर-1 से बाबा जी की गुफा तक रेंगते हुए अपनी यात्रा पूरी की और दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर बाबा बालक नाथ के दरबार में इसी तरह पहुंचने का संकल्प लिया था। मन्नत पूरी होने के बाद उसने अपना संकल्प पूरा किया और शाहतलाई से दियोटसिद्ध पहुंचा। जैसे ही श्रद्धालु पैरों को बांधकर रेंगते हुए मंदिर की ओर बढ़ा, वहां मौजूद लोगों की नजरें उस पर टिक गईं।

गेट नंबर-1 से बाबा जी की गुफा तक श्रद्धालु लगातार रेंगते हुए आगे बढ़ता रहा। इस दौरान उसे देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ भी जुटती गई। कोई श्रद्धालु की इस अनोखी आस्था को देखकर हैरान नजर आया तो कोई उसके संकल्प और श्रद्धा की चर्चा करता दिखाई दिया।

पहली बार दिखा ऐसा आस्था का नजारा

दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी-अपनी श्रद्धा और मान्यताओं के अनुसार बाबा जी से मन्नत मांगते हैं और मनोकामना पूरी होने के बाद अलग-अलग तरीके से दरबार में पहुंचकर आभार व्यक्त करते हैं।

हालांकि, पैरों को बांधकर गेट नंबर-1 से बाबा बालक नाथ की गुफा तक रेंगते हुए पहुंचने का यह नजारा बेहद अलग रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने दियोटसिद्ध में इस तरह किसी श्रद्धालु को गुफा तक पहुंचते पहली बार देखा है। श्रद्धालु की अनोखी आस्था रविवार को मंदिर परिसर में आने वाले लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

गुफा तक पहुंचने के बाद श्रद्धालु ने बाबा बालक नाथ के दरबार में माथा टेका और अपनी मन्नत पूरी होने पर बाबा जी का आभार जताया। श्रद्धालु की इस अनोखी भक्ति और संकल्प को देखने के लिए मंदिर परिसर में मौजूद लोग काफी देर तक वहां जुटे रहे।

दियोटसिद्ध में रविवार को आस्था का यह अनोखा अंदाज हर किसी की जुबान पर रहा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें