समाचार संग्रह: पृष्ठ 20
- राजीव गांधी की जयंती पर CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- मानसून सत्र में तथ्य लेकर आए विपक्ष
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने विपक्ष को मानसून सत्र में तथ्यों के साथ आने की नसीहत दी। डॉ. जनक राज की विजिलेंस जांच पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं BBMB मामले में उन्होंने हिमाचल को हर साल 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद जताई।
- सुजानपुर में विकास कार्यों पर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का दावा, विपक्ष पर साधा निशाना
सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने अपने एक वर्ष आठ माह के कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने ग्रामीण सड़कों, शहर के सौंदर्यीकरण और बड़ी विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। विधायक ने सुजानपुर सचिवालय की खराब लिफ्ट को एक सप्ताह के भीतर ठीक करवाने का आश्वासन भी दिया।
- हिमाचल भाजपा पांच गुटों में बंटी, पार्टी में भारी अंतर्विरोध और खींचतान: अजय सोलंकी
नाहन से कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी पांच गुटों में बंट चुकी है और अंदरूनी खींचतान चरम पर है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर श्रेय लेने की राजनीति करने का आरोप लगाया और भाजपा युवा मोर्चा के राज्यव्यापी प्रदर्शनों को राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया।
- OBC आयोग में नियुक्तियों को लेकर भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, नियुक्तियां रद्द करने की मांग
हिमाचल प्रदेश में राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग में हाल ही में हुई नियुक्तियों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा नेताओं ने नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए योग्य OBC लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
भाजपा ने नियुक्तियां रद्द करने, 93वें संविधान संशोधन को लागू करने और OBC प्रमाणपत्र की वैधता पांच वर्ष करने की मांग उठाई है।
- हनोगी टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चार की मौत, सात घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी-कुल्लू के बीच हनोगी टनल में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मंडी अस्पताल रेफर किया गया है।
- हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त रुख: अधिकारियों के बार-बार तबादलों पर लगाम, सरकार पर 25 हजार जुर्माना
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों के बार-बार और असमय तबादलों पर सख्त रुख अपनाते हुए क्लास वन अधिकारियों के लिए न्यूनतम कार्यकाल की नीति बनाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, पहले से तय मामलों में बार-बार अपील दायर करने पर राज्य सरकार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हाईकोर्ट ने नौणी यूनिवर्सिटी की पूर्व हॉस्टल वार्डन को भी 9.25 लाख रुपये की रिकवरी के मामले में राहत दी है।
- लाहौल-स्पीति विधायक अनुराधा राणा ने DFO के खिलाफ की विशेषाधिकार हनन की शिकायत, विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा जवाब
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्थानीय डीएफओ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत विधानसभा सचिवालय में दर्ज कराई है। विधायक का आरोप है कि उनके द्वारा उठाए गए मामलों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई और संपर्क करने पर भी उचित जवाब नहीं मिला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए वन सचिव से मामले में जवाब मांगा है।
- हिमाचल में दो किशोरों की मौत से सनसनी, एक ने मोबाइल गेम से रोकने पर उठाया खौफनाक कदम तो दूसरा फंदे से लटका मिला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिले में 14 वर्षीय दो किशोरों की मौत के अलग-अलग मामलों से सनसनी फैल गई। कांगड़ा के रक्कड़ क्षेत्र में मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोकने के बाद किशोर ने कथित तौर पर कमरे में फंदा लगा लिया।
वहीं चंबा के घोल्टी गांव में दसवीं कक्षा का छात्र घर के अंदर पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी की धूम, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही अष्टमी पूजन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
अब तक करीब 50 हजार श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर चुके हैं। इस बार वीडियो वॉल सिस्टम के जरिए कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को भी माता के दर्शन करवाए जा रहे हैं।
- कुटलैहड़ को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, कोहडरा-लिदकोट और धमांदरी के लिए शुरू हुई सेवा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। ऊना आईएसबीटी से कोहडरा, लिदकोट और धमांदरी के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई। विधायक विवेक शर्मा ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जल्द ही क्षेत्र में मुद्रिका बस सेवा शुरू करने की भी घोषणा की।
- बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में ख्याली पुलाव न पकाएं’, कंगना का रामदेव पर पलटवार
जेनरेशन-जेड को ‘गटर जनरेशन’ कहने को लेकर विवादों में घिरी भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर पलटवार किया है। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रामदेव पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें उनके चरित्र पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।
- हिमकेयर जांच में विजिलेंस का शिकंजा, भाजपा विधायक डॉ. जनक राज से होगी पूछताछ
हिमाचल प्रदेश की हिमकेयर योजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब भाजपा विधायक डॉ. जनक राज तक पहुंच गई है। विजिलेंस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। जांच एजेंसी आईजीएमसी शिमला में उनके चिकित्सा अधीक्षक कार्यकाल के दौरान हिमकेयर दावों, बिलों की मंजूरी और प्रशासनिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
- बिलासपुर में बारिश से 46.17 करोड़ का नुकसान, 3 सड़कें बंद; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
बिलासपुर जिले में लगातार बारिश से अब तक 46.17 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। पीडब्ल्यूडी को सबसे अधिक करीब 41 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के कारण तीन सड़कें बंद हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
- जोगिंदरनगर में 150 ग्राम चरस रखने के मामले में दो दोषियों को 4 साल की सजा
जोगिंदरनगर में 150 ग्राम चरस रखने के मामले में विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2018 का है, जिसमें पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से चरस बरामद की थी।
- कांग्रेस के मंच से जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा, संगठन में गुटबाजी और नियुक्तियों पर उठाए सवाल
शिमला के राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी/अनुसूचित जनजाति विभाग के पदभार ग्रहण समारोह में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संगठन की कार्यप्रणाली और हालिया नियुक्तियों पर सवाल उठाए। उन्होंने गुटबाजी, अनुशासनहीनता और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जल्द ही सबूतों के साथ कांग्रेस आलाकमान के समक्ष रिपोर्ट रखेंगे।
- बल्ह से भेदभाव का आरोप, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सुक्खू सरकार पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को एडवाइजर बनाकर सरकारी सुविधाएं देने पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार मितव्ययिता की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। विधायक ने बल्ह में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी होने का भी आरोप लगाया।
- वंदे मातरम् के दो छंदों पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप: शांता कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने वंदे मातरम् के दो छंदों को लेकर उठे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रवाद का मंत्र बन गया था और इसने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया।
- कांगड़ा में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, बस ने स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवक को कुचला
कांगड़ा जिले के जाच्छ में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर बस और स्कूटी की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नूरपुर निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
- कांगड़ा घाटी में भारी बारिश से पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल सेवा प्रभावित, सभी नैरो गेज ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द
कांगड़ा घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरो गेज रेल सेक्शन में सभी ट्रेन सेवाएं अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। कई स्थानों पर पेड़ और बोल्डर गिरने के साथ ट्रैक के पास मलबा और जलभराव होने से रेल मार्ग की सुरक्षा प्रभावित हुई है।
- सुजानपुर बस स्टैंड के पास बड़ी नाली की सफाई शुरू, जेसीबी से हटाई जा रही गाद और गंदगी
सुजानपुर बस स्टैंड के पास नगर परिषद ने बड़ी नाली की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। करीब दो दर्जन रेहड़ी-फड़ी और खोखा कारोबारियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के बाद जेसीबी की मदद से नाली को गहरा कर गाद और गंदगी निकाली जा रही है। नाली को नए सिरे से बनाने के साथ दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाया जाएगा।
- धर्मशाला में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पोस्टल पेंशनर्स का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
धर्मशाला में ऑल इंडिया पोस्टल एवं आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डाकघर के बाहर प्रदर्शन किया। पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर सितंबर और नवंबर में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
- ऊना में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सख्त हुए मुकेश अग्निहोत्री, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
ऊना में जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पटवारखानों, पंचायत घरों, नए बस रूट, रामपुर-संतोषगढ़ पुल, स्ट्रीट लाइट और ऊना अस्पताल की व्यवस्थाओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
- आरोपों की जांच में पूरा सहयोग करेंगे, जनता तय करेगी कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध है या नहीं: डॉ. जनक राज
भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज ने नादौन में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों और कार्रवाई को लेकर कहा कि सच सामने आना जरूरी है और वह किसी भी जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई का आरोप लगाने के बजाय फैसला जनता पर छोड़ दिया। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में पेंशन और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही।
- फाइनेंस बिल संशोधन के खिलाफ शिमला में पेंशनरों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
फाइनेंस बिल संशोधन के विरोध में शिमला में केंद्र, राज्य, बैंक और एलआईसी के पेंशनरों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। पेंशनर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि संशोधन के जरिए पेंशनरों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। पेंशनरों ने संशोधन वापस लेने और पेंशन संशोधन का अधिकार बहाल करने की मांग की।
- शिक्षकों का लंबित मेहनताना जल्द जारी करे शिक्षा बोर्ड: राजकीय अध्यापक संघ
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला कांगड़ा ने शिक्षकों के लंबित मेहनताना और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की राशि जल्द जारी करने की मांग की है। संघ ने रिटेंशन फीस में लगाए जा रहे 3,000 और 5,000 रुपये के लेट फीस व जुर्माने को वापस लेने तथा मैट्रिक और जमा दो के विद्यार्थियों की डीएमसी जल्द जारी करने की मांग भी उठाई।
- नादौन में भारी बारिश से तबाही, घरों में घुसा मलबा; चार परिवारों के 13 लोगों को सुरक्षित ठिकाना
हमीरपुर के नादौन उपमंडल में मंगलवार रात हुई भारी बारिश से कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कश्मीर गांव में मलबा घरों में घुसने के बाद प्रशासन ने चार परिवारों के 13 लोगों के रहने की व्यवस्था आयुष विभाग के केंद्र में की।
चिल्लियां गांव में राशन डिपो का करीब 50 हजार रुपये का अनाज खराब हो गया, जबकि हथोल और बेहा में स्कूलों की दीवारें गिरने से भवनों में पानी घुस गया।
- सिरमौर की चूना पत्थर खदान में भूस्खलन, एक मजदूर का शव बरामद; दो अभी भी लापता
सिरमौर के कमरऊ तहसील के बागनधार में चूना पत्थर खदान में हुए भारी भूस्खलन के बाद लापता तीन लोगों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा रेस्क्यू टीमों के साथ मौके पर मौजूद हैं और एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव अभियान चला रही हैं।
- 15 माह के नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाने की अद्भुत प्रतिभा से बढ़ाया चंबा का मान
चंबा के सिहंता के रहने वाले महज 15 माह के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति के दम पर कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को उनकी इस उपलब्धि को दर्ज किया। अद्वैत की प्रतिभा से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
- मात्तर स्कूल में बाढ़ की घटना पर बिंदल ने सरकार को घेरा, बोले- सड़क-पुल बने होते तो बच्चों को नहीं झेलना पड़ता खतरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की मात्तर पंचायत में भारी बारिश के बाद खड्ड में आई बाढ़ से स्कूल विद्यार्थियों और शिक्षकों के फंसने की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्य रोकने का आरोप लगाते हुए मात्तर और नलका संभालका पंचायत में लंबित सड़क व पुल निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की।
- हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 1036 सवालों से घिरेगी सरकार; आपदा-शिक्षा-स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। 10 बैठकों वाले इस सत्र के लिए विधायकों ने 1036 सवाल भेजे हैं, जिनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। भारी बारिश से हुए नुकसान, शिक्षा में रिक्त पदों और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ व सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सदन में प्रमुखता से उठेंगे।
- भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, गॉल टेस्ट में 1-0 की बढ़त; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। भारत की जीत के हीरो मानव सुथार रहे, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटके।
- कांगड़ा में भाजपा ओबीसी मोर्चा का सरकार के खिलाफ रोष, आयोग में गैर-समुदाय के लोगों की नियुक्ति पर उठाए सवाल
जिला कांगड़ा भाजपा ओबीसी मोर्चा ने ओबीसी आयोग में गैर-समुदाय के लोगों को शामिल किए जाने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। मोर्चा पदाधिकारियों ने नियुक्तियों को रद्द करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
- हमीरपुर में भारी बारिश से तबाही, हथोल स्कूल की दीवार बही; एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा
हमीरपुर जिले में रात से हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। नादौन के हथोल सरकारी स्कूल में खड्ड का पानी घुसने से स्कूल की दीवार बह गई, जिसके बाद बच्चों को तुरंत छुट्टी दे दी गई।
वहीं शुक्कर खड्ड से पाहलू तक संपर्क मार्ग बहने से करीब एक दर्जन गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। कश्मीर गांव में मलबे में फंसे चार घरों के लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
- मयाड़ घाटी में बादल फटने से करपट गांव में तबाही, सड़क-पुल बहे; खेत और फसलें भी हुईं बर्बाद
लाहुल-स्पीति की मयाड़ घाटी में बादल फटने से आई फ्लैश फ्लड ने करपट गांव में भारी तबाही मचाई है। करपट नाले में आई बाढ़ से मुख्य सड़क और पुल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई बीघा उपजाऊ भूमि और फसलें पानी में बह गईं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है।
- पटनोंण विद्यालय की जर्जर छतों का काम शुरू, दो कमरों की नई छत तैयार; विधायक ने किया निरीक्षण
पटनोंण विद्यालय की लंबे समय से जर्जर पड़ी छतों को बदलने का काम शुरू हो गया है। विद्यालय के दो कमरों की नई छत डालने का कार्य पूरा हो चुका है। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने स्कूल पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है।
- परागपुर में उफनती नक्की खड्ड में फंसी कार, बाल-बाल बची चालक की जान
कांगड़ा के परागपुर में भारी बारिश के बाद नक्की खड्ड अचानक उफान पर आ गई। तेज बहाव के बीच चंडीगढ़ की ओर जा रही एक कार पानी में फंस गई। कार सवार को बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
- चंबा के चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
चंबा जिले के चुराह उपमंडल की खुशनगरी पंचायत के जुकयानी में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
- कांगड़ा के शक्तिपीठों में उमड़ा पंजाब के बाइक सवार श्रद्धालुओं का सैलाब, 2000 तक बाइकर्स पहुंचे
कांगड़ा जिले के शक्तिपीठों में देवी दर्शनों के लिए पंजाब से बड़ी संख्या में बाइक सवार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पिछले दिन करीब 1500 से 2000 बाइकर्स के जिले में प्रवेश करने से कांगड़ा और मैक्लोडगंज में यातायात दबाव बढ़ गया।
पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर रही है और जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
- नाहन के सेनवाला-झमिरिया-कटोला संपर्क मार्ग का शिलान्यास, 6.98 करोड़ से बनेगी सड़क
नाहन विधानसभा क्षेत्र में सेनवाला-झमिरिया-कटोला संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया। करीब 6 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस सड़क मार्ग से आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
- पतलीकूहल के स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने से 30-40 बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
कुल्लू के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील के दौरान खीर खाने के बाद करीब 30 से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है, जबकि दूषित पानी को भी संभावित कारण माना जा रहा है।
- मंडी-मनाली फोरलेन होगा हर मौसम में सुरक्षित, पहाड़ और ब्यास से बचाव पर खर्च होंगे 4256 करोड़
मंडी-मनाली फोरलेन को भूस्खलन, पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों और ब्यास नदी के कटाव से सुरक्षित बनाने के लिए एनएचएआई ने बड़े स्तर पर सुरक्षा कार्यों की योजना तैयार की है। करीब 4256.97 करोड़ रुपये की लागत से संवेदनशील ढलानों को मजबूत करने, नदी किनारे सुरक्षा दीवारें बनाने, सुरंगों और वायाडक्ट का निर्माण करने समेत कई कार्य प्रस्तावित हैं।
- भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लाएगी हिमाचल सरकार, CM सुक्खू बोले- भाजपा की चार्जशीट कमेटी में वही लोग शामिल जिन पर लगाए थे आरोप
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी चार्जशीट कमेटी में ऐसे लोग शामिल हैं, जिन पर भाजपा खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुकी है।
सीएम ने आपदा राहत के लिए केंद्र की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये, मंत्रिमंडल विस्तार, मानसून सत्र और सरकारी नौकरियों समेत कई मुद्दों पर भी बात की।
- MMU कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन न मिलने और दबाव बनाकर इस्तीफा लेने का लगाया आरोप
MMU कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लंबित वेतन जारी करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा है और इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों को वेतन जारी किया जा रहा है, जबकि अन्य कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। हालांकि, आरोपों पर प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
- हिमाचल में बारिश का कहर: 279 सड़कें बंद, 310 पेयजल योजनाएं और 84 ट्रांसफार्मर प्रभावित; सिरमौर में 3 मजदूर मलबे में दबे
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है। लगातार बारिश के चलते प्रदेश में 279 सड़कें बंद हैं, जबकि 310 पेयजल योजनाएं और 84 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।
सिरमौर में चूना पत्थर की खान में भूस्खलन से तीन मजदूर मलबे में दब गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं शिमला, कुल्लू, सोलन और धर्मपुर में भी भूस्खलन, जलभराव और सड़क बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं।
- चंबा-कांगड़ा में भूकंप के कई झटके, भरमौर में एक घंटे के भीतर तीन बार कांपी धरती
हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिलों में मंगलवार शाम भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। भरमौर में करीब एक घंटे के भीतर तीन बार धरती कांपी, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पहले झटके की तीव्रता 3.6 रही और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। प्रशासन के अनुसार फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
- चंबा में बॉडीबिल्डिंग के नाम पर प्रतिबंधित इंजेक्शन का खेल, एक महीने में 3 बार कुरियर से पकड़े गए
चंबा में युवाओं के बीच तेजी से मसल्स बनाने और सिक्स पैक एब्स का जुनून स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक महीने में तीन बार कुरियर के जरिए मंगवाए गए प्रतिबंधित बॉडीबिल्डिंग इंजेक्शन पकड़े हैं। प्रारंभिक जांच में इनकी ऑनलाइन खरीद और पंजाब-हरियाणा से सप्लाई की बात सामने आई है।
- हिमाचल के ग्रुप-डी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत, अगस्त में मिलेगा वेतन एरियर का भुगतान
हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन और पेंशन एरियर के भुगतान का आदेश जारी किया है। ग्रुप-डी कर्मचारियों को अगस्त 2026 में 20 हजार रुपये नकद मिलेंगे, जबकि पेंशनरों को 35 से 55 फीसदी तक बकाया राशि जारी की जाएगी। यह राशि अगस्त के वेतन और पेंशन के साथ 1 सितंबर को जारी होगी।
- हिमाचल में बढ़ता नशे का जाल, चरस-गांजे से चिट्टे और सिंथेटिक ड्रग्स तक पहुंचा खतरा
हिमाचल प्रदेश में नशे का खतरा लगातार गंभीर होता जा रहा है। कभी चरस और शराब तक सीमित रही समस्या अब चिट्टा, इंजेक्शन, एमडीएमए और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स तक पहुंच गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश अब केवल नशा तस्करी का ट्रांजिट कॉरिडोर नहीं रहा, बल्कि तेजी से बड़े उपभोक्ता बाजार में बदल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल में 1.7 प्रतिशत आबादी चिट्टे का सेवन कर रही है, जबकि राष्ट्रीय औसत 0.7 प्रतिशत है।
- दयोरी स्कूल में नए भवन के साथ लौटी रौनक, CM सुक्खू बोले- सितंबर में बच्चों से मिलने आएंगी प्रियंका गांधी
मंडी के दयोरी में 2023 की प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से नए भवन में कक्षाओं के संचालन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी सितंबर में दयोरी पहुंचकर विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगी।
- शिमला के टूटू में भूस्खलन, मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित
शिमला में तेज बारिश के बीच टूटू क्षेत्र में एमसी पार्किंग के पास भूस्खलन होने से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल मार्ग से केवल छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है। ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात है और संबंधित विभाग सड़क को जल्द बहाल करने में जुटा है।
- चंबा में अध्यापक पर ABVP कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज और मारपीट के प्रयास का आरोप, DC को दी शिकायत
चंबा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक अध्यापक पर कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ABVP विभाग संयोजक ने उपायुक्त चंबा को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
- किन्नौर में चिट्टा तस्करी के आरोप में पूर्व BJP युवा मोर्चा नेता गिरफ्तार, होटल से 7.78 ग्राम चिट्टा और 1.04 लाख कैश बरामद
किन्नौर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पीलो स्थित कुबेर होटल में दबिश देकर 7.78 ग्राम चिट्टा, 1,04,700 रुपये नकद और डिजिटल वजन मशीन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बुधासेन उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार आरोपी पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा पूह ब्लॉक का अध्यक्ष और भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है।
- बरठीं-बधाघाट सड़क पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत
झंडूता उपमंडल के बरठीं-बधाघाट सड़क मार्ग पर मौही के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय अभिषेक कुमार को सिविल अस्पताल बरठीं से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- ज्वालाजी से लौटते समय हादसा, पहले सैनिक भाई की मौत, अब उपचार के दौरान बड़े भाई ने भी तोड़ा दम
झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलागण के गांव कुठेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। कुछ दिन पहले ज्वालाजी मंदिर से लौटते समय नादौन के पास बाइक दुर्घटना में करीब 25 वर्षीय सैनिक विकास की मौत हो गई थी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके बड़े भाई आकाश ने अब एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों की मौत से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
- कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने ज्वाली के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित, नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ विकास कार्यों को गति देने तथा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया।
मंत्री ने पंचायतों में उपलब्ध पुराने धन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
- नशे के खिलाफ ऊना में बड़ा जनअभियान, 7 सितंबर को 35 हजार विद्यार्थी निकालेंगे वॉकथॉन
हिमाचल प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत ऊना में 7 सितंबर को बड़ा जनजागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम से होने वाली वॉकथॉन में जिला भर के स्कूल और कॉलेजों के करीब 35 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। डीसी जतिन लाल ने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, किसी को नहीं मिला खेल रत्न; 3 कोच को द्रोणाचार्य सम्मान
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है। इस बार 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है, जबकि किसी भी खिलाड़ी को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए चयनित नहीं किया गया।
तीन प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार और दो को लाइफटाइम द्रोणाचार्य सम्मान मिलेगा। आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
- IAS-IPS की संख्या घटाने पर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तंज, बोले- नए अधिकारी नहीं चाहिए, भ्रष्ट अफसरों को एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या घटाने वाले बयान पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यूपीएससी से चयनित नए अधिकारियों को लेने से इनकार कर रही है, जबकि अधिकारियों को लगातार एक्सटेंशन दी जा रही है। जयराम ने चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की नियुक्तियों, सीपीएस और सरकार की नीतियों को लेकर भी सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला।
- विपिन परमार का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- चार साल में एक बड़ी उपलब्धि गिना दें मुख्यमंत्री
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्ष के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से एक बड़ी उपलब्धि बताने की चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उपलब्धियों की सूची के बजाय घोषणाओं, आश्वासनों और राजनीतिक प्रपंचों का पुलिंदा है।
- Himsafar FM 90.0 ने पूरा किया प्रसारण का पहला साल, स्थानीय मुद्दों और मनोरंजन से बनाई खास पहचान
हमीरपुर के अवाहदेवी से प्रसारित होने वाले Himsafar FM 90.0 ने अपने प्रसारण का पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। एक साल के सफर में स्टेशन ने संगीत, मनोरंजन, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए हमीरपुर, धर्मपुर और सरकाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रोताओं से मजबूत जुड़ाव बनाया है।
- RCFC जोगिंद्रनगर से शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज, 20 अगस्त से क्रमिक भूख हड़ताल का ऐलान
जोगिंद्रनगर में क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) को स्थानांतरित करने के निर्णय के खिलाफ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। समिति ने चेतावनी दी है कि 20 अगस्त तक स्थानांतरण आदेश रद्द नहीं हुआ तो 20 से 24 अगस्त तक क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 25 अगस्त को बाजार बंद, चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
- 21 से 23 अगस्त तक होगा राज्य स्तरीय पोरी मेला, त्रिलोकीनाथ की साझा आस्था और लाहौल की संस्कृति का दिखेगा संगम
लाहौल-स्पीति में राज्य स्तरीय पोरी मेला 21 से 23 अगस्त तक पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। डीसी किरण भड़ाना ने मेले का पोस्टर जारी किया। तीन दिवसीय आयोजन में भव्य शोभायात्रा, खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्याएं मुख्य आकर्षण रहेंगी।
- 48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात: विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 138 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात की गई हैं। उन्होंने अगले 48 घंटे में सभी बंद सड़कें बहाल करने का दावा किया। साथ ही भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हिमाचल के किसी नेता को जगह न मिलने पर इसे गलत बताया और IAS कैडर घटाने के फैसले का समर्थन किया।
- डंगार संस्कृत कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद, मंत्री राजेश धर्माणी ने की कई घोषणाएं
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में 5 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने, ई-लाइब्रेरी के लिए पर्याप्त धनराशि देने, हैंडपंप स्थापित करने और कंप्यूटर स्किल ट्रेनिंग शुरू करने की घोषणा की।
उन्होंने संस्कृत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान हासिल करने की सलाह दी।
- बिलासपुर में ‘मिशन दृष्टि’ का पायलट चरण शुरू, 52 बच्चों की आंखों की जांच में 11 में मिली समस्या
बिलासपुर में बच्चों की आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार के लिए जिला प्रशासन ने ‘मिशन दृष्टि बिलासपुर’ का पायलट चरण शुरू किया। प्राथमिक विद्यालय डियारा और आंगनवाड़ी केंद्र में 52 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 11 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए। अभियान 1 सितंबर से पूरे जिले में शुरू किया जाएगा।
- सीएम सुक्खू का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- प्रदेश हित में परवाणू से नीचे भी जाएं भाजपा नेता
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा नेताओं से प्रदेश हित में परवाणू से नीचे जाकर काम करने की बात कही। सीएम ने प्रियंका गांधी के देउरी स्कूल कार्यक्रम, कैबिनेट विस्तार और आईएएस-आईपीएस-आईएफएस कैडर में कटौती को लेकर भी जानकारी दी।
- राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- प्रियंका गांधी किस हैसियत से करेंगी स्कूल का उद्घाटन?
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर में कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने मंडी में स्कूल के उद्घाटन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल किया और प्रियंका गांधी के उद्घाटन कार्यक्रम पर आपत्ति जताई।
राणा ने आईएएस-आईएफएस कैडर घटाने, प्रदेश की आर्थिक स्थिति और विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी।
- हमीरपुर के स्कूली खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरे साल गवर्नर ट्रॉफी पर कब्जा
हमीरपुर जिले के स्कूली खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंडर-14 सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष गवर्नर ट्रॉफी अपने नाम की है। शिमला में आयोजित विशेष बैठक में शिक्षा निदेशक ने गवर्नर ट्रॉफी हमीरपुर के उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को प्रदान की।
- बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 56.37 ग्राम चिट्टे के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस के स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा फोरलेन पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में 56.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीन मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मामलों में NDPS Act की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
- शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैकवर्ड लिंकज से दो अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैकवर्ड लिंकज के जरिए दो प्रमुख अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को तरनतारन और दूसरे को जालंधर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक NDPS Act के तहत 216 मामले दर्ज कर 448 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- लडभड़ोल में गुरु रविदास की पवित्र मिट्टी को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक प्रकाश राणा हुए शामिल
लडभड़ोल में गुरु संत शिरोमणि रविदास की पवित्र मिट्टी के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा ने यात्रा में मुख्य रूप से शिरकत की। न्यू मार्केट से शुरू हुई यात्रा गाजे-बाजे के साथ लोहार-जोल स्थित गुरु रविदास मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इसका समापन हुआ।
- पीरनिगाह मंदिर के चार्ज को लेकर विवाद, DC कार्यालय में ग्रामीणों का धरना; पंचायत को जिम्मेदारी सौंपने की मांग
पीरनिगाह मंदिर के प्रबंधन और अधिकार को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर जिला मुख्यालय पहुंच गया। ग्राम पंचायत बसोली के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान, उपप्रधान और जिला परिषद सदस्य के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना शुरू किया।
ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर का चार्ज ग्राम पंचायत बसोली को वापस सौंपा जाए। उन्होंने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
- ऊना में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल अभियान की तैयारी
ऊना जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा की मौजूदगी में किसानों से जुड़े मुद्दों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। किसान मोर्चा ने कांग्रेस सरकार पर किसानों से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए प्रदेशभर में हल्ला बोल अभियान चलाने का ऐलान किया।
- आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस के सामने पेश हुए सुधीर शर्मा, धर्मशाला में भाजपा का प्रदर्शन
धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस कार्यालय में पेश हुए। उनकी पेशी से पहले बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धर्मशाला में जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने विजिलेंस कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग, ड्रोन निगरानी और QRT की तैनाती की।
- 1913 में बना ऐतिहासिक चाबा पावर हाउस होगा शिफ्ट, सतलुज में बढ़ते जलस्तर से सुरक्षा पर मंडराया खतरा
हिमाचल का ऐतिहासिक चाबा पावर हाउस अब सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। वर्ष 1913-14 में स्थापित 1.75 मेगावाट क्षमता वाले इस बिजलीघर को सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर और बार-बार आने वाली बाढ़ से नुकसान पहुंच रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन ने भी इसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की सलाह दी है।
- हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से 105 सड़कें बंद, 36 ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के कारण मंगलवार सुबह 10 बजे तक 105 सड़कें बाधित रहीं। इसके अलावा 36 बिजली ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। कुल्लू और मंडी में सबसे अधिक सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल को बड़ा प्रतिनिधित्व नहीं, अनुराग ठाकुर और इंदु गोस्वामी को भी जगह नहीं
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल प्रदेश के किसी नेता को प्रमुख जिम्मेदारी नहीं मिली है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों की घोषित टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को भी स्थान नहीं मिला।
अगले विधानसभा चुनाव से करीब डेढ़ वर्ष पहले हिमाचल को राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व न मिलने को प्रदेश भाजपा के लिए अहम राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
- हमीरपुर की चार विधानसभाओं में BDC चेयरमैन-वाईस चेयरमैन का चुनाव नहीं, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
हमीरपुर जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत समितियों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव नहीं होने पर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर 31 अगस्त तक चुनाव करवाने की मांग की। भाजपा ने चेतावनी दी कि तय समय तक चुनाव नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।
- भर्तियों पर बिंदल के बयान पर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा का पलटवार, बोले- युवाओं को गुमराह न करें
कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भर्ती परीक्षाओं को लेकर दिए बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग विभिन्न पदों के लिए करीब 100 कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं आयोजित कर चुका है और कई परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित हो चुके हैं।
वर्मा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
- पांवटा साहिब में शिलाई के व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, विश्वकर्मा चौक की पार्किंग में मिला शव
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात देर रात नगर परिषद पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक स्थित नव निर्मित पार्किंग स्थल पर हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
- अर्की के शेरपुर में सड़क पर फंसी HRTC की नई इलेक्ट्रिक बस, मोड़ पर बॉडी टकराने से बढ़ी परेशानी
सोलन डिपो की नई इलेक्ट्रिक बस सोमवार सुबह घणागुघाट पंचायत के शेरपुर की कैंची पर सड़क में फंस गई। मोड़ काटते समय बस की बॉडी सड़क से टकराने के बाद आगे-पीछे नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने जेसीबी और लेबर की मदद से बस को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने इलेक्ट्रिक बस संचालन से पहले ग्रामीण रूट की सड़क और बस की तकनीकी क्षमता का निरीक्षण करने की मांग की है।
- पडोह में खाद्य सुरक्षा विभाग का जागरूकता शिविर, दुकानदारों को लाइसेंस और खाद्य मानकों की दी जानकारी
मंडी के पडोह में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। खाद्य एवं सुरक्षा सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा लाइसेंस, बिल-बाउचर, मेडिकल जांच और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री को लेकर जरूरी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लिए गए पनीर के 12 सैंपल फेल हुए हैं और पनीर की बिक्री को लेकर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।
- शाहपुर के छतड़ी में फोरलेन का पानी घर में घुसा, डंगा गिरने से 4 लाख का नुकसान
शाहपुर के छतड़ी में फोरलेन किनारे नाले की निकासी बंद होने से बारिश का पानी एक घर में घुस गया। पानी के दबाव के चलते मकान की सुरक्षा के लिए लगाया गया डंगा गिर गया, जिससे मकान मालिक के अनुसार करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार ने प्रशासन से नाले की निकासी जल्द बहाल करने की मांग की है।
- श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान लंगर सेवादार सम्मानित, रामलाल ठाकुर ने की सेवाओं की सराहना
श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान लंगर कमेटी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मेले में बेहतर सेवाएं देने वाले वालंटियर्स को सम्मानित किया। उन्होंने लंगर कमेटियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाना समाजसेवा का सराहनीय कार्य है।
- सोलन के रोहड़ी गांव में नाग पंचमी पर सजा मां मनसा नागेश्वरी मंदिर, भव्य मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नाग पंचमी के अवसर पर सोलन के रोहड़ी गांव स्थित मां मनसा नागेश्वरी माता मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मंदिर में माता रानी का प्राकृतिक फूल-पत्तियों से विशेष श्रृंगार किया गया। धार्मिक झांकियों और विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
- रैहन में 19.36 करोड़ से मजबूत होगी सीवरेज और पेयजल व्यवस्था, विधायक पठानिया ने शुरू कराया काम
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैहन कस्बे में 19.36 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और पेयजल संवर्धन योजना पर काम चल रहा है। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सोमवार को सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। योजना का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं, कुतखाना गांव में पेयजल समस्या से जूझ रहे परिवारों को नए पानी के टैंक के जरिए राहत दी गई है।
- हिमाचल में घटेगा IAS-IPS-IFS कैडर, सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक खर्च कम करने के लिए IAS, IPS और IFS अधिकारियों के कैडर में कटौती का फैसला लिया है। IAS कैडर 153 से घटाकर 130 और IFS कैडर 118 से 83 किया जाएगा। IPS कैडर के 96 पदों में भी कमी की जाएगी। सरकार ने इस संबंध में केंद्र के कार्मिक विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है।
- हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर परमार का हमला, बोले- ‘कागजी स्वास्थ्य क्रांति से नहीं बचती मरीजों की जान’
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जरूरी दवाइयों, इंजेक्शनों, जांच सुविधाओं और उपचार की मूलभूत व्यवस्थाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित किए बिना स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे खोखले साबित होते हैं।
- चंबा में भारतीय मजदूर संघ ने PM मोदी को भेजा 11 सूत्रीय ज्ञापन, न्यूनतम वेतन 30 हजार करने की मांग
भारतीय मजदूर संघ की चंबा जिला इकाई ने श्रमिकों और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त चंबा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। संघ ने न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने, ईएसआई और ईपीएफ की वेतन सीमा बढ़ाने तथा ठेका व आउटसोर्स कर्मियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की है।
- हिमाचल के अस्पतालों में 300 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद तेज होगी, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों के लिए करीब 300 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरणों और मशीनरी की खरीद एवं स्थापना प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। दूसरे चरण में 83 करोड़ रुपये के अतिरिक्त उपकरणों की खरीद के लिए भी निविदाएं जारी की जाएंगी।
- हरोली के राजकीय महाविद्यालय खड्ड में 13.72 करोड़ का इनडोर स्टेडियम दो माह में होगा तैयार
ऊना के हरोली स्थित राजकीय महाविद्यालय खड्ड में 13.72 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा इनडोर स्टेडियम करीब दो माह में तैयार हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
- चौपाल को CM सुक्खू की बड़ी सौगात, विकास परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इसमें लखावटी पुल के लिए 12 करोड़, नेरवा बाईपास के लिए 4 करोड़ और विभिन्न संयुक्त कार्यालय भवनों के लिए 7 करोड़ रुपये शामिल हैं।
- सोलन जिला अस्पताल में ₹10 की पर्ची शुल्क पर भाजपा का विरोध, बोली- मरीजों पर अतिरिक्त बोझ डालना गलत
सोलन जिला अस्पताल में मरीजों से ₹10 पर्ची शुल्क लिए जाने के फैसले का भाजपा सोलन शहरी मंडल ने विरोध किया है। भाजपा नेताओं ने अस्पताल में लंबी कतारों, आवश्यक दवाइयों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि व्यवस्थाएं सुधारने के बजाय मरीजों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ डालना उचित नहीं है।
- बडोला गांव पहुंची कुसुम फाउंडेशन की टीम, डॉ. विशाल राणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के बडोला गांव में कुसुम फाउंडेशन की टीम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया।
- धर्मशाला में हादसे में घायल अंकुश सोनी की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्का जाम
धर्मशाला में 10 अगस्त को सड़क हादसे में घायल अंकुश सोनी की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मार्ग पर रखकर चक्का जाम किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और हादसे में शामिल डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
- शिमला में निजी वीडियो रिकॉर्ड कर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
शिमला में निजी वीडियो की बिना अनुमति स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान सिरमौर निवासी अंकुश चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- हिमाचल के जलाशयों में मछली पकड़ने का सीजन शुरू, पहले दिन 46.37 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई
हिमाचल प्रदेश के जलाशयों में दो माह के बंद सीजन के बाद 16 अगस्त से मछली पकड़ने का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन प्रदेश के प्रमुख जलाशयों से 46.37 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई, जो पिछले साल के 33.06 मीट्रिक टन के मुकाबले 13.31 मीट्रिक टन अधिक है।
- अखिल अग्निहोत्री का ऊना में जोरदार स्वागत, बोले- बूथ स्तर तक मजबूत होगी युवा कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री का सोमवार को ऊना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के साथ स्वागत किया। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना, युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
- भाजपा हिमाचल के 25 प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक, राजीव बिंदल ने पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
शिमला में भाजपा हिमाचल प्रदेश के 25 विभिन्न प्रकोष्ठों की संयुक्त प्रदेश बैठक आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने, जनसमस्याओं को समझने और समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।
- राजीव बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- पेपर ही नहीं करवाए तो लीक कहां से होंगे
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर नौकरियों, पेपर लीक, टैक्स, HRTC और बढ़ते कर्ज को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में पेपर ही नहीं करवाए गए तो लीक कहां से होंगे। बिंदल ने दावा किया कि प्रदेश में एक लाख सरकारी पद खाली हैं और सरकार अपने रोजगार के वादे को पूरा नहीं कर पाई है।