मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 56.37 ग्राम चिट्टे के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

सार

बिलासपुर पुलिस के स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा फोरलेन पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में 56.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीन मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मामलों में NDPS Act की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

2 मिनट
बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 56.37 ग्राम चिट्टे के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

पट्टा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई, बैकवर्ड लिंकज खंगाल रही टीम

नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। SPECIAL DETECTION TEAM बिलासपुर ने पट्टा फोरलेन पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 56.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।

पुलिस ने तीनों मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मामलों में थाना सदर में NDPS Act की धारा 21 और 29 के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं।

कार से 22.26 ग्राम चिट्टा बरामद

पहले मामले में अभियोग संख्या 199/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 के तहत पुलिस ने कार नंबर HR26CB-5745 की तलाशी ली। इस दौरान कार से 22.26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

मामले में मंडी जिले के अनमोल प्रित सिंह (24), रोहित (22) और माहिर मल्होत्रा (21) को गिरफ्तार किया गया है।

बाइक सवार दो आरोपियों से 17.88 ग्राम हेरोइन

दूसरे मामले में अभियोग संख्या 200/2026, दिनांक 17 अगस्त 2026 के तहत मोटरसाइकिल नंबर HP 82-8107 की जांच की गई। पुलिस ने इस दौरान 17.88 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

इस मामले में जोगिंद्रनगर निवासी राजेन्द्र कुमार (31) और पूर्वी दिल्ली निवासी सुमन कुमार मन्ना (21) को गिरफ्तार किया गया है।

टैक्सी से 16.23 ग्राम चिट्टा बरामद

तीसरे मामले में अभियोग संख्या 202/2026, दिनांक 17 अगस्त 2026 के तहत टैक्सी कार नंबर HP 01M-6567 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 16.23 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी सोनू (38) और पानीपत निवासी अंकित (23) को गिरफ्तार किया है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में नशे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड लिंकज की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों को नशे की खेप कहां से मिली और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें