नादौन में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.44 ग्राम हेरोइन के साथ पांच गिरफ्तार
सार
हमीरपुर के नादौन थाना क्षेत्र के तरकेड़ी में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को 5.44 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कुशल शर्मा के घर पर दबिश देकर नशीला पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब चिट्टे के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
प्रकाशित: ()2 मिनट288 शब्द

