मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

शिमला के तारा देवी रैन शेल्टर से 30 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सार

शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारा देवी रैन शेल्टर से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मंडी निवासी और टूटू में रह रहे गोपाल सिंह कटवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैग की गुप्त चेन से नशा बरामद हुआ। बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

2 मिनट
शिमला के तारा देवी रैन शेल्टर से 30 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

स्पेशल सेल की कार्रवाई में बैग की गुप्त चेन से मिला नशा, बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने तारा देवी रैन शेल्टर से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी चिट्टे को सप्लाई करने के उद्देश्य से अपने पास लेकर मौजूद था। आरोपी की पहचान गोपाल सिंह कटवाल निवासी मंडी और हाल निवासी टूटू, शिमला के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को स्पेशल सेल शिमला को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपाल सिंह कटवाल तारा देवी रैन शेल्टर में काले रंग के पीठू बैग में हेरोइन/चिट्टा लेकर मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के Safari बैग की गुप्त चेन से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत केस

पुलिस ने मामले में अभियोग संख्या 168/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 के तहत पुलिस थाना बालूगंज में धारा 21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास बरामद चिट्टा कहां से आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें