मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

चरस और चिट्टे के साथ पकड़ी गईं दो सगी बहनों सहित तीन महिलाएं, जंगल में गिरने से बुजुर्ग की मौत

सार

मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 216 ग्राम चरस और 5.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों मामलों में पांच लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, निहरी के सुरला नाला क्षेत्र में जंगल में गिरने से 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

3 मिनट
चरस और चिट्टे के साथ पकड़ी गईं दो सगी बहनों सहित तीन महिलाएं, जंगल में गिरने से बुजुर्ग की मौत

पुंघ फोरलेन पर कार से चरस बरामद, सलाबकोट में चिट्टा पकड़ा; निहरी के जंगल में 67 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला

मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 216 ग्राम चरस और 5.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुंघ फोरलेन पर कार से 216 ग्राम चरस बरामद

पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज अभियोग संख्या 190/2026, दिनांक 12 अगस्त 2026 के तहत पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर एक कार से 216 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की।

पुलिस के अनुसार कार नंबर HR13T 4963 में तीन लोग सवार थे। आरोपियों की पहचान अंकित शिवाच, निवासी समैण, तहसील मैहम, जिला रोहतक, हरियाणा, पूजा राठी, निवासी सुनारिया चौक, रोहतक और रवीना राठी, निवासी सुनारिया चौक, रोहतक के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 20, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सलाबकोट में 5.53 ग्राम चिट्टा बरामद

वहीं, पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज अभियोग संख्या 191/2026 के तहत सलाबकोट में पुलिस ने 5.53 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

इस मामले में सचिन ठाकुर, निवासी हटवाड़, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर और ईशा कमल, निवासी टिकरी, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी को आरोपी बनाया गया है।

दोनों के खिलाफ धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

निहरी के जंगल में गिरने से 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत

वहीं, पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के अंतर्गत निहरी के सुरला नाला, काण्डी में जंगल में गिरने से 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान झुवाठी राम, निवासी काण्डी, तहसील निहरी, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे बकरियां चराने के लिए जंगल गए थे। शाम को बकरियां घर लौट आईं, लेकिन वह वापस नहीं पहुंचे।

परिजनों ने तलाश शुरू की तो उनका शव पगडंडी से नीचे ढांक में पेट के बल पड़ा मिला। उनके दाहिने कान से खून निकल रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर निरीक्षण व फोटोग्राफी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेजा गया है।

परिजनों ने पैर फिसलने के कारण ढांक में गिरने से मौत होने की आशंका जताई है। उन्होंने किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें