मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

शिक्षकों का लंबित मेहनताना जल्द जारी करे शिक्षा बोर्ड: राजकीय अध्यापक संघ

सार

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला कांगड़ा ने शिक्षकों के लंबित मेहनताना और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की राशि जल्द जारी करने की मांग की है। संघ ने रिटेंशन फीस में लगाए जा रहे 3,000 और 5,000 रुपये के लेट फीस व जुर्माने को वापस लेने तथा मैट्रिक और जमा दो के विद्यार्थियों की डीएमसी जल्द जारी करने की मांग भी उठाई।

2 मिनट
शिक्षकों का लंबित मेहनताना जल्द जारी करे शिक्षा बोर्ड: राजकीय अध्यापक संघ

कांगड़ा अध्यापक संघ ने परीक्षा ड्यूटी और मूल्यांकन राशि के भुगतान की उठाई मांग, रिटेंशन फीस का जुर्माना वापस लेने और विद्यार्थियों की डीएमसी जल्द जारी करने की मांग

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला कांगड़ा ने शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर बुधवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता की। संघ के जिला प्रधान सचिन जसवाल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से परीक्षा ड्यूटी और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लंबित मेहनताना जल्द जारी करने की मांग उठाई।

सचिन जसवाल ने कहा कि मार्च 2025 और मार्च 2026 में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों का मेहनताना अभी तक लंबित है। इसके अलावा अप्रैल 2025 और अप्रैल 2026 में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की राशि भी शिक्षकों को पूरी तरह जारी नहीं की गई है। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष और सचिव से लंबित भुगतान जल्द जारी करने का आग्रह किया।

रिटेंशन फीस में लेट फीस और जुर्माना वापस लेने की मांग

अध्यापक संघ ने रिटेंशन फीस में लगाए जा रहे 3,000 और 5,000 रुपये के लेट फीस व जुर्माने को वापस लेने की मांग भी की। संघ का कहना है कि कई बार सर्वर डाउन होने, इंटरनेट और बिजली की समस्या के कारण स्कूल निर्धारित समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते हैं। इसका सबसे अधिक असर दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों पर पड़ता है।

विद्यार्थियों की डीएमसी जल्द जारी करने की मांग

संघ ने हाल ही में मैट्रिक और जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की डीएमसी जल्द जारी करने की मांग भी उठाई। सचिन जसवाल ने कहा कि कई विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के साथ-साथ सेना, अग्निवीर और अन्य भर्तियों के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। ऐसे में डीएमसी जारी होने में देरी से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है।

उन्होंने शिक्षा बोर्ड से शिक्षकों के लंबित मेहनताना और मूल्यांकन राशि का जल्द भुगतान करने के साथ विद्यार्थियों को समय पर डीएमसी उपलब्ध करवाने की मांग की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • शिक्षक
  • राजकीय अध्यापक संघ
  • मेहनताना
  • डीएमसी
  • परीक्षा
  • मूल्यांकन
  • अध्यापक संघ
  • भुगतान
  • राजकीय

इस खबर को शेयर करें